Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पाॅजिटीव मरीजों के मिलने पर 24 घंटे में काॅन्टेक्ट ट्रेसिंग कर अग्रेतर कार्रवाई करें:डीडीसी
    Breaking News झारखंड

    पाॅजिटीव मरीजों के मिलने पर 24 घंटे में काॅन्टेक्ट ट्रेसिंग कर अग्रेतर कार्रवाई करें:डीडीसी

    Nizam KhanBy Nizam KhanAugust 2, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    निजाम खान

    ■ *कोरोना के बढते प्रसार के बीच आज उप विकास आयुक्त सह वरीय पदाधिकारी कोविड-19 श्री नमन प्रियेश लकड़ा (भा•प्र•से•) ने कोरोना डेडिकेटेड अस्पताल ओल्ड एज होम उदलबनी सहित रिजर्व कोविड केयर सेंटर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का गहन जायजा लिया।*

    ■ *कोविड-19 संक्रमित मरीजों के जांच रिपोर्ट निगेटिव आने के उपरांत ही उसे डिस्चार्ज करें साथ ही पाॅजिटीव मरीजों के मिलने पर 24 घंटे में काॅन्टेक्ट ट्रेसिंग कर अग्रेतर कार्रवाई करें। – उप विकास आयुक्त श्री नमन प्रियेश लकड़ा (भा.प्र.से.)*

    ■ *कोविड संक्रमित मरीजों को निर्धारित प्रोटोकॉल के तहत सभी सुविधाएं उपलब्ध कराएं। -उप विकास आयुक्त श्री नमन प्रियेश लकड़ा (भा.प्र.से.)*

    उप विकास आयुक्त श्री नमन प्रियेश लकड़ा (भा.प्र.से.) ने आज दिनांक 02 अगस्त 2020 को कोविड केयर सेंटर उदलबनी ओल्ड एज होम,जिला परिषद उदलबानी, ओमेंस पॉलिटेक्निक कॉलेज का निरीक्षण किया।

    इस दौरान उन्होंने कहा कि जिले में यदि कोई भी कोरोना वायरस पॉज़िटिव मरीज पाया जाता है तो उसके सैंपल जांच के परिणाम आने तक, उसे चिन्हित कोविड केयर सेंटर में रखा जाए है तथा निगेटिव रिपोर्ट प्राप्त होने पर ही उसे घर भेजा जाए।

    उन्होंने कोरोना वार्ड में प्रतिनियुक्त चिकित्सक, नर्सिंग स्टाफ, वार्ड बॉय, सफाई कमियों सहित अन्य से भी बातचीत कर जानकारी ली।

    उन्होंने आईसीयू सर्जिकल वार्ड का भी दौरा कर व्यवस्थाओं का अवलोकन किया तथा मेडिकल स्टाफ से बातचीत कर उचित दिशा-निर्देश दिया।

    कोविड अस्पताल में मेडिकल स्टाफ के साथ गहन विचार विमर्श की तथा विद्युत आपूर्ति, शौचालय, भोजन व्यवस्था व मेडिकल स्टाफ के ठहरने, आदि व्यवस्थाओं के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

    उप विकास आयुक्त ने कॉविड 19 संक्रमित मरीजों की कुल संख्या जिसे कोविड़ अस्पताल में भर्ती किया गया है अभी तक कितने को डिस्चार्ज किया गया आदि जानकारी प्राप्त किया।

    *पाथड़चपड़ा अवस्थित न्यू पोलीटेक्नीक काॅलेज को बनाया जाएगा कोविड डेडिकेटेड अस्पताल*

    उप विकास आयुक्त ने कोरोना संक्रमण को बढ़ते मामले को देखते हुए पाथड़चपड़ा अवस्थित न्यू पोलीटेक्नीक काॅलेज को डेडीकेटेड कॉविड 19 अस्पताल बनाया जाएगा। इस उद्देश्य से उन्होंने निरीक्षण किया। उन्होंने सभी वार्ड, पैन्ट्री रूम, सर्विस रूम, स्टाफ ड्यूटी रूम सहित संपूर्ण अस्पताल परिसर का निरीक्षण किया। वहां प्रतिनियुक्त चिकित्सकों की टीम, स्वास्थ्य कर्मी, नर्सिंग स्टाफ, सफाई कर्मचारी, सुरक्षाकर्मियों को पूरी निष्ठा से अपने कर्तव्य का निर्वहन करने तथा नियमित अंतराल पर अस्पताल परिसर की सफाई और सैनिटाइजेशन करने का निर्देश दिया।

    निरीक्षण क्रम में उप विकास आयुक्त श्री नमन प्रियेश लकड़ा (भा.प्र.से.) ने संबंधित पदाधिकारी को निर्देश दिया की सभी डेडीकेटेड कोविड 19 अस्पताल में मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं में किसी भी प्रकार की कमी नहीं होगी चाहिए। निर्धारित समय के अनुसार मरीजों को सुबह का नाश्ता, दोपहर का भोजन, रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए शाम को हर्बल काढ़ा एवं रात्रि भोजन परोसा जाय। मरीजों को हर दिन प्रचूर मात्रा में विटामिन ‘सी’ युक्त फल दिया जाएगा।
    उन्होंने डेडिकेटेड अस्पताल को 24 घंटे सीसीटीवी कैमरे के सर्विलांस में रखने का निदेश दिया।

    मौके पर डीआरडीए निदेशक श्री रामवृक्ष महतो, अनुमंडल पदाधिकारी श्री सुधीर कुमार, जिला महामारी विशेषज्ञ डॉ अजीत कुमार दुबे, डॉ दुर्गेश झा, डॉ एसएन मिश्रा, डीपीएम संगीता लूसी बाला एक्का सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleश्रावणी पूर्णिमा के अवसर पर , 3 अगस्त को वेब टेलीकास्ट से प्रवचन देंगे आनंदमार्ग प्रचारक संघ के पुरोधा प्रमुख श्रद्धेय आचार्य विश्वदेवानन्द अवधूत
    Next Article राम से अलग नहीं किया जा सकता वनबंधुओं को 

    Related Posts

    AI तकनीक से श्रावणी मेला प्रबंधन हुआ हाईटेक, रियल टाइम मॉनिटरिंग से श्रद्धालुओं को राहत

    August 8, 2026

    स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का उपायुक्त ने लिया जायजा

    August 8, 2026

    12वां राष्ट्रीय हस्तकरघा दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया

    August 7, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    AI तकनीक से श्रावणी मेला प्रबंधन हुआ हाईटेक, रियल टाइम मॉनिटरिंग से श्रद्धालुओं को राहत

    स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का उपायुक्त ने लिया जायजा

    12वां राष्ट्रीय हस्तकरघा दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया

    देहरादून में ‘सौहार्द’ और ‘सचित्र संविधान दर्शन’ प्रदर्शनी का आयोजन

    ब्रह्माकुमारी संस्था के कार्यक्रम में युवाओं से नशामुक्त समाज बनाने का आह्वान

    आफताब आलम हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता, दो शूटर समेत चार गिरफ्तार

    लगातार पांचवीं बार नवल टाटा हॉकी झारखंड सब-जूनियर एवं जूनियर स्टेट चैंपियनशिप की मेजबानी करेगा एनटीएचए

    रेंगकर जलमीनार से लाती है पानी, बैटरी व्हीलचेयर के सहारे सपनों को उड़ान देना चाहती है मालती सिंह

    युवा शक्ति ही झारखंड के भविष्य की दिशा तय करेगी : सुदेश कुमार महतो

    नशे के अड्डों पर पुलिस का शिकंजा, सीनी में कई जगह छापेमारी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.