Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » दिल्ली हिंसा: पुलिस की गिरफ्त में हत्या आरोपी ताहिर हुसैन
    Breaking News Headlines

    दिल्ली हिंसा: पुलिस की गिरफ्त में हत्या आरोपी ताहिर हुसैन

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 6, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्‍ली: इंटेलिजेंस ब्‍यूरो के अधिकारी अंकित शर्मा की हत्‍या के आरोप में वांछित के निलंबित पार्षद ताहिर हुसैन गुरुवार को कोर्ट में सरेंडर करने पहुंचे, जहां उन्हें दिल्‍ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया. ताहिर हुसैन ने कोर्ट में अग्रिम जमानत की अर्जी भी दाखिल की थी, जिसे ख़ारिज कर दिया गया. जिसके बाद अब ताहिर को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा.बताया जा रहा है कि ताहिर 24 से 27 फरवरी के बीच दिल्ली के मुस्तफाबाद इलाके में था. वहीं ताहिर का भी दावा है कि वो हिंसा के दौरान और उसके बाद भी अपने घर के पास ही रहा. जानकारी के मुताबिक ताहिर हुसैन की आखिरी लोकेशन दिल्ली के जाकिर नगर में मिली थी जिसके बाद उसका फोन बंद हो गया.जानकारी के मुताबिक इसके बाद ताहिर ने अपना एक पुराना नम्बर शुरू किया और आम आदमी पार्टी के कुछ नेताओं से बातचीत भी की. इसके अलावा ताहिर ने वकील से बात की है. ऐसे में अब पुलिस ताहिर के कॉल रिकॉर्ड्स की जांच कर उससे जुड़े सवाल पूछ सकती है.दिल्ली हिंसा में शामिल होने का आरोप झेल रहे AAP के निलंबित पार्षद ताहिर हुसैन इस तरह की किसी भी घटना में शामिल होने से लगातार इनकार करते रहे हैं. इस मामले में दिल्ली पुलिस ताहिर के बयान के आधार पर भी उनसे पूछताछ करेगी. दिल्ली पुलिस के एसीपी अजीत कुमार सिंगला ने खुलासा किया था कि घटना की जांच के दौरान आरोपी AAP के निलंबित पार्षद ताहिर की भी बात सुनी जाएगी.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहोली के मद्देनजर केंद्रीय शांति समिति की बैठक
    Next Article लखनऊ हिंसा: योगी सरकार ने शहर के चौराहों पर लगाए उपद्रवियों के पोस्टर

    Related Posts

    केदार कंस्ट्रक्शन के नए कार्यालय का उद्घाटन

    June 24, 2026

    पाकुड़ विद्यालयों में पाकुड़ पुलिस का जागरूकता अभियान, छात्रों को किया जागरूक

    June 24, 2026

    मुहर्रम को लेकर बोकारो में हाई अलर्ट, सिवनडीह में प्रशासन-पुलिस की मॉक ड्रिल

    June 24, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    केदार कंस्ट्रक्शन के नए कार्यालय का उद्घाटन

    पाकुड़ विद्यालयों में पाकुड़ पुलिस का जागरूकता अभियान, छात्रों को किया जागरूक

    मुहर्रम को लेकर बोकारो में हाई अलर्ट, सिवनडीह में प्रशासन-पुलिस की मॉक ड्रिल

    1 करोड़ रुपये की कथित धोखाधड़ी के आरोपियों को कोर्ट से फिर झटका

    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने टीएमएच में विधायक पूर्णिमा से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल

    गिरिडीह मकतपुर में बिजली संकट पर फूटा लोगों का गुस्सा, सड़क जाम कर किया प्रदर्शन

    मोहर्रम पर शास्त्री नगर में इंसानियत का पैगाम, 8 हजार लोगों ने ग्रहण किया विशाल लंगर

    मुहर्रम को लेकर उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब के साथ एक गिरफ्तार

    डीसी ऑफिस के पास सड़क हादसे में महिला की मौत, चालक वाहन समेत फरार

    भरत तिवारी मुठभेड़ प्रकरण: उसके गांव पहुंचे प्रशांत किशोर, न्यायिक जांच की निगरानी की मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.