Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » नीरव मोदी की बहन और बहनोई बने सरकारी गवाह, किया 579 करोड़ रुपये की संपत्ति का खुलासा
    Breaking News Headlines

    नीरव मोदी की बहन और बहनोई बने सरकारी गवाह, किया 579 करोड़ रुपये की संपत्ति का खुलासा

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 8, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी की बहन और बहनोई दो अरब डॉलर के पंजाब नेशनल बैंक घोटाले में सरकारी गवाह बन गए हैं. प्रवर्तन निदेशालय ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि नीवर मोदी की बहन 579 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त करने में ईडी की मदद करेंगी.

    पंजाब नेशनल बैंक में मनी लांड्रिंग मामले में लंदन की जेल में बंद नीरव मोदी, उसके रिश्तेदार मेहुल चोकसी और अन्य के खिलाफ ईडी जांच कर रहा है. हीरा कारोबारी की छोटी बहन पूर्वी मोदी बेल्जयिम की नागरिक हैं, जबकि उसके पति मयंक मेहता ब्रिटिश नागरिक हैं. उन्हें विदेश में स्थित बताया गया है और वह कभी जांच में शामिल नहीं हुए.

    पूर्वी मोदी कथित रूप से आपराधिक बैंक धोखाधड़ी मामले में आरोपी हैं और उनके खिलाफ सुनवाई चल रही है. इस मामले में उनके खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय के साथ केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो ने कई आरोपपत्र दाखिल किए हैं. ईडी ने पूर्व में स्विस बैंक में जमा समेत उनकी संपत्ति को जब्त किया था. उन्होंने अदालत को सूचित किया था कि जब्त की इन संपत्तियों में उनका कोई हित नहीं है.

    जांच एजेंसी ने एक बयान में कहा कि नीरव मोदी की बहन पूर्वी मोदी और उनके पति मयंक मेहता सरकारी गवाह बन गए हैं. वे नीरव मोदी बैंक धोखाधड़ी मामले में न्यूयॉर्क में दो फ्लैट और लंदन तथा मुंबई में एक-एक फ्लैट, स्विस बैंक खातों में जमा राशि तथा मुंबई में बैंक खाता में जमा कुल 579 करोड़ रुपये जब्त करने में मदद करेंगे. इस सप्ताह की शुरुआत में मनी लांड्रिंग निरोधक कानून से संबद्ध विशेष अदालत ने दोनों के मामले में सरकारी गवाह बनने की याचिका को मंजूर कर लिया था.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआज का दिन- शुक्रवार 8 जनवरी 2021, मुहूर्त के लिए काम को टाले नहीं, ब्रह्मा का वरदान है अभिजीत मुहूर्त!
    Next Article कोरोना वैक्सीन लगवाने वाली पहली बॉलीवुड एक्ट्रेस बनीं शिल्पा शिरोडकर

    Related Posts

    बिष्टुपुर में केदार कंस्ट्रक्शन के नए कार्यालय का उद्घाटन, ग्राहकों को मिलेंगी निर्माण व इंटीरियर की समग्र सेवाएं

    June 24, 2026

    पाकुड़ विद्यालयों में पाकुड़ पुलिस का जागरूकता अभियान, छात्रों को किया जागरूक

    June 24, 2026

    मुहर्रम को लेकर बोकारो में हाई अलर्ट, सिवनडीह में प्रशासन-पुलिस की मॉक ड्रिल

    June 24, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    प्रोजेक्ट बालिका विद्यालय की शत-प्रतिशत रिजल्ट पर गदगद हुए विधायक संजीव सरदार

    विधायक ने मधुआबेड़ा (कुलियंक) गाँव में पक्का नाली निर्माण कार्य का किया शुभारंभ

    बिष्टुपुर में केदार कंस्ट्रक्शन के नए कार्यालय का उद्घाटन, ग्राहकों को मिलेंगी निर्माण व इंटीरियर की समग्र सेवाएं

    पाकुड़ विद्यालयों में पाकुड़ पुलिस का जागरूकता अभियान, छात्रों को किया जागरूक

    मुहर्रम को लेकर बोकारो में हाई अलर्ट, सिवनडीह में प्रशासन-पुलिस की मॉक ड्रिल

    1 करोड़ रुपये की कथित धोखाधड़ी के आरोपियों को कोर्ट से फिर झटका

    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने टीएमएच में विधायक पूर्णिमा से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल

    गिरिडीह मकतपुर में बिजली संकट पर फूटा लोगों का गुस्सा, सड़क जाम कर किया प्रदर्शन

    मोहर्रम पर शास्त्री नगर में इंसानियत का पैगाम, 8 हजार लोगों ने ग्रहण किया विशाल लंगर

    मुहर्रम को लेकर उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब के साथ एक गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.