Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पकड़ा गया ड्रग पैडलर केजे, शोविक के जरिये सुशांत तक पहुंचाता था ड्रग्स
    Breaking News Headlines अपराध

    पकड़ा गया ड्रग पैडलर केजे, शोविक के जरिये सुशांत तक पहुंचाता था ड्रग्स

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 14, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मुंबई. सुशांत सिंह राजपूत की मौत मामले में ड्रग्स के एंगल की जांच कर रही एनसीबी ने 7 लोगों को गिरफ्तार किया है. उसमें सबसे अहम कड़ी केजे यानी करमजीत है, करमजीत सुशांत तक ड्रग्स पहुंचाता था. केजे सीधे सुशांत और रिया के सम्पर्क में था और वह शोविक और सैम्युल मिरांडा के जरिए ही सुशांत को ड्रग्स देता था.

    करमजीत यानी केजे ही मुम्बई में कई बड़े ड्रग्स पैडलर्स डिवॉन एंथनी और इसके साथ दो और लोग पकड़े गए हैं. इनके अलावा अंकुश अरेन्जा, अनुज केशवानी को भी ड्रग्स आगे सप्लाई करने के लिए ड्रग्स देता था. इसके अलावा एक गोवा से क्रिस कोस्टा को एनसीबी गोवा ने पकड़ा है. कुल 7 ड्रग्स पैडलर्स पकड़े गए हैं, जो बॉलीवुड में ड्रग्स सप्लाई करते थे, इनमें सबसे बड़ा पैडलर केजे ही है.

    जहां तक बात कुछ साल पहले वायरल हुई करण जौहर की पार्टी की है जिसमें दावा किया गया था कि कई एक्टर्स ने वहां ड्रग्स लिए इसको लेकर एनसीबी का कहना है सिर्फ वीडियो कोई ऑथेंटिक सबूत नहीं होता. मामला साबित करने के लिए इसलिए अभी उस वीडियो को लेकर कोई जांच एनसीबी नहीं कर रही है, लेकिन अब तक हुई गिरफ्तारियों में पूछताछ के दौरान अगर किसी पैडलर से उस वीडियो का कोई लिंक निकलता है तो उसकी जांच होगी.

    मुम्बई टीम के एनसीबी जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े पूरे ड्रग्स सिंडिकेट पर काम कर रहे हैं तो वही डिप्टी डायरेक्टर ऑप्स केपीएस मल्होत्रा सिंडिकेट के साथ बॉलीवुड कनेक्शन की भी जांच कर रहे है. केपीएस ही सारा अली खान, रकुलप्रीत सिंह, सिमोन खंबाटा को मुम्बई आकर आनेवाले वक्त में समन भेजेंगे क्योंकि एनसीबी को इन सबके खिलाफ अहम सबूत मिल चुके हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबिहार:पीएम मोदी ने दी 901 करोड़ की सौगात, रघुवंश प्रसाद को किया नमन
    Next Article कंगना-राज्यपाल मुलाकात: बेटी की तरह से सुनी मेरी बात, भरोसा है मुझे मिलेगा न्याय

    Related Posts

    जमशेदपुर में नदियों का जलस्तर बढ़ा, निचले इलाकों में घुसा पानी; बाढ़ का खतरा

    August 14, 2026

    सरायकेला परेड का अंतिम पूर्वाभ्यास पूरा

    August 13, 2026

    किसानों तक पहुंचे योजनाओं का लाभ, डीसी ने तय की जवाबदेही

    August 13, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में नदियों का जलस्तर बढ़ा, निचले इलाकों में घुसा पानी; बाढ़ का खतरा

    सरायकेला परेड का अंतिम पूर्वाभ्यास पूरा

    किसानों तक पहुंचे योजनाओं का लाभ, डीसी ने तय की जवाबदेही

    जल संरक्षण की ग्रामीणों ने ली शपथ

    सरायकेला की मिट्टी से निकला राष्ट्रीय सम्मान

    ढह गया घर, बेबस हुईं दो विधवा महिलाएं

    झारखंड के हक और अधिकारों पर बड़ा हमला, संसद में विधेयक पारित होना राज्य के लिए काला दिन: संजीव सरदार

    आदित्यपुर में सफाई व्यवस्था को लेकर पार्षद नीतू शर्मा ने निगम के खिलाफ खोला मोर्चा

    डीडीसी के आदेश के सात वर्ष बाद भी नाला व सड़क निर्माण नहीं, ग्रामीणों में रोष

    टाटा संस के नए चेयरमैन की तलाश शुरू

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.