Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कोर्ट का सम्मान नहीं कर रहा विभाग, दलित किसान के जमीन पर अवैध निर्माण कराने की तैयारी में विभाग
    Breaking News अपराध खबरें राज्य से बिहार राजनीति

    कोर्ट का सम्मान नहीं कर रहा विभाग, दलित किसान के जमीन पर अवैध निर्माण कराने की तैयारी में विभाग

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 14, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    कोर्ट का सम्मान नहीं कर रहा विभाग, दलित किसान के जमीन पर अवैध निर्माण कराने की तैयारी में विभाग

    फर्जी तरीके से भु माफियाओं ने दान कर दी खतियानी जमीन

    राकेश यादव:-
    बछवाड़ा (बेगूसराय):-
    किसी गरीब किसानों के जमीन पर सिर्फ दबंगों व अपराधियों के कब्जा जमाने की खबर सुनी होगी। मगर बछवाड़ा प्रखंड के गोधना गांव में तो अजीब कहानी घटित हो रही है भु माफिया के सहयोग से सरकारी तंत्र हीं अवैध कब्जा करने पहुंचे गया है। यहां किस्सा कुछ इस तरह की है कि गोघना पंचायत के नवादा गांव में दलित किसान गणेश पासवान की नीजी जमीन को गांव के कुछ भु माफियाओं नें फर्जी तरीके से बिहार सरकार को जमीन दान कर दिया। इतना हीं माफियाओं नें अपनी मजबूत पकड़ व रसुख के बल पर सरकारी राशि से बनने वाले सामूदायिक भवन की योजना भी स्वीकृति करवा ली। और तो और उक्त निर्माण योजना का पेटी कांट्रेक्ट भी खुद हीं ले लिया। अब जब मजदूर मिस्त्री कार्य स्थल का मुआयना करने पहुंचे तो असल जमीन मालिक गणेश पासवान नें कार्य करने से मना कर बैरंग वापस लौटा दिया। दलित किसान श्री पासवान नें बताया कि उक्त जमीन का मैं खतियानी रैयत हुं। मेरे गांव के कमलनाथ पासवान नें राजस्वकर्मी के मिलीभगत से फर्जी लगान रशीद कटवा लिया। और इसी रशीद को आधार बनाकर जमीन को दान कर भवन निर्माण की ठेकेदारी भी ले ली। जबकि उक्त जमीन पर न्यायालय में पुर्व से हीं मुकदमा लंबित है। उल्लेखनीय है कि जब इस जमीन पर मुकदमा लंबित है तो विभाग द्वारा सामूदायिक भवन निर्माण कार्य की स्वीकृति कैसे मिल गयी। निर्माण कार्य पर रोक लगाने हेतु कोर्ट सम्बंधित अधिकारियों को कारण पृच्छा नोटिस जारी कर दी गई है। बावजूद इसके इतने सारे कानूनी प्रतिबद्धता के बावजूद न्यायालय को धत्ता बताते हुए विभाग दलित किसान की जमीन को पर कब्जा कर हकमारी की पुर्ण तैयारी में है। मामले को लेकर तेधरा अनुमंडल पदाधिकारी राकेश कुमार नें दुरभाष पर बताया कि सामूदायिक भवन निर्माण कार्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक है। उक्त निर्माण कार्य की योजना की विभागीय स्वीकृति मिल चुकी है अतः कार्य को अंतिम रूप देना हमलोगों का मूल कर्त्तव्य है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleगोलमुरी में ट्रक चालक को लूटने वाला अपराधी गिरफ्तार लूटा गया सोने का लॉकेट लगा चैन बरामद गिरफ्तार लंगड़ा के सहयोगी बिट्टू की तलाश जारी
    Next Article जमशेदपुर से सैकड़ो युवाओं ने लिया वर्चुअल सेमिनार में भाग

    Related Posts

    संसद में हंगामा: सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों से सवाल, जनता के पैसे का हिसाब कौन देगा?

    August 12, 2026

    *शांति का ट्वीट, लाठी का शासन!*

    August 12, 2026

    संसद की कार्यवाही बाधित: जनता के पैसे का हिसाब कौन देगा?

    August 12, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    संसद में हंगामा: सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों से सवाल, जनता के पैसे का हिसाब कौन देगा?

    अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस 2026: युवा शक्ति को मिले दिशा, सपनों को मिले उड़ान

    *शांति का ट्वीट, लाठी का शासन!*

    संसद की कार्यवाही बाधित: जनता के पैसे का हिसाब कौन देगा?

    हेमंत सोरेन के ट्वीट और लाठीचार्ज के बीच झारखंड के छात्रों का दर्द

    अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस 2026: युवा शक्ति को दिशा, सपनों को उड़ान – ललित गर्ग

    झारखंड में छात्र आंदोलन: पुलिस लाठीचार्ज और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के ट्वीट पर सवाल

    संसद की कार्यवाही बाधित: हंगामे के बीच जनता के पैसे का हिसाब कौन देगा?

    अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस 2026: युवा शक्ति को दिशा, सपनों को उड़ान – विशेष लेख

    खुदीराम बोस शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.