Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » इंदौर में हालात बेकाबू, 24 घंटे में सामने आये कोरोना के 256 पॉजिटिव मामले
    Breaking News Headlines राष्ट्रीय

    इंदौर में हालात बेकाबू, 24 घंटे में सामने आये कोरोना के 256 पॉजिटिव मामले

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 17, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    इंदौर: मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस का संक्रमण लगातार विकराल रूप लेता जा रहा है. प्रदेश के इंदौर शहर में कोरोना वायरस का संक्रमण बेकाबू होता जा रहा है. इंदौर में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 256 पॉजिटिव मरीज सामने आये हैं. इसके साथ ही इंदौर में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 842 पहुंच गयी है. इन मरीजों में 16 वे लोग भी हैं जो अन्य राज्यों से इंदौर आए हुए हैं.जानकारी के अनुसार इंदौर में कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण 47 लोगों की मौत हो चुकी है. इंदौर के सराफा बाजार के कोरोना संक्रमित दो व्यापारी भाईयों की 15 मिनट के अंतराल में मौत हो गई. दोनों की पहचान घनश्याम तिवारी और मनीष तिवारी के तौर पर हुई है. वहीं इसी परिवार का 12 साल का बच्चा भी अस्पताल में भर्ती है. तीन लोगों के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद परिवार के दस लोगों के भी सैंपल लिए गए थे.इंदौर में कोरोना वायरस से बेकाबू होते हालातों ने सरकार को चिंता में डाल दिया है. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि हम इस लड़ाई को जल्द ही जीतेंगे और इंदौर देश में आदर्श स्थापित करेगा. मुख्यमंत्री ने बैठक के दौरान निर्देश दिए कि इंदौर सहित प्रदेश के सभी जिलों में आईडेंटिफाई, आइसोलेट, टेस्ट एंड ट्रीट की रणनीति पर काम किया जाए.वहीं मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है. अब तक यहां इसके 1164 पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं. प्रदेश में अब तक 55 लोगों की इस कारण जान जा चुकी है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleTikTok यूजर्स के लिए अलर्ट, बग की चपेट में आई एप
    Next Article देश में 13 हजार पार कर गया कोरोना पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा

    Related Posts

    मुंबई लोकल ट्रेन में मयंक लोहार की हत्या

    June 24, 2026

    मुंबई लोकल ट्रेन बनी कत्लगाह: मयंक लोहार की हत्या

    June 24, 2026

    केतन हत्याकांड: बहन के संदेह से खुला शोकांकित सच

    June 24, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    भरत तिवारी मुठभेड़ पर न्यायिक जांच की मांग

    मुंबई लोकल ट्रेन में मयंक लोहार की हत्या

    मुंबई लोकल ट्रेन बनी कत्लगाह: मयंक लोहार की हत्या

    केतन हत्याकांड: बहन के संदेह से खुला शोकांकित सच

    झारखंड में 262 चयनित अभ्यर्थियों को मिला नियुक्ति पत्र

    चढ़ावा लूट: मंदिरों का इतिहासिक खजाना

    भरत तिवारी एनकाउंटर: बाबा बागेश्वर की एंट्री, राष्ट्रीय चर्चा में मामला

    केतन हत्याकांड का राज खुला: बहन के शक ने किया खुलासा

    भारत-अमेरिका व्यापार समझौता: अवसरों को साधने की चुनौती

    स्मार्टफोन की लत: डिजिटल युग की वैश्विक चुनौती

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.