Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » छह जुलाई से होगा भाजपा के सदस्यता महाअभियान का शंखनाद : भाजपा
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति

    छह जुलाई से होगा भाजपा के सदस्यता महाअभियान का शंखनाद : भाजपा

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 27, 2019No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    ● टोलफ्री नंबर 8980808080 पर मिस्डकॉल द्वारा प्राप्त की जा सकेगी भाजपा की सदस्यता
    ● जमशेदपुर में एक लाख प्राथमिक सदस्य और पाँच हज़ार सक्रिय सदस्य बनाना लक्ष्य : दिनेश
    ● प्रभावशाली व्यक्तित्वों और नवीन मतदाताओं पर संगठन का होगा फ़ोकस : खेमलाल

    भारतीय जनता पार्टी द्वारा सदस्यता महाअभियान 2019 का शंखनाद आगामी छह जुलाई (डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती) से देशभर में प्रारंभ होगा। समाज के सभी वर्गों, धर्म और जातियों तक पहुँच और दायरा बढ़ाने के लिए भाजपा ने सदस्यता कार्यक्रम को सर्वव्यापी और सर्वसमावेशी बनाने पर बल दिया है। भाजपा की प्राथमिक सदस्यता के लिए 8980808080 पर मिस्डकॉल के ज़रिए जुड़ सकेंगे। एक मोबाईल नंबर से अधिकतम चार सदस्य बनाये जा सकते है। इसके अलावे भाजपा के वेबसाइट पर ऑनलाइन सदस्यता तथा व्यक्तिगत रूप से भाजपा कार्यकर्ताओं के माध्यम से पत्रक भरकर भी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता प्राप्त की जा सकेगी। उक्त बातें भारतीय जनता पार्टी के जमशेदपुर जिला कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करने के क्रम में जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने कही। बताया कि भाजपा के प्राथमिक सदस्यता के लिए 06 जुलाई से 11 अगस्त तक कि समयावधि निर्धारित है। इसके अलावे 12 से 31 अगस्त तक सक्रिय सदस्य बनाने के लिए पार्टी विशेष अभियान चलाएगी। सक्रिय सदस्यता प्राप्त करने के लिए भाजपा द्वारा अहर्ताएं निर्धारित किये गए है। सक्रिय सदस्य बनने के लिए किसी कार्यकर्ता को कम से कम 25 सदस्यों को जोड़ना होगा। इस हेतु सदस्यता प्रपत्र में सम्बंधित 25 सदस्यों के विवरण के साथ स्व-हस्ताक्षर के साथ सदस्यता प्रमुख के पास जमा करना होगा। संगठन द्वारा सत्यापित होने के बाद ही सक्रिय सदस्यता प्राप्त हो सकेगी। सक्रिय सदस्यों के लिए अनिवार्य है कि संगठन की बैठकों, सभा, प्रशिक्षण तथा सदस्यता अभियान में समय देंगे। भाजपा ने लोकसभा चुनाव में कमज़ोर रहे बूथों पर पार्टी की स्थिति मज़बूत करने के लिए टास्क तैयार किया है। इसके लिए कमज़ोर बूथों को चिन्हित कर विशेष अनुभवी और परिश्रमी कार्यकर्ताओं की टोली बनाकर अतिसघन संपर्क और सदस्यता अभियान चलाए जाएंगे। सदस्यता अभियान को बल देने के लिए पार्टी के सांसद, विधायक, नगर और जिला पंचायत के प्रतिनिधि, प्रदेश और जिला संगठन के पदाधिकारियों के 07 दिनों का प्रवास सभी मण्डलों में होगा। इनके जिम्में मण्डलों के बूथों और शक्ति केंद्रों पर संपर्क और सदस्यता अभियान को मज़बूती प्रदान करना होगा। वहीं भाजपा के सभी मोर्चा और प्रकोष्ठ भी पूरे जोश और सक्रियता से सदस्यता अभियान के संगठन पर्व में भागीदार बनेंगे। प्राथमिक सदस्यों और सक्रिय सदस्यता प्राप्त करने वाले कार्यकर्ताओं का सत्यापन 31 अगस्त तक पूर्ण कर लिया जाएगा। भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया जमशेदपुर महानगर से एक लाख प्राथमिक सदस्य तथा पाँच हज़ार सक्रिय सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस लक्ष्य के लिए महानगर भाजपा एकजुट होकर सघन अभियान चलाएगी। पत्रकार वार्ता को जिला सदस्यता प्रभारी खेमलाल चौधरी ने भी संबोधित किया। कहा कि सभी धर्म, जातियों और वर्ग से लोगों को पार्टी से जोड़ना प्राथमिकता में है। वहीं प्रभावशाली व्यक्तित्वों तथा नवीन मतदाताओं को जोड़ने को संगठन का विशेष फ़ोकस है। मंडल स्तर पर सदस्यता अभियान के लिए प्रभारी और सह प्रभारी मनोनीत कर दिए गए है। पत्रकार वार्ता में जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार समेत जिला सदस्यता प्रभारी खेमलाल चौधरी, सह-प्रभारी सत्यप्रकाश सिंह, जिला प्रवक्ता अंकित आनंद एवं दीपक पारीक मौजूद थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजीना इसी का नाम है ……..ब्रह्मर्षि रत्न : कौशल किशोर  सिंह  
    Next Article हेडलाइंस राष्ट्र संवाद

    Related Posts

    14 सूत्री मांगों को लेकर गैलेक्सी एक्सपोर्ट्स के गेट पर ग्रामीणों का हंगामा

    June 22, 2026

    मतदाता सूची पुनरीक्षण 2026 का आगाज, 30 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ

    June 22, 2026

    गोविंदपुर में भीषण सड़क हादसा: हाइवा की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक गंभीर घायल

    June 22, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    14 सूत्री मांगों को लेकर गैलेक्सी एक्सपोर्ट्स के गेट पर ग्रामीणों का हंगामा

    मतदाता सूची पुनरीक्षण 2026 का आगाज, 30 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ

    गोविंदपुर में भीषण सड़क हादसा: हाइवा की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक गंभीर घायल

    पानी की समस्या: चैनत में आंदोलन, जातिवाद की चुनौती

    NEET UG पुनर्परीक्षा फर्जीवाड़ा: 30+ गिरफ्तार, बड़ा खुलासा

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: निष्पक्ष जांच की मांग तेज

    काले ने “काया ग्रीन्स” का किया उद्घाटन, ताज़ी सब्ज़ियों और स्वस्थ जीवनशैली को मिलेगा नया आयाम

    एकल व्याख्यान: भारतीय ज्ञान मीमांसा के विविध आयाम

    अंबरनाथ पुलिस मानवीय चेहरा: NEET छात्रा का भविष्य संवारा

    पेट्रोल की गुणवत्ता जांच की मांग को लेकर जदयू ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.