Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कंगना-राज्यपाल मुलाकात: बेटी की तरह से सुनी मेरी बात, भरोसा है मुझे मिलेगा न्याय
    Breaking News Headlines सिनेमा

    कंगना-राज्यपाल मुलाकात: बेटी की तरह से सुनी मेरी बात, भरोसा है मुझे मिलेगा न्याय

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 14, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मुंबई. बॉलीवुड की अभिनेत्री कंगना रनौत और महाराष्ट्र सरकार एवं शिवसेना के बीच जारी तनातनी के बीच बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत और उनकी बहन रंगोली ने प्रदेश के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से रविवार को मुलाकात की. यह मुलाकात करीब 45 मिनट तक चली. इस दौरान एक्ट्रेस ने राज्यपाल के सामने अपनी बात रखीं.

    बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत की इस मुलाकात के बाद एक बार फिर राजनीति तेज हो गयी है. मालूम हो कंगना रनौत के महाराष्ट्र को लेकर दिये गये बयान के बाद महाराष्ट्र सरकार और अभिनेत्री के बीच विवाद बढ़ गया.

    राज्यपाल से मुलाकात के बाद अभिनेत्री कंगना रनौत ने कहा कि मेरे साथ जो अन्याय हुआ है उसके बारे में राज्यपाल से बात हुई. वो हमारे सबके अभिभावक हैं. कंगना ने कहा कि मैं राज्यपाल कोश्यारी से मिली और उनसे मेरे साथ हुए अन्यायपूर्ण व्यवहार के बारे में बताया. मुझे उम्मीद है कि मुझे न्याय मिलेगा ताकि युवा लड़कियों सहित सभी नागरिकों का विश्वास व्यवस्था में बहाल हो. मैं भाग्यशाली हूं कि राज्यपाल ने एक बेटी की तरह मेरी बात सुनी.

    वहीं महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने इस बात से इनकार किया कि उन्होंने यहां अभिनेत्री कंगना रनौत के बंगले में अवैध निर्माण ढहाये जाने के बारे में नाराजगी प्रकट की थी. उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें मौजूदा शिवसेना नीत सरकार से कोई समस्या नहीं है और उन्होंने शासन में हस्तक्षेप नहीं किया है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपकड़ा गया ड्रग पैडलर केजे, शोविक के जरिये सुशांत तक पहुंचाता था ड्रग्स
    Next Article संसद के मानसून सत्र से पहले पाँच सांसद निकले कोरोना पॉजिटिव, सबकी की जा रही जांच

    Related Posts

    जमशेदपुर में नदियों का जलस्तर बढ़ा, निचले इलाकों में घुसा पानी; बाढ़ का खतरा

    August 14, 2026

    सरायकेला परेड का अंतिम पूर्वाभ्यास पूरा

    August 13, 2026

    किसानों तक पहुंचे योजनाओं का लाभ, डीसी ने तय की जवाबदेही

    August 13, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में नदियों का जलस्तर बढ़ा, निचले इलाकों में घुसा पानी; बाढ़ का खतरा

    सरायकेला परेड का अंतिम पूर्वाभ्यास पूरा

    किसानों तक पहुंचे योजनाओं का लाभ, डीसी ने तय की जवाबदेही

    जल संरक्षण की ग्रामीणों ने ली शपथ

    सरायकेला की मिट्टी से निकला राष्ट्रीय सम्मान

    ढह गया घर, बेबस हुईं दो विधवा महिलाएं

    झारखंड के हक और अधिकारों पर बड़ा हमला, संसद में विधेयक पारित होना राज्य के लिए काला दिन: संजीव सरदार

    आदित्यपुर में सफाई व्यवस्था को लेकर पार्षद नीतू शर्मा ने निगम के खिलाफ खोला मोर्चा

    डीडीसी के आदेश के सात वर्ष बाद भी नाला व सड़क निर्माण नहीं, ग्रामीणों में रोष

    टाटा संस के नए चेयरमैन की तलाश शुरू

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.