Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » देश की अर्थव्यवस्था को पटरी लाने आरबीआई ने की बड़ी घोषणाये
    Breaking News राष्ट्रीय

    देश की अर्थव्यवस्था को पटरी लाने आरबीआई ने की बड़ी घोषणाये

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 17, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली: देश में जारी कोरोना संकट से जूझ रही अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने बड़ी घोषणायें की है. रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के गवर्नर शशिकांत दास ने रिवर्स रेपो रेट में कटौती की घोषणा की है, इसके साथ ही बाजार में नकदी संकट से निपटने के लिए भी 50 हजार करोड़ रुपये की अतिरिक्त सहायता की की घोषणा की.आरबीआई गवर्नर शशिकांत दास ने कहा कि कोरोना संकट के बीच बैंक सभी हालात पर नजर रखे हुए है, कदम-कदम पर फैसले लिए जा रहे हैं. कोरोना संकट की वजह से जीडीपी की रफ्तार घटेगी, लेकिन बाद में ये फिर तेज रफ्तार से दौड़ेगी. गवर्नर शक्तिकांत दास ने रेपो रेट, रिवर्स रेपो रेट और सीआरआर में कटौती की घोषणा की. इसके अलावा उन्होंने कर्जधारको के लिए भी राहत का ऐलान किया है.आरबीआई ने रिवर्स रेपो रेट में 0.25 प्रतिशत की कटौती की. इस कटौती के बाद रिवर्स रेपो रेट 4 प्रतिशत से घटकर 3.75 प्रतिशत रह गया. रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया गया है.इसके अलावा आरबीआई गवर्नर ने कहा कि इकोनॉमी में ग्रोथ के लिए नाबार्ड को 25 हजार करोड़ रुपये, सिडबी को 15 हजार करोड़ रुपये और हाउसिंग फाइनेंस बैंक को 10 हजार करोड़ रुपये दिए जाएंगे. इससे एनबीएफसी, एमएसएमई, रियल एस्टेट को नकदी की किल्लत दूर होगी.आरबीआई गवर्नन ने एनपीए नियमों में बैंकों को 90 दिन की राहत दी है. मोरेटोरियम पीरियड में एनपीए में नहीं गिना जाएगा. एनबीएफ को 10 हजार करोड़ रुपये का फंड मिलेगा. 50 प्रतिशत फंड छोटे मझोले एनबीएफसी को मिलेंगे. इसके लिये 25 हजार करोड़ रुपये आज जारी किये जायेंगे.आरबीआई गवर्नर शशिकांत दास ने कहा कि कोरोना महामारी के समय में मानवता की परीक्षा है. हमारा मिशन है किसी भी तरह मानवता को बचाना. इस माहौल में हम यह बताना चाहते हैं कि आगे भी हम ऐसा करते रहेंगे. दास ने कहा, जीडीपी के अनुमानों के अनुसार जी-20 देशों में इंडिया की ग्रोथ सबसे बेहतर रह सकती है. 2020 ग्लोबल इकोनॉमी के लिए सबसे बड़ी मंदी है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहेडलाइंस राष्ट्र संवाद
    Next Article TikTok यूजर्स के लिए अलर्ट, बग की चपेट में आई एप

    Related Posts

    मुंबई लोकल ट्रेन बनी कत्लगाह: मयंक लोहार की हत्या

    June 24, 2026

    केतन हत्याकांड: बहन के संदेह से खुला शोकांकित सच

    June 24, 2026

    झारखंड में 262 चयनित अभ्यर्थियों को मिला नियुक्ति पत्र

    June 24, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    बिहार में पांच नए निजी विश्वविद्यालय, शिक्षा क्रांति को बूस्ट!

    भरत तिवारी मुठभेड़ पर न्यायिक जांच की मांग

    मुंबई लोकल ट्रेन में मयंक लोहार की हत्या

    मुंबई लोकल ट्रेन बनी कत्लगाह: मयंक लोहार की हत्या

    केतन हत्याकांड: बहन के संदेह से खुला शोकांकित सच

    झारखंड में 262 चयनित अभ्यर्थियों को मिला नियुक्ति पत्र

    चढ़ावा लूट: मंदिरों का इतिहासिक खजाना

    भरत तिवारी एनकाउंटर: बाबा बागेश्वर की एंट्री, राष्ट्रीय चर्चा में मामला

    केतन हत्याकांड का राज खुला: बहन के शक ने किया खुलासा

    भारत-अमेरिका व्यापार समझौता: अवसरों को साधने की चुनौती

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.