Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जमशेदपुर एसएसपी ने की होटल अल्कोर मामले में कार्रवाई, बिष्टुपुर थानेदार हटाये गये, होटल के मालिक राजीव दुग्गल, लड्डू मंगोटिया समेत पांच जाएंगे जेल
    Breaking News Headlines अपराध झारखंड

    जमशेदपुर एसएसपी ने की होटल अल्कोर मामले में कार्रवाई, बिष्टुपुर थानेदार हटाये गये, होटल के मालिक राजीव दुग्गल, लड्डू मंगोटिया समेत पांच जाएंगे जेल

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 27, 2020No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जमशेदपुर : जमशेदपुर के एसएसपी अनूप बिरथरे बिष्टुपुर के होटल अल्कोर के प्रकरण में आरोपियों को लाभ देने के आरोप में बिष्टुपुर थाना प्रभारी राजेश प्रकाश सिंह को हटा दिया गया है. उनके खिलाफ विभागीय जांच के साथ कार्रवाई भी होगी. बिष्टुपुर थाना प्रभारी के खिलाफ पिछले कई माह से लगातार शिकायतें आ रही थी. होटल अल्कोर वाले मामले में उन पर आरोप है कि उन्होंने पैसे का लेनदेन कर आरोपियों को नाजायज लाभ पहुंचाया जिससे पूरे झारखंड सरकार की भदद पिटी और जमशेदपुर पुलिस की साफ सुथरी छवि को भी काफी नुकसान हुआ. जमशेदपुर के होटल अल्कोर में शुक्रवार को बिष्टुपुर थाना प्रभारी ने दण्डाधिकारी के साथ मिलकर छापामारी की थी. इस छापामारी में जमशेदपुर के उद्यमी और व्यवसायी लड्डू मंगोटिया और अन्य लोग स्पा में पकड़े गए थे. इस मामले में बिष्टुपुर थाना प्रभारी राजेश प्रकाश सिन्हा द्वारा मामले को रफा-दफा कर दिया गया और कानून की आड़ में सभी को थाना से ही बेल दे दिया गया. यही नही होटल में स्पा का संचालन व सेक्स रैकेट चलने के बावजूद होटल को न तो उन्होंने सील किया और न ही सीसीटीवी को ही जब्त किया. बिष्टुपुर थाना प्रभारी राजेश प्रकाश सिन्हा पर दूसरे दिन जांच के दौरान आला अधिकारियों को भी बरगलाने का आरोप भी है. वैसे राज्य पुलिस के आला अधिकारी की पहुंच का लाभ लेने वाले राजेश प्रकाश सिन्हा के खिलाफ़ अन्ततः कार्रवाई की गई और उनको हटा दिया गया. दूसरी ओर, जमशेदपुर पुलिस ने होटल अल्कोर में लॉकडाउन के बीच गलत और अनैतिक काम करने के मामले में होटल अल्कोर के मालिक राजीव दुग्गल, होटल का मैनेजर धनंजय सिंह, व्यापारी लड्डू मंगोटिया उर्फ राजेश मंगोटिया, मानगो निवासी दीपक अग्रवाल, सीतारामडेरा निवासी रजत जग्गी को जमशेदपुर पुलिस जेल भेज रहा है. राजेश सिन्हा पर यह भी आरोप है कि वे थाना प्रभारी होते हुए इस मामले में करीब 50 लाख रुपये का लेनदेन किया और फिर आरोपियों को लाभ पहुंचाने की कोशिश की. हालांकि इसकी जांच अभी चल रही है कि आखिर थानेदार ने पैसा कितना लिया था. दूसरी ओर होटल अल्कोर से पकड़ी गई कोलकाता की लड़की जांच में सहयोग नही कर रही है जिस कारण पुलिस में महिला अफसरो की एक और टीम को उतारा है जो उससे पूछताछ कर रही है.

    क्‍या है पूरा मामला

    लॉकडाउन में जमशेदपुर के होटल अलकोर में रासलीला मनाते कारोबारी लड्डू मंगोटिया समेत तीन चर्चित लोगों को गिरफ्तार किया गया था. जमशेदपुर के बिस्टुपुर थाना क्षेत्र के अलकोर होटल के स्‍पा को खोलकर उसमें कारोबारी लड्डू मंगोटिया समेत कई लोग पार्टी में मना रहे थे. होटल में शराब की भी पार्टी चल रही थी. पुलिस ने पार्टी मनाते हुये तीन लोगों को गिरफ्तार किया. दंडाधिकारी की मौजूदगी में सभी को पकड़ा गया. इनमें ठेकेदार व जुगसलाई निवासी राजेश मंगोटिया उर्फ लड्डू मंगोटिया, लोहा कारोबारी व मानगो बैकुंठनगर निवासी दीपक अग्रवाल और ईस्ट बंगाल कॉलोनी निवासी व एक बिल्डर के रिश्तेदार रजत जग्गी शामिल है. लॉकडाउन में स्पा संचालित होने की सूचना पर पुलिस ने शनिवार को होटल में छापा मारा, जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई, कर्मचारी भागने लगे. इस क्रम में कुछ लोग फरार हो गए. पुलिस ने मौके से इन तीनों सहित कुछ कर्मचारियों को हिरासत में लिया. सभी को लेकर पुलिस बिष्टुपुर थाने ले गई. वहां उनसे पूछताछ कर जमानत पर छोड़ दिया गया. लॉकडाउन का उल्लंघन मामले में दंडाधिकारी सूरज कुमार के बयान पर अलकोर होटल के मालिक समेत 5 पर केस दर्ज किया गया है. साथ ही तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पुलिस को देखकर कुछ युवक-युवतियां भाग निकले. होटल मालिक राजीव दुग्गल, मैनेजर धनंजय कुमार, जुगसलाई निवासी राजेश मंगोतिया, मानगो निवासी दीपक अग्रवाल, सीतारामडेरा निवासी रजत जग्गी के खिलाफ लॉकडाउन उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया है. मालूम हो कि लॉक डाउन में सभी होटल बंद हैं. बावजूद इसके होटल अल्कोर में स्पा का अवैध ढंग से संचालन हो रहा था.
    सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार होटल अल्‍कोर में अभी भी कई लड़कियां फंसी हुई है. साथ ही सूत्रों से सूचना ये भी मिल रही है कि सीसीटीवी फुटेज को भी क्षतिग्रस्‍त किया गया है. साथ ही बिष्‍टुपुर थाना में 50 लाख रुपये में मामले को डील करने की कोशिश की जा रही है. ये सूचनाएं हमारे विश्‍वसनीय सूत्रों से मिली है.
    मामले में बिष्‍टुपुर थाना प्रभारी राजेश  का कहना है कि ये थाना का मामला नहीं है. दंडाधिकारी के आवेदन पर मामला दर्ज किया गया है. किसी को नहीं छोड़ा गया है. मामला रफा-दफा तब होता, जब कोई कार्रवाई नहीं होती. मगर उन्‍होंने हर सवाल का जवाब गोल-मटोल तरीके से दिया. उन्‍होंने कहा कि अगर सीसीटीवी फुटेज को क्षतिग्रस्‍त की गई है तो उसकी भी धारा जोड़कर मामला दर्ज किया जायेगा

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबिष्टुपुर स्थित होटल अलकोर को पूरी तरह सील
    Next Article जामताड़ा जिले के कुंडहित प्रखंड ग्राम विक्रमपुर के 24 वर्षीय युवक को कोरोना पॉजिटिव:उपायुक्त

    Related Posts

    मुख्यमंत्री मातृ-वियोग में, इधर स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल

    October 17, 2026

    वोट बचाओ–देश बचाओ’ अभियान में बन्ना गुप्ता को बड़ी जिम्मेदारी, AICC पर्यवेक्षकों की नियुक्ति को मंजू

    October 17, 2026

    सुप्रीम कोर्ट का सरकार से सवाल: मरीजों को दवाओं की कीमतों के खेल से कब मिलेगी मुक्ति?

    October 17, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    मुख्यमंत्री मातृ-वियोग में, इधर स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल

    वोट बचाओ–देश बचाओ’ अभियान में बन्ना गुप्ता को बड़ी जिम्मेदारी, AICC पर्यवेक्षकों की नियुक्ति को मंजू

    सुप्रीम कोर्ट का सरकार से सवाल: मरीजों को दवाओं की कीमतों के खेल से कब मिलेगी मुक्ति?

    समाज के कर्णधारों की चाटुकारिता और जन-मानस का दूषितीकरण—

    सुप्रीम कोर्ट के आवश्यक न्यायिक फैसलों के उजाले

    सरयू राय ने रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि, मुख्यमंत्री से मिलकर जताई संवेदना

    दुर्गोत्सव हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, सामाजिक एकता और अटूट आस्था का प्रतीक है : काले

    दुर्गापूजा के बीच 108 एंबुलेंस कर्मियों की चेतावनी, 21 से ठप कर सकते हैं सेवा

    कैकेयी-दशरथ संवाद और राम वन गमन का भावपूर्ण मंचन, साकची मैदान में उमड़े श्रद्धालु

    पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता एवं मानगो मेयर सुधा गुप्ता ने जमशेदपुर के विभिन्न पूजा पंडालों का किया उद्

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.