Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जामिया फायरिंग पर बोले अमित शाह, कहा- ऐसी घटनाएं बर्दाश्त नहीं कड़ी कार्रवाई होगी
    Breaking News Headlines राजनीति राष्ट्रीय

    जामिया फायरिंग पर बोले अमित शाह, कहा- ऐसी घटनाएं बर्दाश्त नहीं कड़ी कार्रवाई होगी

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 31, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली: केंद्रीय गृहमंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता अमित शाह ने दिल्ली के जामिया इलाके में हुई फायरिंग पर बयान देते हुए कहा है कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार इस तरह की किसी भी घटना को बर्दाश्त नहीं करेगी. ऐसे लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी. अमित शाह ने गुरुवार को ट्वीट कर कहा कि, दिल्ली में आज जो गोली चलाने की घटना हुई है उस पर मैंने दिल्ली के पुलिस कमिश्नर अमूल्य पटनायक से बात की है और उन्हें कठोर से कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं. अमित शाह ने कहा कि केंद्र सरकार इस तरह की किसी भी घटना को बर्दाश्त नहीं करेगी. दोषी पर कड़ी कार्रावाई की जाएगी.आपको बता देें कि गुरुवार को जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी में नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान एक युवक ने फायरिंग की. जानकारी के मुताबिक एक युवक बंदूक लहराते हुए रैली के सामने आ गया और एक फायर कर दिया. इस दौरान युवक ने कहा आकर ले लो आजादी. इस फायरिंग में एक युवक घायल हो गया है. अब इस मामले में फायरिंग करने वाले युवक की पहचान हो गई है. जिस युवक को गोली लगी है उसकी पहचान शादाब के रूप में हुई है जो जामिया में मास कम्युनिकेशन का छात्र है.जामिया में फायरिंग करने वाला युवक जेवर का रहने वाला है. युवक को नाबालिग बताया जा रहा है. उसके पिता राजेंद्र गोपाल शर्मा पान की दुकान चलाते हैं. उसके सोशल मीडिया अकाउंट से पता चलता है कि वह शाहीन बाग और देश भर में चल रहे सीएए के खिलाफ प्रदर्शन से नाखुश था. लगातार इन प्रदर्शनों में लग रहे हमें चाहिए आजादी के नारे से वह इस कदर दुखी था कि जब उसने गोली चलाई तो कहा आओ लेलो आजादी.फेसबुक पोस्ट देखा जाए तो पता चलेगा कि यह युवक काफी समय से प्रदर्शन में मौजूद था. उसने कई फेसबुक लाइव भी किए. इसके साथ ही उसने एक पोस्ट में लिखा शाहीन भाग. खेल खत्म. इसके साथ ही उसने एक अन्य पोस्ट में लिखा कोई हिन्दू मीडिया नही है यहाँ मैं यहां अकेला हिंदू हूं. युवक इस बात से पूरी तरह वाकिफ था कि वह क्या करने जा रहा है. उसे पता था कि जब वह गोली चलाएगा तो भीड़ उग्र हो सकती है. यह भी हो सकता है कि लोग वहां पर उसे मार डालें. इसी लिए उसने एक फेसबुक पोस्ट में लिखा कि मेरी अंतिम यात्रा पर मुझे भगवा में लपेट कर ले जाना. और जय श्री राम का नारा लगाना.एक पोस्ट में उसने लिखा कि चंदन भाई ये आपके लिए. जानकारी के मुताबिक यहां उसी चंदन की बात हो रही है जिसकी 2018 में तिरंगा यात्रा के दौरान कासगंज हिंसा में जान चली गई थी. जबसे उस युवक ने फायरिंग की है तब से लगातार उसके फेसबुक प्रोफाइल पर प्रतिक्रियाएं अचानक से बढ़ गई हैं. कई लोग जहां उसका समर्थन कर रहे हैं. वहीं कई लोग इस बात की निंदा कर रहे हैं. आपको बता दें कि फिलहाल अब उस युवक की फेसबुक प्रोफाइल बंद है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकेरल के छात्र में पाया गया कोरोना वायरस, भारत का पहला मामला
    Next Article सर्वदलीय बैठक में बोले पीएम मोदी, सरकार सभी मुद्दों पर चर्चा के लिए तैयार

    Related Posts

    15 अक्टूबर से बदलेगी जमशेदपुर की ट्रैफिक व्यवस्था, दुर्गापूजा में शहर में लागू होगी नो एंट्री

    October 13, 2026

    परसुडीह APMC में सरकारी दुकानों-गोदामों के आवंटन पर उठे गंभीर सवाल, जांच की मांग

    October 13, 2026

    काशीडीह दुर्गापूजा पंडाल का बाबूलाल मरांडी ने किया उद्घाटन, शांति और सद्भाव का दिया संदेश

    October 13, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    Beef Free Spin Multipliers: Wann sie gelten

    15 अक्टूबर से बदलेगी जमशेदपुर की ट्रैफिक व्यवस्था, दुर्गापूजा में शहर में लागू होगी नो एंट्री

    दुर्गापूजा, दीपावली एवं छठ पर्व को लेकर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित

    अपने ही घर को पाने के लिए दर-दर भटक रहे अमित कुमार, आखिर कब मिलेगा न्याय?

    हेमंत सोरेन से मिले मंत्री, सांसद-विधायक, स्व. रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि

    परसुडीह APMC में सरकारी दुकानों-गोदामों के आवंटन पर उठे गंभीर सवाल, जांच की मांग

    वनकाम झारखण्ड की मासिक गोष्ठी सम्पन्न

    नाबालिक के साथ दुष्कर्म करने वालों की अब खैर नहीं,चतरा एसपी अनिमेष नैथानी की देखी गई बड़ी कार्रवाई!

    काशीडीह दुर्गापूजा पंडाल का बाबूलाल मरांडी ने किया उद्घाटन, शांति और सद्भाव का दिया संदेश

    नवरात्र में शहर की शांति भंग न करे भाजपा, लोकतांत्रिक मर्यादा का पालन करे : नलिनी सिन्हा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.