Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » चौबीस घंटे में कोरोना के 704 नये मामले, पॉजिटिव मरीजों की संख्या पहुंची 4281 पर
    Breaking News राष्ट्रीय

    चौबीस घंटे में कोरोना के 704 नये मामले, पॉजिटिव मरीजों की संख्या पहुंची 4281 पर

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 7, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली: देश में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है. सरकार की लगातार कोशिशों के बाद भी कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ रही है. स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटे में कोरोना के 704 नए मामले आए हैं, वहीं एक दिन में 28 लोगों की मौत हुई है.देश में कोरोना पॉजिटिव की संख्या 4281 हो गई है, जिसमें से 3851 मामले सक्रिय हैं, 318 लोग स्वस्थ्य हुए हैं और अब तक 111 लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं असम में लॉकडाउन को तोडऩे के मामले 1182 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और 504 लोगों पर मामला दर्ज किया गया है.इसके अलावा हिमाचल प्रदेश में तबलीगी जमात से जुड़े चार लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. सोमवार को 11 लोगों का टेस्ट हुआ था, जिसमें चार में संक्रमण की पुष्टि हुई है. इसके बाद यहां पर कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 18 हो गई है.तेलंगाना में 30 नए संक्रमितों की पुष्टि हुई है, वहीं 12 लोगों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई. सरकार के मुताबिक राज्य में अभी 308 संक्रमित हैं और 11 की मौत हो चुकी है.त्रिपुरा में कोरोना वायरस से संक्रमण का पहला मामला सामने आया है. संक्रमित मरीज उदयपुर का रहने वाला है. वहीं उड़ीसा के केंद्रपाड़ा के एक 32 वर्षीय व्यक्ति का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है, ये व्यक्ति 24 मार्च को दुबई से लौटा था. इसके साथ ही राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 40 हो गई है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleनहीं सुधर रहे जमाती, अब क्वारंटाइन सेंटर में कमरे के दरवाजे पर की शौच
    Next Article ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन की हालत बिगड़ी, आईसीयू में भर्ती

    Related Posts

    एंटी क्राइम चेकिंग में बाइक चोर गिरफ्तार, निशानदेही पर दूसरी चोरी की बाइक बरामद

    August 8, 2026

    तेजी से बदलती दुनिया में सीखने वाले ही जीतते हैं : प्रधानमंत्री मोदी

    August 8, 2026

    बड़ा हादसा : चंबा में सवारियों से भरी बस खाई में गिरी, हादसे में सात लोगों की मौत, 11 यात्री घायल

    August 8, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    एंटी क्राइम चेकिंग में बाइक चोर गिरफ्तार, निशानदेही पर दूसरी चोरी की बाइक बरामद

    तेजी से बदलती दुनिया में सीखने वाले ही जीतते हैं : प्रधानमंत्री मोदी

    बड़ा हादसा : चंबा में सवारियों से भरी बस खाई में गिरी, हादसे में सात लोगों की मौत, 11 यात्री घायल

    सुको में केंद्र का हलफनामा- एससी/एसटी आरक्षण में क्रीमी लेयर लागू नहीं, यह सिद्धांत सिर्फ ओबीसी और एसईबीसी पर लागू

    प्रियंका चोपड़ा की नई हॉलीवुड फिल्म का ऐलान, ऑस्कर विजेता रसेल क्रो के साथ करेंगी धमाकेदार एक्शन

    साइबर अपराध की जांच में बड़े बदलाव की तैयारी, इंस्पेक्टर रैंक से ऊपर के अधिकारी करेंगे जांच

    सितंबर में महंगे हो सकते हैं नए iPhone, Apple Watch और AirPods लॉन्च से पहले कीमत बढ़ने के संकेत

    अमरनाथ यात्रा पर मौसम की मार, जम्मू से नया जत्था रोका गया, भारी बारिश और भूस्खलन का अलर्ट

    AI तकनीक से श्रावणी मेला प्रबंधन हुआ हाईटेक, रियल टाइम मॉनिटरिंग से श्रद्धालुओं को राहत

    स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का उपायुक्त ने लिया जायजा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.