Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पीएम मोदी के मुरीद हुए फेसबुक के सीईओ जुकरबर्ग, जमकर की तारीफ
    Breaking News Headlines

    पीएम मोदी के मुरीद हुए फेसबुक के सीईओ जुकरबर्ग, जमकर की तारीफ

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 16, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्‍ली. सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने भारत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की है.

    रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन और एमडी मुकेश अंबानी के साथ फेसबुक फ्यूल फॉर इंडिया 2020 इवेंट्स में जुकरबर्ग ने कहा कि उनके लिए भारत काफी खास और अहम देश है. कंपनी के लिए भारत की अहमियत को इस बात से समझा जा सकता है कि हम अपने कई नए फीचर को पहले भारत में इस्तेमाल करते हैं और फिर इन्हें दुनिया में लॉन्च करते हैं.

    जुकरबर्ग ने कहा कि भारत कई प्रतिभाशाली लोग रहते हैं. भारत और कैलिफोर्निया में कंपनी के हेडक्वार्टर में कई लोग कई भारतीयों को मैं जानता हूं जो बहुत प्रतिभावान हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि उनके डिजिटल इंडिया विजन ने इंडस्ट्री के लिए सरकार के साथ पार्टनरशिप के अवसर खोले हैं.

    भारत में हर नागरिक को डिजिटली और फाइनेंशियली सशक्त बनाने के लिए काफी काम हो रहा है. यहां जो फैसले लिए जाते हैं, उनकी पूरी दुनिया में चर्चा होती है.

    जुकरबर्ग ने कहा है कि जियो प्लेटफॉर्म्स के साथ उनकी साझेदारी का लाभ भारत में लाखें की संख्या में छोटे व्यवसायों को मिलेगा. उन्होंने कहा, ‘फेसबुक पर हम छोटे व्यवसायों की सेवा करने के व्यवसाय से जुड़े हैं और इसके लिए भारत से बेहतर और कोई विकल्प नहीं हो सकता. छोटे कारोबार की संख्या छह करोड़ से ज्यादा है और इन पर रोजीरोटी के लिए लाखों की संख्या में लोग निर्भर रहते हैं.

    जियो के साथ हमारी इस साझेदारी में छोटे व्यवसायों की मदद को काफी अहम माना जाएगा.’ इस साल अप्रैल में फेसबुक ने 9.99 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ जियो प्लेटाफॉर्म्स में 43,574 करोड़ रुपये के निवेश की घोषणा की थी. जुकरबर्ग ने कहा था कि अर्थव्यवस्था पर कोविड-19 के प्रतिकूल प्रभाव को देखते हुए छोटे कारोबारियों की मदद करना काफी जरूरी हो गया है.

    मुकेश अंबानी ने क्या कहा

    इस दौरान अंबानी ने कहा कि महामारी की भयावहता ने हमें चौंका दिया था लेकिन संकट की घड़ी में घबराना भारत के डीएनए में नहीं है. कोई संकट हमारे लिए ग्रोथ का नया अवसर है. भारत ने पूरी दृढ़ता और संकल्प के साथ कोविड-19 संकट का सामना किया है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संकट की इस घड़ी में देश का कुशल नेतृत्व किया है. भारत भले ही पश्चिमी देशों की तरह अमीर नहीं है लेकिन प्रधानमंत्री ने गरीब तबकों के लिए कई कदम उठाए हैं. करीब 80 करोड़ भारतीयों को मुफ्त अनाज दिया गया है. 20 करोड़ भारतीयों के अकाउंट में 1500 रुपये पहुंच रहे हैं. अब हम 2021 की पहली छमाही में दुनिया का सबसे बड़ा वैक्सीन अभियान शुरू करने जा रहे हैं.

    अंबानी ने कहा कि भारत अगले दो दशकों में दुनिया की शीर्ष तीन अर्थव्यवस्थाओं में एक होगा, और इस दौरान प्रति व्यक्ति आय दोगुनी से अधिक हो जाएगी. उन्होंने कहा कि भारत का मध्यवर्ग, जो देश के कुल परिवारों का करीब 50 प्रतिशत है, प्रति वर्ष तीन से चार प्रतिशत की दर से बढ़ेगा. इससे भी महत्वपूर्ण बात यह है कि देश एक प्रमुख डिजिटल समाज बन जाएगा, जिसे युवा चलाएंगे. हमारी प्रति व्यक्ति आय 1,800-2,000 डॉलर से बढ़कर 5,000 डॉलर हो जाएगी.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकुंडली बॉर्डर पर दिल का दौरा पड़ने से किसान की मौत
    Next Article एक और आरोप में बुरी तरह घ‍िरे WHO के चीफ टेड्रोस अधानोम

    Related Posts

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    June 23, 2026

    झारखंड के ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन पद्म भूषण से सम्मानित

    June 23, 2026

    लखनऊ अग्निकांड: कब जागेगा तंत्र, सुधारों की क्यों दरकार?

    June 23, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में ओलंपिक दिवस: 37 पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    झारखंड के ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन पद्म भूषण से सम्मानित

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: SDPO-SHO पर हत्या का केस

    भारतीय ज्ञान-मीमांसा: मिथिला विवि में व्याख्यान

    लखनऊ अग्निकांड में बुलडोजर न्याय: रत्नाकर की सख्त मांग

    सूचना के अधिकार: सरकार के ‘अधूरे फैसले’ पर गलगली के सवाल

    लखनऊ अग्निकांड: कब जागेगा तंत्र, सुधारों की क्यों दरकार?

    लखनऊ में भीषण अग्निकांड: 15 जिंदगियां राख

    कालिकापुर-बागों सड़क की बदहाली से ग्रामीण परेशान, पक्की सड़क निर्माण की उठी मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.