Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » ड्रग चैट केस: बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के 85 गैजेट्स जांच के लिए फॉरेंसिक लैब भेजे
    Breaking News Headlines

    ड्रग चैट केस: बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के 85 गैजेट्स जांच के लिए फॉरेंसिक लैब भेजे

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 16, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मुंबई. सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में ड्रग्स का एंगल सामने आने के बाद नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) भी इस केस से जुड़ गया. एनसीबी की जांच में बॉलीवुड के कुछ बड़े नाम निकलकर सामने आए और बहुत से लोगों से मामले में पूछताछ की गई. एनसीबी ने कई लोगों की गिरफ्तारी भी की थी. अब पता चला है कि एनसीबी ने इन सेलिब्रिटीज और इनसे जुड़े लोगों के 85 गैजेट्स को जांच के लिए फॉरेंसिक लैब भेजा है.

    एक रिपोर्ट के मुताबिक एनसीबी ने पिछले 45 दिनों में बॉलीवुड से जुड़े लोगों के 85 गैजेट्स को गांधीनगर के डायरेक्टरेट ऑफ फॉरेंसिक साइंसेज (DFS) में डेटा हासिल करने के लिए भेजा गया है. इन गैजेट्स से हासिल डेटा के आधार पर ही एनसीबी मुंबई में रेड कर ड्रग्स के कारोबार से जुड़े लोगों को हिरासत में ले रही है. अभी तक एनसीबी को 30 मोबाइल फोनों से काफी डेटा हासिल हो चुका है.

    एक सूत्र ने यह भी बताया है कि रिया चक्रवर्ती, शौविक, सारा अली खान, अर्जुन रामपाल, श्रद्धा कपूर, दीपिका पादुकोण और उनके सहयोगियों के मोबाइल फोन्स को पूरी जांच के लिए भेजा गया था ताकि ड्रग्स के धंधे से जुड़े लोगों का पता चल सके. इसके बाद हुई छापेमारी में एनसीबी ने ड्रग्स भी बरामद किए हैं जिन्हें जांच के लिए फॉरेंसिक लैब भेजा गया है ताकि उनकी क्वॉलिटी का पता लगाया जा सके.

    बता दें कि सुशांत के केस में मनी लॉन्ड्रिंग के एंगल से प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अपनी जांच में रिया चक्रवर्ती और शौविक के फोन में कुछ संदिग्ध ड्रग चैट पाई थी जिसके बाद उसने यह केस एनसीबी को ट्रांसफर कर दिया था.

    इसके बाद एनसीबी ने रिया, शौविक, सुशांत के स्टाफ सैमुअल मिरांडा और दीपेश को हिरासत में लिया था. इसके अलावा एनसीबी ने कई कथित ड्रग पेडलर्स को भी गिरफ्तार किया और कई बॉलीवुड सिलेब्स से पूछताछ की जिनमें दीपिका, उनकी मैनेजर, सारा, श्रद्धा, रकुलप्रीत, अर्जुन रामपाल जैसे लोग शामिल हैं.

    नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने एक बार फिर अर्जुन रामपाल को पूछताछ के लिए बुलाया है. एनसीबी ने अर्जुन को समन भेजते हुए बुधवार 16 दिसंबर 2020 को पूछताछ के लिए पेश होने के लिए कहा है. यह दूसरी बार है कि एनसीबी ने अर्जुन रामपाल को पूछताछ के लिए बुलाया है.

    इससे पहले 13 नवंबर को भी एनसीबी ने अर्जुन रामपाल से लंबी पूछताछ की थी. दरअसल 9 नवंबर को एनसीबी की एक टीम ने अर्जुन रामपाल के घर पर रेड मारी थी और उनके कुछ इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स को अपने कब्जे में ले लिया था. इसके बाद अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स से भी एनसीबी ने 6 घंटे तक लंबी पूछताछ की थी.

    बता दें कि ड्रग्स मिलने पर एनसीबी ने गैब्रिएला के भाई अगिसियालोस डेमेट्रिएड्स को भी हिरासत में लिया था. इसके बाद एनसीबी ने अर्जुन रामपाल के दोस्त पॉल बारटेल को भी गिरफ्तार कर लिया था.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपंचायत चुनाव जीत कर योगी प्रदेश के किसानों से नये कृषि कानून पर लगवाएंगे ‘मोहर’
    Next Article इशांत की अनुपस्थिति के बावजूद हमारा गेंदबाजी आक्रमण मजबूत : रहाणे

    Related Posts

    वसुंधरा स्टेट के पास ब्राउन शुगर के साथ दो गिरफ्तार

    August 9, 2026

    छात्रों के समर्थन में जयराम महतो का निर्जला उपवास

    August 9, 2026

    DIU की टीम और स्थानीय पुलिस की छापेमारी में एक फर्जी अधिकारी गिरफ्तार, दो लग्जरी गाड़ियां समेत लाखों के सामान जब्त 

    August 9, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    वसुंधरा स्टेट के पास ब्राउन शुगर के साथ दो गिरफ्तार

    छात्रों के समर्थन में जयराम महतो का निर्जला उपवास

    DIU की टीम और स्थानीय पुलिस की छापेमारी में एक फर्जी अधिकारी गिरफ्तार, दो लग्जरी गाड़ियां समेत लाखों के सामान जब्त 

    मुजफ्फरपुर में बेकाबू स्कॉर्पियो का कहर, दरोगा समेत 3 को रौंदा; BMP जवान की मौके पर मौत..चालक को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

    18 दिनों से बंद घर में बड़ी चोरी, लाखों के जेवरात और 2 लाख नकद ले उड़े चोर; परसुडीह के गोलपहाड़ी में वारदात

    सैन्य मातृशक्ति ने धूमधाम से मनाया मिलन-सह-सावन महोत्सव

    भाजपा की तिरंगा यात्रा में शामिल हुआ जदयू, कार्यकर्ताओं ने दिया राष्ट्रभक्ति और एकता का संदेश

    आदिवासी समाज: भारत की आत्मा एवं प्रकृति के संरक्षक – विश्व आदिवासी दिवस विशेष

    रणनीतिक कूटनीति: अरुणाचल प्रदेश के 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण और भारत-चीन संबंध

    विश्व आदिवासी दिवस 2026: भारत की आत्मा और प्रकृति के संरक्षक हैं आदिवासी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.