Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » झारखंड में बन रहा है दुनिया का सबसे बड़ा बौद्ध स्तूप:सीएम रघुवर
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति

    झारखंड में बन रहा है दुनिया का सबसे बड़ा बौद्ध स्तूप:सीएम रघुवर

    Nizam KhanBy Nizam KhanSeptember 26, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    *▪ पिछले 5 वर्षों में पर्यटन क्षेत्रों का तेजी से हुआ है विकास*

    *▪ झारखंड में बन रहा है दुनिया का सबसे बड़ा बौद्ध स्तूप*

    *– रघुवर दास, मुख्यमंत्री झारखण्ड*
    =====================
    मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास ने कहा कि झारखंड में पर्यटन की असीम संभावना है। हमारे यहां सांस्कृतिक पर्यटन, प्राकृतिक पर्यटन, माइनिंग पर्यटन, इको पर्यटन आदि में काफी अवसर हैं। सरकार पिछले पांच साल से इन्हें विकसित कर रही है। इन स्थानों पर सुविधाएं बढ़ायी गयी हैं। राज्य में कानून-व्यवस्था में व्यापक सुधार हुआ है। इसका असर दिख रहा है। झारखंड में पर्यटकों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। उक्त बातें मुख्यमंत्री ने होटल रेडिसन ब्लू में आयोजित झारखंड टूर कन्क्लेव का उदघाटन अवसर पर कही।

    *पर्यटन को बढ़ावा देने से रोजगार के अवसर भी बढ़े हैं*

    मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास ने कहा कि पर्यटन को बढ़ावा देने से बड़ी संख्या में लोगों को रोजगार भी मिलता है। जहां भी पर्यटन स्थल हैं, वहां लोगों को रोजगार मिल रहा है। विदेशी राशि आकर्षित करने में भी टूरिज्म का अहम् योगदान होता है। उन्होंने कहा कि सांस्कृतिक रूप से झारखंड में द्वादश ज्योर्तिलिंग में शामिल बाबा बैद्यनाथ, जैन समाज का बड़ा तीर्थ स्थल पारसनाथ, विभिन्न शक्ति पीठ, मलूटी आदि हैं।

    *झारखंड में दुनिया का सबसे बड़ा बौद्ध स्तूप बनाया जा रहा है*

    मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड में बौद्ध धर्म की भी उपस्थिति है। छठी शताब्दी में बौद्ध धर्म के विचारों के बारे में दुनिया को अवगत कराने के लिए भगवान बुद्ध इटखोरी से ही गये थे। झारखंड में दुनिया का सबसे बड़ा बौद्ध स्तूप बनाया जा रहा है। साथ ही सर्किट बनाने का काम भी किया जा रहा है।

    *सपरिवार घूमने का अच्छा माहौल*

    मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड में प्राकृतिक छटाएं भरी पड़ी हैं। यहां वनों से अच्छादित मनोरम क्षेत्र हैं। झारखंड में पर्यटन स्थलों पर सपरिवार घूमने का अच्छा माहौल है। पतरातू, मसानजोर जैसे डैम को विकसित कर वहां परिवार के साथ समय बिताने के स्थल के रूप में विकसित किये गये हैं। साथ ही राज्य में कई माइन्स भी हैं, जहां एजुकेशनल टूरिज्म संभव है। इको टूरिज्म को भी बढ़ावा दिया जा रहा है।

    *कार्यक्रम में भारत में मंगोलिया के राजदूत श्री गोनचिग गेनबोल्ड, पर्यटन मंत्री श्री अमर कुमार बाउरी, पर्यटन निदेशक श्री संजीव बेसरा, इंडियन चेंबर ऑफ कामर्स के महानिदेशक श्री राजीव सिंह समेत अन्य लोग उपस्थित थे।*

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजेवीएम ने मुख्यमंत्री का जलाया पुतला
    Next Article तिलाबाद फुटबॉल टूर्नामेंट में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए पूर्व मंत्री बाटुल

    Related Posts

    आम्रपाली में रक्तदान शिविर का आयोजन, 123 यूनिट रक्त संग्रह, महाप्रबंधक ने किया उद्घाटन

    October 13, 2026

    किसानों को अब तक 69,163 करोड़ रुपये की मदद, फसल बीमा का दायरा भी बढ़ा

    October 13, 2026

    46वें राष्ट्रीय कलमवीर दिवस पर साहित्यकारों और पत्रकारों को सम्मान

    October 13, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    आम्रपाली में रक्तदान शिविर का आयोजन, 123 यूनिट रक्त संग्रह, महाप्रबंधक ने किया उद्घाटन

    किसानों को अब तक 69,163 करोड़ रुपये की मदद, फसल बीमा का दायरा भी बढ़ा

    46वें राष्ट्रीय कलमवीर दिवस पर साहित्यकारों और पत्रकारों को सम्मान

    स्ट्रीट डॉग को गोली मारने का आरोपी गिरफ्तार, लाइसेंसी बंदूक बरामद

    हनुमान मंदिर के पास बछड़े का कटा सिर मिलने से मचा हड़कंप, स्थानीय लोगों ने किया हंगामा

    चतरा एसपी अनिमेष नैथानी की बड़ी कार्रवाई, हथियार के साथ लातेहार का व्यक्ति गिरफ्तार, देशी कट्टा और गोलियां बरामद

    चर्चित सहारा सिटी सामूहिक दुष्कर्म मामले में बड़ा फैसला, सभी 21 आरोपी बरी

    मुकदमों से नहीं डरता, जमानत के लिए पैरवी भी नहीं करूंगा : सरयू राय

    लोकतंत्र और मताधिकार की रक्षा के लिए दिल्ली में आंदोलन, पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता और मेयर सुधा गुप्त

    सत्ता का दमन, विपक्ष की खामोशी और संघर्षरत युवाओं की हुंकार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.