प्रदीप लक्ष्मीनारायण द्विवेदी
शुभ मुहूर्त को लेकर अक्सर लोग तनाव में रहते हैं और इस कारण से कई बार अच्छे काम न केवल देर से होते हैं बल्कि कई बार खराब भी हो जाते हैं. शुभ मुहूर्त किसी कार्य को प्रारंभ करने के लिए शुभ समय-समूह उपलब्ध करवाता है लेकिन इसमें भी अशुभ क्षण होते हैं. इसी तरह शेष समय-समूह में भी शुभ क्षण होते हैं. इसलिए शुभ मुहूर्त मिल जाए तो उत्तम अन्यथा शुभ संकल्प के साथ कार्य आरंभ करें, शुभ परिणाम ही मिलेंगे. वैसे अभिजीत मुहूर्त ऐसा शुभ समय है जो शुभ मुहूर्त के अभाव में कार्यारंभ के लिए उत्तम मुहूर्त माना जाता है.
जब शुभ कार्य, यात्रा, अक्षरारंभ, विवाह आदि संस्कारों के लिए मुहूर्तों में शुद्ध लग्न नहीं मिल रहा हो, तब सभी शुभ कार्य अभिजीत मुहूर्त में किए जा सकते हैं…यह शुभ कार्यों के लिए उत्तम है…यह मध्याह्न में अष्टम मुहूर्त होता है…अभिजीत मुहूर्त ब्रह्मा के वरदान से सर्वसिद्धिदायक है, लेकिन बुधवार और दक्षिण दिशा की यात्रा के लिए वर्जित है… इस मुहूर्त में विवाह सफल होते हैं, परिवार की सुख-समृद्धि-संतान में वृद्धि होती है. कार्य-व्यवसाय और धन संचय के लिए यह श्रेष्ठ मुहूर्त माना जाता है. प्रतिदिन इस समय में व्यवसायिक कार्य जैसे आर्डर- माल लेना, भेजना, धन जमा करना- सेविंग आदि किए जा सकते हैं. ईएमआई भरना आदि भी इस समय में करने से जल्दी कार्य सम्पन्न होते हैं, ऋणमुक्ति मिलती है!
किसी भी कार्य को शुभ समय में शुरू करने का इतना ही लाभ होता है उस कार्य के दौरान कम से कम बाधाएं आती हैं और परिणाम शुभ मिलने की उम्मीद रहती है लेकिन वास्तविक परिणाम तो व्यक्तिगत सद्कर्म और भाग्य पर ही निर्भर रहता है. सद्कर्म और प्रयास के बगैर शुभ मुहूर्त और भाग्य अर्थहीन हो जाते हैं जैसे प्रकाश के बगैर छाया का अस्तित्व नहीं रहता है! जब भाग्य कमजोर हो तो पवित्र प्रार्थना के साथ शुभ मुहूर्त में शुभ कर्म आरंभ करें, कामयाबी मिलेगी.
भाग्य महज कर्म की कामयाबी का प्रतिशत तय करता है इसलिए भाग्य से जीतने के लिए अधिकाधिक शुभ कर्म करें.
अभिजीत मुहूर्त में कार्यारंभ करते समय सफलता के लिए पवित्र मन से ब्रह्मा देव से प्रार्थना करें, संभव हो तो कार्य की सफलता के पश्चात ब्रह्मा देव के दर्शन करें. देश में ब्रह्मा मंदिर बहुत कम हैं. प्रसिद्ध ब्रह्मा मंदिरों में अजमेर के पास पुष्कर का ब्रह्मा मंदिर है तो राजस्थान में ही बांसवाड़ा के पास छींच में प्राचीन ब्रह्मा मंदिर है.
– आज का राशिफल –
मेष राशि:- आज आपका दिन शुभ रहेगा. पुरा दिन स्नेहीजनों, आत्मजनों एवं मित्रों के साथ सामाजिक कार्यों करते हुए बितेगा. मित्रों से लाभ होगा और उनके लिए धन भी खर्च करना पड़ेगा. बड़े-बुजुर्गों तथा स्नेहीजनों का संपर्क बढ़ेगा. किसी सुंदर स्थान की सैर का योग बन रहा है. आकस्मिक धन लाभ हो सकता है.
वृष राशि:- आज आपका दिन अच्छा रहेगा. आज आप नए कार्यों का आयोजन करेंगे. नौकरिपेशा और व्यापारियों के लिए आज का दिन अच्छा है. उच्चाधिकारियों की कृपादृष्टि बनी रहेगी. पुराने अपूर्ण कार्य पूरे होंगे. पदोन्नति से आर्थिक लाभ मिल सकता है
मिथुन राशि:- आज का दिन आपके लिए मानसिक रूप दुविधाओं और उलझनों का है. तन-मन-धन सभी में बाधाएं रहेगी. आज किसी भी कार्य को प्रारंभ न करें और प्रतिस्पर्धियों के साथ किसी प्रकार की चर्चा से बचें.
कर्क राशि:- आज आप का दिन प्रतिकूलताओं भरा पड़ा है. सुझाव देते हैं कि कोई भी नया कार्य प्रारंभ न करें और उपचार एवं शल्यचिकित्सा आज करवाने से बचें. क्रोध से दूर रहें. सरकारी कार्यों में रुकावट आएंगे.
सिंह राशि:- आज आपका दिन मध्यम फलदायी है. घर-व्यापार में सावधान रहे . आप का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा लेकिन जीवनसाथी के आरोग्य को लेकर मन चिंतिंत होगा.
कन्या राशि:- आज आपका दिन शुभ है . घर में सुख-शांति का वातावरण रहेगा और मन भी प्रसन्न होगा. सुखप्रद प्रसंग बनेंगे. बीमारी से पीड़ितों की परिस्थिति में सुधार आने से संतोष का भाव रहेगा.
तुला राशि:- आज का दिन सुखपूर्वक बितायेंगे. बौद्धिक प्रवृत्तियों एवं चर्चाओं में दिन उत्तम है. आज कल्पनाशक्ति का श्रेष्ठ उपयोग करेगें. संतान की तरफ से शुभ समाचार मिलने से मन प्रसन्न होगा.
वृश्चिक राशि:- आज का दिन शांतिपूर्ण रहेगा. मन चिंताग्रस्त रहेगा एवं निजी सम्बंधियों से अनबन के योग हैं, लेकिन फिर भी कोई अनिष्ट नहीं होगा. स्वास्थ्य के बारे में चिंता होगी, धनहानि एवं यशहानि हो सकती है.
धनु राशि:- आज नए कार्यों को प्रारंभ करेंगे तो निश्चित ही सफलता मिलेगी. मित्रों एवं स्नेहीजनों से का संयोग है. कार्य में सफलता एवं प्रतिस्पर्धियों पर विजय मिलेगी. भाग्यवृद्धि होगी तथा सामाजिक मान-सम्मान भी मिलेगा
मकर राशि:- आज आकस्मिक धन-लाभ हो सकता है. परिवारजनों से विवाद होने कि संभावना है जिससे घर का बिगड़ सकता है. विद्यार्थियों को आज अधिक परिश्रम करना पड़ेगा. नकारात्मक विचारों पर संयम रखें. साहसिक प्रवृत्तियों के लिए दिन उत्तम है.
कुम्भ राशि:- आज आप शारीरिक एवं मानसिक रूप से उत्साहित रहेंगे. आर्थिक रूप से दिन लाभदायक है. आध्यात्मिकता एवं चिंतनशक्ति अच्छी बनी रहेगी. मित्रों एवं स्वजनों की तरफ से उपहार मिलने की संभावना हैं.
मीन राशि:- आज आप में एकाग्रता की कमी रहेगी . धार्मिक कार्यों में धन खर्च होगा. पूंजी निवेश में विशिष्ट ध्यान रखने की आवश्यकता है. स्वजनों से दूर रहें, क्योंकि उनसे मनमुटाव हो सकते हैं. कोर्ट-कचहरी के कार्यों में सावधानी बरतें.

