Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » एक और आरोप में बुरी तरह घ‍िरे WHO के चीफ टेड्रोस अधानोम
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय

    एक और आरोप में बुरी तरह घ‍िरे WHO के चीफ टेड्रोस अधानोम

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 16, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    अदिस अबाबा. कोरोना महामारी को छिपाने में चीन की मदद के आरोपों से घिरे विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य संगठन (WHO) के चीफ टेड्रोस अधानोम घेब्रेयेसस एक और आरोप में बुरी तरह से घ‍िर गए हैं.

    टेड्रोस के खिलाफ नोबल पुरस्‍कार के लिए नामित अमेरिकी अर्थशास्‍त्री डेविड स्‍टेइनमान ने इंटरनेशनल क्रिम‍िनल कोर्ट में शिकायत दर्ज कराई है. डेविड ने डब्‍ल्‍यूएचओ चीफ पर इथोपिया में नरसंहार में मदद करने का आरोप लगाया है.

    डेविड ने आरोप लगाया कि टेड्रोस अधनोम ने एक ‘महत्‍वपूर्ण निर्णय निर्माता’ होने के नाते वर्ष 2013 से 2015 तक इथोपिया के सुरक्षा बलों को कार्यवाही करने का निर्देश दिया था. उन्‍होंने कहा कि टेड्रोस उन तीन अधिकारियों में शामिल थे जो उस दौरान सुरक्षा सेवाओं के प्रभारी थे. इस दौरान बड़े पैमाने पर इथोपिया के लोगों को ‘प्रताड़‍ित’ किया गया और उनकी ‘हत्‍या’ की गई.

    टेड्रोस वर्ष 2016 तक इथोपिया के विदेश मंत्री रहे थे और उस समय उनकी पीपल्‍स लिबरेशन फ्रंट पार्टी सत्‍ता में थी. तिगरे इलाके में पले-बढ़े टेड्रोस वर्ष 2005 से लेकर 2012 तक इथोपिया के स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री भी रह चुके हैं. वर्ष 2017 में टेड्रोस को डब्‍ल्‍यूएचओ का चीफ चुना गया था. वह पहले ऐसे अफ्रीकी नेता थे जिन्‍हें इस बड़ी जिम्‍मेदारी के लिए चुना गया था. हालांकि उनके कार्यकाल में दुनियाभर में कोरोना वायरस फैला और इस महामारी को छिपाने में चीन की मदद करने के आरोपों को लेकर विवादों में आ गए.

    अमेरिकी अर्थशास्‍त्री डेविड वर्ष 2019 में नोबल पुरस्‍कार के लिए नामित किए गए थे. एक रिपोर्ट के मुताबिक डेविड ने इंटरनेशनल क्रिम‍िनल कोर्ट में शिकायत दर्ज कराई है कि टेड्रोस के खिलाफ नरसंहार के लिए हेग में मुकद्दमा चलाया जाना चाहिए. उन्‍होंने दावा किया कि सुरक्षा बलों की कार्यवाही के दौरान टेड्रोस अधनोम निर्णय लेने वाले एक महत्‍वपूर्ण व्‍यक्ति थे. इस फैसले के बाद इथोपिया के सुरक्षा बलों ने देश के लोगों को प्रताड़‍ित किया, उन्‍हें जबरन हिरासत में रखा और उनकी हत्‍याएं की थी.

    डेविड ने दावा किया कि डब्‍ल्‍यूएचओ चीफ ने अमहारा, कोंसो, ओरोमो और सोमाली जनजातियों के सदस्‍यों की हत्‍याओं और उन्‍हें शारीरिक तथा मानसिक रूप से नुकसान पहुंचाए जाने को अनदेखा किया. इन आपराध‍िक कदमों का मकसद इथोपियाई जनजातियों को पूरी तरह से या उनके कुछ हिस्‍से को पूरी तरह से खत्‍म कर देना था. डेविड इथोपिया के लोकतांत्रिक आंदोलन के 27 साल तक विदेशी सलाहकार रहे थे जिसे वर्ष 2018 में जीत मिली.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपीएम मोदी के मुरीद हुए फेसबुक के सीईओ जुकरबर्ग, जमकर की तारीफ
    Next Article प्रणब मुखर्जी के बेटे अभिजीत द्वारा पिता की किताब पर रोक लगाने की मांग

    Related Posts

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    June 23, 2026

    झारखंड के ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन पद्म भूषण से सम्मानित

    June 23, 2026

    लखनऊ अग्निकांड: कब जागेगा तंत्र, सुधारों की क्यों दरकार?

    June 23, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में ओलंपिक दिवस: 37 पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    झारखंड के ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन पद्म भूषण से सम्मानित

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: SDPO-SHO पर हत्या का केस

    भारतीय ज्ञान-मीमांसा: मिथिला विवि में व्याख्यान

    लखनऊ अग्निकांड में बुलडोजर न्याय: रत्नाकर की सख्त मांग

    सूचना के अधिकार: सरकार के ‘अधूरे फैसले’ पर गलगली के सवाल

    लखनऊ अग्निकांड: कब जागेगा तंत्र, सुधारों की क्यों दरकार?

    लखनऊ में भीषण अग्निकांड: 15 जिंदगियां राख

    कालिकापुर-बागों सड़क की बदहाली से ग्रामीण परेशान, पक्की सड़क निर्माण की उठी मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.