Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जमशेदपुर से सैकड़ो युवाओं ने लिया वर्चुअल सेमिनार में भाग
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से झारखंड राजनीति राष्ट्रीय

    जमशेदपुर से सैकड़ो युवाओं ने लिया वर्चुअल सेमिनार में भाग

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 14, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जमशेदपुर से सैकड़ो युवाओं ने लिया वर्चुअल सेमिनार में भाग

    ◆कल सभी मंडलों में भाजयुमो द्वारा की जाएगी महापुरषो की प्रतिमा की सफाई- राजा

    जमशेदपुर, सोमवार: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 70 वे जनमोत्स्व को “सेवा सप्ताह” के रूप में पूरे भारत वर्ष में भाजपा द्वारा मनाया जा रहा हैं। जिसके तहत भारतीय जनता युवा मोर्चा ने भी आज से इस सेवा सप्ताह कार्यक्रम का आग़ाज़ किया। प्रथम दिन युवा मोर्चा द्वारा एक भव्य वर्चुअल सेमिनार का आयोजन प्रदेश स्तर पर किया गया। इस सेमिनार को मुख्य रूप से झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री भाजपा के वरिष्ठ नेता बाबुलाल मरांडी एवं भाजयुमो के राष्ट्रीय मंत्री सह झारखंड के प्रभारी गौरव तिवारी ने संबोधित किया। जमशेदपुर से भी सैकड़ो युवा कार्यकर्ताओं ने जिला अध्य्क्ष अमरजीत सिंह राजा के नेतृत्व में ऑनलाइन इस वर्चुअल सेमिनार में भाग लिया। राजा ने अपने सभी मंडलों को धन्यवाद देते हुए कहा कि सभी ने अथक प्रयास कर इस युवा सेमिनार में युवाओं की उपस्तिथि कर सफल बनाया जिसके लिए वे साधुवाद देते हैं। साथ ही युवओं से आग्रह करते हैं कि सेमिनार में वक्ताओं द्वारा बताए गए मौलिक विचारों को आत्मसात कर जीवन में उतारने का प्रयास करें।

    सेमिनार को संबोधित करते हुए बाबुलाल जी ने आत्मनिर्भर और शशक्त भारत बनाने में युवाओं के योगदान पर विस्तृत रूप से अपनी बातें रखी। कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक विचारधारा की पार्टी हैं, आज देश को एक ऐसा व्यक्तित्व अपना नेतृत्व प्रदान कर रहा हैं जिन्होंने अपने जीवन में अनेकों संघर्ष किये। नरेंद्र मोदी के चलते आज पूरे विश्व में भारत का डंका बज रहा हैं। उनके नेतृत्व में भारत आज एक शक्तिशाली देश बन कर उभर रहा हैं। उन्होंने कहा कि सेवा सप्ताह भर नहीं प्रतिदिन देश केलिए होना चाहिए और सभी को संकल्प लेना चाहिए कि वे एक विकसित और समृद्ध भारत का निर्माण करें। उन्होंने युवाओं से आग्रह किया कि आत्मनिर्भर बन भारत के नवनिर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर एक आर्थिक रूप से मजबूत एवं शशक्त भारत बनाये ताकि आने वाले कठिन से कठिन समय में भी भारत सदा बुलंदी पर रहें।

    राष्ट्रीय मंत्री गौरव तिवारी ने अपने संबोधन में युवा मोर्चा की सराहना की और कहा कि कोरोना महामारी के इस काल में युवा कार्यकर्तओं द्वारा की गई जन सेवा अतुल्य हैं। झारखंड के युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने देश एवं मानव सेवा के प्रति अपनी कृतज्ञता दिखाते हुए भोजन, राशन, मास्क, सैनिटाइजर इत्यादि उपलब्ध करा कर जरूरतमंदों की सहायता की हैं,जो प्रशंसनीय हैं।

    युवा मोर्चा के सेमिनार में मुख्य रूप से जमशेदपुर महानगर अंतर्गत सभी विधानसभा, जमशेदपुर पूर्वी, जमशेदपुर पश्चिम, जुगसलाई एवं पोटका के अंतर्गत सभी मंडल के युवा मोर्चा के अद्यक्षो के नेतृत्व में युवाओं ने बढ़ चढ़ कर सेमिनार में भाग लिया।

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकोर्ट का सम्मान नहीं कर रहा विभाग, दलित किसान के जमीन पर अवैध निर्माण कराने की तैयारी में विभाग
    Next Article आजकल प्रभात संगीत एक नये घराने के रूप में लोकप्रिय हो रहा

    Related Posts

    संसद में हंगामा: सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों से सवाल, जनता के पैसे का हिसाब कौन देगा?

    August 12, 2026

    अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस 2026: युवा शक्ति को मिले दिशा, सपनों को मिले उड़ान

    August 12, 2026

    *शांति का ट्वीट, लाठी का शासन!*

    August 12, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    संसद में हंगामा: सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों से सवाल, जनता के पैसे का हिसाब कौन देगा?

    अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस 2026: युवा शक्ति को मिले दिशा, सपनों को मिले उड़ान

    *शांति का ट्वीट, लाठी का शासन!*

    संसद की कार्यवाही बाधित: जनता के पैसे का हिसाब कौन देगा?

    हेमंत सोरेन के ट्वीट और लाठीचार्ज के बीच झारखंड के छात्रों का दर्द

    अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस 2026: युवा शक्ति को दिशा, सपनों को उड़ान – ललित गर्ग

    झारखंड में छात्र आंदोलन: पुलिस लाठीचार्ज और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के ट्वीट पर सवाल

    संसद की कार्यवाही बाधित: हंगामे के बीच जनता के पैसे का हिसाब कौन देगा?

    अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस 2026: युवा शक्ति को दिशा, सपनों को उड़ान – विशेष लेख

    खुदीराम बोस शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.