Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » देश में 13 हजार पार कर गया कोरोना पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा
    Breaking News राष्ट्रीय

    देश में 13 हजार पार कर गया कोरोना पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 17, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली: देश में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है. अब देश में कोरोना पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा 13 हजार को पार कर गया है. स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार देश में अब तक 13387 मरीजों की पुष्टि हो चुकी है, जिसमें 437 लोगों की मौत हो चुकी हैं. वहीं अब तक 1749 लोग स्वस्थ हो चुके हैं.उत्तर प्रदेश में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या अब 800 पार पहुंच गई है. पिछले 24 घंटे में 72 नए मरीज सामने आये हैं. प्रदेश के तीन जिले कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित हैं, जिसमें आगरा में 167, लखनऊ में 100 जबकि नोएडा में 92 कोरोना मरीजों की पहचान हुई है.मध्य प्रदेश में अब तक कोरोना के 1164 मरीज सामने आए हैं. इंदौर में पिछले 24 घंटे में सामने आए 244 नए मामलों के साथ कोरोना संक्रमण की कुल संख्या 842 पहुंच चुकी है. पूरे मध्य प्रदेश में जहां 63 लोगों की मौत हुई है, उनमें से 47 की मृत्यु इंदौर में हुई है.राजस्थान में भी कोरोना के 38 मामले सामने आए हैं. इसमें अकेले जोधपुर में 18 नए मामले आए हैं. इसके अलावा जयपुर में 5, झुंझुनु में एक, नागौर में 2, अजमेर में एक, टोंक में 6, झलवाड़ में एक, कोटा में 4 मामले सामने आए हैं. प्रदेश में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 1169 हो गई है.वहीं कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या महाराष्ट्र में 3200 के पार हो गयी है, पिछले 24 घंटे में महाराष्ट्र में 194 नये मामले सामने आये हैं. वहीं दिल्ली में अब तक 1640 कोरोना से संक्रमित मरीज पाये गये हैं. इसके अलावा झारखंड में अब तक कोरोना वायरस के 29 मरीज हो चुके हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleइंदौर में हालात बेकाबू, 24 घंटे में सामने आये कोरोना के 256 पॉजिटिव मामले
    Next Article जम्मू-कश्मीर के शोपियां में एक घर में छिपे हैं आतंकवादी, सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ जारी

    Related Posts

    गोलू पूजा : दक्षिण भारत की समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा

    October 17, 2026

    सोशल मीडिया पर पाबंदी से सुधरेगा बच्चों का मानसिक स्वास्थ्य या बढ़ेंगी मुश्किलें?

    October 17, 2026

    दशहरा विशेषः 20 अक्टूबर 2026

    October 17, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    गोलू पूजा : दक्षिण भारत की समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा

    सोशल मीडिया पर पाबंदी से सुधरेगा बच्चों का मानसिक स्वास्थ्य या बढ़ेंगी मुश्किलें?

    दशहरा विशेषः 20 अक्टूबर 2026

    राष्ट्रीय स्कूल गेम्स के लिए विश्वनाथ के ७ जूडो खिलाड़ियों का चयन

    जरूली स्टेशन के पास मालगाड़ी का डिब्बा बेपटरी, दो घंटे बाधित रहा रेल परिचालन

    महासप्तमी पर बहरागोड़ा के पूजा पंडालों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

    विधायक संजीव सरदार ने कई दुर्गापूजा पंडालों का किया उद्घाटन

    सुप्रीम कोर्ट ने हिंदू धर्म के संरक्षण का बड़ा काम किया : सरयू राय

    यूनिफॉर्म विवाद पर AISF का डीसी कार्यालय पर प्रदर्शन, जांच की मांग

    विजयदशमी पर आरएसएस का गुंजा राष्ट्र सेवा का संदेश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.