Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » केरल के छात्र में पाया गया कोरोना वायरस, भारत का पहला मामला
    Breaking News Headlines राष्ट्रीय

    केरल के छात्र में पाया गया कोरोना वायरस, भारत का पहला मामला

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 31, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नयी दिल्ली: भारत में कोरोना वायरस का पहला पॉजिटिव मामला सामने आया है. चीन से लौटे केरल के एक छात्र में कोरोना वायरस का संक्रमण पाया गया है. यह छात्र वुहान युनिवर्सिटी में पढ़ता है और हाल ही में चीन से भारत लौटा है. केरल के एक अस्पताल में उसका इलाज जारी है. इस बीच बढ़ते खतरे के बीच भारत सरकार ने भी एडवाइजरी जारी कर दी है. आयुष मंत्रालय की ओर से जारी एडवाइजरी में एहतियाती उपाय बताए गए हैं और कहा गया है कि होम्योपैथी और यूनानी चिकित्सा में कोरोना वायरस का कारगर इलाज उपलब्ध है. आयुष मंत्रालय ने कहा है कि कोरोना वायरस की रोकथाम में होम्योपैथी और यूनानी दवाएं कारगर हो सकती हैं. इन दवाओं के जरिये चीन में 100 से ज्यादा लोगों की जान बचाई गई है. वहीं चीन में हालात और बिगड़ गए हैं. यहां 132 मरीज सामने आने के बाद सरकार ने सेना बुला ली है.आयुष मंत्रालय के अनुसार, यह एडवाइजरी एहतियाती उपाय के रूप में जारी की गई है. Coronavirus के सटीक उपचार का दावा नहीं किया जा रहा. सेंट्रल काउंसिल फॉर रिसर्च इन होम्योपैथी (सीसीआरएच) के वैज्ञानिक सलाह बोर्ड ने होम्योपैथी के माध्यम से Coronavirus की रोकथाम के उपायों पर चर्चा की.एडवाइजरी में कहा गया है कि Coronavirus से बचाव के लिए एहतियात के तौर पर आर्सेनिकम एलबम 30 को रोजाना खाली पेट तीन दिनों तक लिया जा सकता है. संक्रमण कायम रहने पर एक महीने बाद इसकी खुराक को दोबारा लिया जा सकता है.इन्फ्लूएंजा जैसी बीमारी की रोकथाम के लिए भी इस दवा की खुराक ली जा सकती है. इसमें आयुर्वेदिक और यूनानी दवाओं तथा घरेलू उपायों का भी जिक्र किया जा गया है. अगस्त्य हरितकी, शेषमणि वटी, त्रिकटु और तुलसी की पत्तियां और तिल के तेल जैसी दवाओं को उपयोगी बताया गया है.Coronavirus के इलाज में यूनानी दवाओं को भी उपयोगी बताया गया है. इसके लिए शरबतउन्नााब, तिर्यकअर्बा, तिर्यक नजला, खमीरा मार्वारिद जैसी दवाओं को लेने की सलाह दी गई है. एडवाइजरी में सामान्य साफ-सफाई की भी सलाह दी गई है.वायुजनित संक्रमण की रोकथाम के लिए व्यक्तिगत स्वच्छता पर ध्यान देना चाहिए. इनमें हाथों को साबुन और पानी से कम से कम 20 सेकंड तक धोना, आंखों, नाक और मुंह को अनधुले हाथों से नहीं छूना चाहिए. इस वायरस से पीड़ित लोगों के संपर्क में आने से बचना चाहिए.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबसंत पंचमी पर CM योगी ने संगम में लगाई आस्था की डुबकी
    Next Article जामिया फायरिंग पर बोले अमित शाह, कहा- ऐसी घटनाएं बर्दाश्त नहीं कड़ी कार्रवाई होगी

    Related Posts

    मुंबई लोकल ट्रेन में मयंक लोहार की हत्या

    June 24, 2026

    मुंबई लोकल ट्रेन बनी कत्लगाह: मयंक लोहार की हत्या

    June 24, 2026

    केतन हत्याकांड: बहन के संदेह से खुला शोकांकित सच

    June 24, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    भरत तिवारी मुठभेड़ पर न्यायिक जांच की मांग

    मुंबई लोकल ट्रेन में मयंक लोहार की हत्या

    मुंबई लोकल ट्रेन बनी कत्लगाह: मयंक लोहार की हत्या

    केतन हत्याकांड: बहन के संदेह से खुला शोकांकित सच

    झारखंड में 262 चयनित अभ्यर्थियों को मिला नियुक्ति पत्र

    चढ़ावा लूट: मंदिरों का इतिहासिक खजाना

    भरत तिवारी एनकाउंटर: बाबा बागेश्वर की एंट्री, राष्ट्रीय चर्चा में मामला

    केतन हत्याकांड का राज खुला: बहन के शक ने किया खुलासा

    भारत-अमेरिका व्यापार समझौता: अवसरों को साधने की चुनौती

    स्मार्टफोन की लत: डिजिटल युग की वैश्विक चुनौती

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.