Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जमशेदपुर में संगठन तैयार करेंगे सरयू राय
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से झारखंड राजनीति

    जमशेदपुर में संगठन तैयार करेंगे सरयू राय

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 19, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जमशेदपुर में संगठन तैयार करेंगे सरयू राय
    बूथ, मंडल एवं विधानसभा स्तर पर बनेगी समितियां
    जमशेदपुर। झारखंड के पूर्व मंत्री एवं विधायक सरयू राय ने कहा है कि वे अगले ढाई महीने के भीतर अपना एक सांगठनिक ढांचा खड़ा कर लेंगे। इसमें बूथ, मोहल्ला, मंडल एवं विधानसभा स्तर पर समितियां गठित की जाएंगी।
    सरयू राय साकची गुरुद्वारा बस्ती में विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा आयोजित नागरिक अभिनंदन समारोह को संबोधित कर रहे थे।
    उन्होंने कहा कि चुनाव लड़ने के लिए केवल 27 नवंबर से लेकर 7 दिसंबर के बीच का समय था। दस दिन में नौजवानों महिलाओं ने उन्हें अपनी ताकत दी और उनके भरोसे चुनाव लड़ा। यह जनता की जीत है। वे मोहल्लों में घूम घूम कर लोगों से समिति बनाने का आग्रह कर रहे हैं जिससे वहां की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जा सके और इसके साथ ही उन्होंने बताया कि सामुदायिक भवन के संचालन के लिए जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति को एक नियमावली बनाने को कहा है।जिससे गरीब परिवार न्यूनतम राशि के द्वारा भी इसका उपयोग कर सकें। सामुदायिक भवन जनता का है और इसका उपयोग भी जनता के द्वारा किया जाना है। किसी विधायक या सरकार ने अपने पॉकेट से पैसा नहीं लगाया है। उन्होंने एकता क्लब के सामुदायिक भवन को दो मंजिला बनवाने तथा बच्चियों तथा महिलाओं के लिए वहां सिलाई कौशल सेंटर खुलवाने में सहयोग देने का वायदा भी किया। इसका संचालन राजू मारवा ने किया तथा इसे गुरुद्वारा कमेटी के चेयरमैन सरदार महेंद्र सिंह, पूर्व महासचिव हरदयाल सिंह, अवतार सिंह पुरती, झारखंड सिख प्रतिनिधि बोर्ड के अध्यक्ष गुरचरण सिंह बिल्ला, हर हर महादेव संघ के अध्यक्ष हरजिंदर सिंह निक्के, राजू चौधरी कुलविंदर सिंह पन्नू, लवली सिंह, टाटा वर्कर्स यूनियन के कमेटी मेंबर जोगिंदर सिंह जोगी ने संबोधित किया। इस मौके पर झारखंड सिख प्रतिनिधि बोर्ड के कार्यकारी अध्यक्ष सोनी सिंह, सुरजीत सिंह, जतिंदर सिंह बब्बू अवतार सिंह, टाटा वर्कर्स यूनियन के पूर्व उपाध्यक्ष जसवंत सिंह व मोहल्ला वासी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर पूर्वी विधानसभा के भाजपाइयों ने मनाया मिलन समारोह, लिया संगठन मजबूती का संकल्प
    Next Article उपायुक्त ने जेल चौक स्थित स्वास्थ्य उपकेंद्र में बच्चों को पोलियो की खुराक देकर किया अभियान की शुरुआत

    Related Posts

    भरत तिवारी मुठभेड़ पर न्यायिक जांच की मांग

    June 24, 2026

    मुंबई लोकल ट्रेन में मयंक लोहार की हत्या

    June 24, 2026

    मुंबई लोकल ट्रेन बनी कत्लगाह: मयंक लोहार की हत्या

    June 24, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    भरत तिवारी मुठभेड़ पर न्यायिक जांच की मांग

    मुंबई लोकल ट्रेन में मयंक लोहार की हत्या

    मुंबई लोकल ट्रेन बनी कत्लगाह: मयंक लोहार की हत्या

    केतन हत्याकांड: बहन के संदेह से खुला शोकांकित सच

    झारखंड में 262 चयनित अभ्यर्थियों को मिला नियुक्ति पत्र

    चढ़ावा लूट: मंदिरों का इतिहासिक खजाना

    भरत तिवारी एनकाउंटर: बाबा बागेश्वर की एंट्री, राष्ट्रीय चर्चा में मामला

    केतन हत्याकांड का राज खुला: बहन के शक ने किया खुलासा

    भारत-अमेरिका व्यापार समझौता: अवसरों को साधने की चुनौती

    स्मार्टफोन की लत: डिजिटल युग की वैश्विक चुनौती

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.