Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » दीपावली पर मिट्टी के दीये का ही प्रयोग करें : रघुवर
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति

    दीपावली पर मिट्टी के दीये का ही प्रयोग करें : रघुवर

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 9, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    दीपावली पर मिट्टी के दीये का ही प्रयोग करें : रघुवर
    ‘लोकल के लिए वोकल’ जीवन मंत्र को साकार करे
    रांची । भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास ने लोगों से दीपावली में मिट्टी के दीये के प्रयोग करने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा है कि वर्तमान समय में हमारे लिए दिवाली में मिट्टी के दीये का प्रयोग करना समय की मांग तो है ही, यह ‘लोकल के लिए वोकल’ के जीवन मंत्र को साकार करना भी है।
    इस संदर्भ में श्री दास ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के उस संदेश की याद दिलायी है, जिसमें उन्होंने कोरोना महामारी से उपजे संकट के दौर में देश को ‘लोकल’ से मिली सफलता का उल्लेख करते हुए अपील की थी कि ‘हर भारतीय लोकल के लिए वोकल बने, देश के लोग न सिर्फ लोकल प्रोडक्ट्स खरीदें, बल्कि उसका गर्व से प्रचार भी करें।Ó सच है कि कोरोना ने हमें लोकल मैन्यूफैक्चरिंग, लोकल सप्लाई चेन और लोकल मार्केटिंग का भी मतलब समझा दिया है।
    उन्होंने कहा है कि दीपावली में हमें समय ने जो सीख दी है उसे अपने जीवन-जगत में शामिल करना जरूरी है। हम दीपावली में अपने कुम्हकार भाइयों को भूल जायें, मिट्टी के दीये की खरीदारी नहीं करें तो हम समय, समाज और अपनी जिम्मेदारियों से चूक जायेंगे। हमारा जीवन-मंत्र टूटकर बिखर जायेगा। आज जो ग्लोबल ब्रांड लगते हैं, वे कभी ऐसे ही लोकल थे। जब यहां के लोगों ने इनका इस्तेमाल किया और प्रचार शुरू किया, इसकी ब्रांडिंग की, उस पर गर्व किया तो वे प्रोडक्ट्स लोकल से ग्लोबल बन गये।
    श्री दास ने कहा है कि मिट्टी के दीये में हमारा जीवन आदर्श है। जब हम मिट्टी के दीये में बाती लगाकर उसमें अपने हाथों तेल डालकर जलाते हैं और घर आंगन रौशन करते हैं तो हमारी भारतीय संस्कृति का गौरव झिलमिला उठता है। मिट्टी के दीये में हमारा जीवन आदर्श होने की वजह से ही पौराणिक काल से ही हम दीयों की रोशनी से दीपावली मनाते रहे हैं। माना जाता है कि जब भगवान राम रावण को हराकर और 14 वर्ष का वनवास पूरा कर अयोध्या लौटे थे तो नगरवासियों ने पूरे अयोध्या को दीयों की रौशनी में नहा दिया था और तब से भारत में दीपावली का त्योहार हम मना रहे हैं।
    श्री दास ने कहा कि दीपावली मनाने के हजार कारण हो सकते हैं लेकिन दीपावली मनाने का एक ही तरीका है घर-आंगन को मिट्टी के दीये की रोशनी में नहाना और यही तरीका हमारे जीवन-जगत को एक नयी रोशनी देगी। तमसो मा ज्योतिर्गमय।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबेगूसराय में चाय बनाने के दौरान गैस चूल्हे से झुलस कर घायल किशोरी की इलाज के दौरान मौत
    Next Article मुख्यमंत्री ने आज डोरंडा रांची स्थित हजरत कुतुबुद्दीन रिसालदार बाबा की दरगाह पर चादरपोशी की

    Related Posts

    टेल्को में ईंट-बालू कारोबारी पर जानलेवा हमला, चाकू मारकर फरार हुए बाइक सवार बदमाश

    June 6, 2026

    चंपाई मांझी को मिलेगा 10 लाख रुपये मुआवजा, कंपनी ने नौकरी और कृत्रिम पैर देने का किया वादा

    June 6, 2026

    भूमाफियाओं की काली करतूत बेनकाब! रातों-रात पौराणिक तालाब और दालमा जुड़िया नाला को मिट्टी से भरकर बेचने की साजिश, ग्रामीणों के विरोध पर प्रशासन ने रुकवाया काम

    June 6, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    टेल्को में ईंट-बालू कारोबारी पर जानलेवा हमला, चाकू मारकर फरार हुए बाइक सवार बदमाश

    चंपाई मांझी को मिलेगा 10 लाख रुपये मुआवजा, कंपनी ने नौकरी और कृत्रिम पैर देने का किया वादा

    भूमाफियाओं की काली करतूत बेनकाब! रातों-रात पौराणिक तालाब और दालमा जुड़िया नाला को मिट्टी से भरकर बेचने की साजिश, ग्रामीणों के विरोध पर प्रशासन ने रुकवाया काम

    छूटता छोर अंतिम मोड़’ उपन्यास का लोकार्पण, साहित्य प्रेमियों की रही उपस्थिति

    दो साल से बंद जलमीनार, पेयजल संकट से जूझ रहे ग्रामीण

    जमीन गई, नौकरी नहीं मिली, यूसील के खिलाफ खेत में उतरीं विस्थापित महिला आशा उरांव, अनोखे विरोध से मचा हड़कंप

    विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रधान जिला जज ने पौधारोपण कर स्वच्छ पर्यावरण का दिया संदेश

    बीएलओ की लापरवाही पर प्रशासन सख्त, रेणुका महतो और रीता देवी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की अनुशंसा

    चक्रधरपुर रेल मंडल आरपीएफ थाना प्रभारी कमलेश समादार रिश्वतखोरी मामले में गिरफ्तार, सीबीआई की बड़ी कार्रवाई से आरपीएफ में मचा हड़कंप

    डोमजूरी पंचायत की मुखिया ने नरवा के पर्सनल मैनेजर को सौंपा ज्ञापन, नरवा पुलिया के दोनों साइड जाली लगाने की मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.