कुंडहित(जामताड़ा); विक्रमपुर-सटकी स्थिति हिंगलो और कुरुली नदियों का मिलन हुआ है।दोनों नदी आकर विक्रमपुर-सटकी में जॉइंट हुआ है ।जहां से एक नदी के रूप में बहता है। गौरतलब है नदी पार होकर रोजाना सैकड़ों की संख्या में लोग आना-जाना करते हैं ।पश्चिम बंगाल में व्यापार करने का भी मुख्य मार्ग है ।नदी पर पुल नहीं रहने से वर्षा के दिनों में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। विक्रमपुर, थालपोता,काठीजोड़िया, कालीपाथर ,सटकी सहित आदि गांव के लोग नदी पर पुल नहीं रहने से प्रभावित है ।स्थानीय लोगों ने पुल निर्माण की मांग की है।

