Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » चीन ने खत्म किया अमेरिका के साथ व्यापार समझौता
    Breaking News अन्तर्राष्ट्रीय

    चीन ने खत्म किया अमेरिका के साथ व्यापार समझौता

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 9, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    वाशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि चीन ने अमेरिका के साथ व्यापार समझौता खत्म कर दिया है. श्री ट्रंप ने बुधवार को कहा, चीन ने समझौता खत्म कर दिया है. चीन के उप प्रधानमंत्री लियू ही गुरुवार को यहां आ रहे हैं. वह एक अच्छे आदमी हैं लेकिन उन लोगों ने समझौता खत्म कर दिया है. वे ऐसा नहीं कर सकते. उन्हें इसका नतीजा भुगताना होगा. अगर हम कोई समझौता नहीं कर रहे हैं तो सालाना 100 अरब डॉलर से अधिक की रकम लेने में कुछ गलत नहीं है. उन्होंने कहा “अमेरिका तब तक नहीं रुकेगा जब तक कि उसके कर्मचारियों को ठगा जाना और उनकी नौकरियाें को चुराये जाने पर रोक नहीं लगायी जायेगी.”गौरतलब है कि अमेरिका और चीन के प्रतिनिधियों की व्यापार वार्ता के आखिरी दौर के लिए गुरुवार को वाशिंगटन में मुलाकात हो रही है जिसमें अमेरिका की ओर से चीन के उत्पादों पर भारी आयात शुल्क लगाये जाने को लेकर चर्चा होगी तथा इस शुल्क को कम किये जाने को लेकर बातचीत की भी संभावना है. श्री ट्रंप ने कल कहा था कि चीन एक समझौता करने का प्रयास कर रहा था लेकिन इस पर रजामंदी नहीं बन सकी. उन्होंने कहा, “मैं चीन के उत्पादों के शुल्क के माध्यम से अमेरिकी खजाने को सालाना 100 अरब डॉलर देने वाले शुल्क से खुश हूं. ” उल्लेखनीय है कि इस हफ्ते की शुरुआत में व्हाइट हाउस ने चीन के 200 अरब डॉलर के उत्पादों पर अमेरिकी शुल्क 10 से 25 प्रतिशत करने की घोषणा की थी.

    अमेरिका और चीन के बीच गत जून से ही व्यापार विवाद जारी है जब श्री ट्रंप ने चीन के 50 अरब डॉलर के उत्पादों पर 25 प्रतिशत शुल्क लगाने का निर्णय लिया था. उनका कहना था कि अमेरिका-चीन व्यापार घाटे की भरपाई करने के लिए यह कदम उठाया गया है. इसके बाद से ही दोनों देश नया व्यापार समझौता करने की कोशिश कर रहे हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमरते दम तक अनिल अंबानी से गले नहीं मिलूंगा: राहुल गांधी
    Next Article चारधाम यात्राः छह महीने बाद खुले केदारनाथ धाम के कपाट, उमड़े श्रद्धालु

    Related Posts

    नीट पेपर लीक के विरोध में युवा कांग्रेस का मशाल जुलूस, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    June 27, 2026

    भाजपा ने मनाया संविधान हत्या दिवस, आपातकाल को बताया लोकतंत्र का काला अध्याय

    June 27, 2026

    धतकीडीह तालाब में अज्ञात शव मिलने से फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

    June 27, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    मारवाड़ी युवा मंच जादूगोड़ा की नई टीम ने संभाली कमान, रक्तदाताओं को हेलमेट देने की अनूठी पहल

    नीट पेपर लीक के विरोध में युवा कांग्रेस का मशाल जुलूस, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    अग्रसेन भवन में पहली बार सजा आनंद उत्सव मेला, सीआरपीएफ डीआईजी ने किया उद्घाटन

    भाजपा ने मनाया संविधान हत्या दिवस, आपातकाल को बताया लोकतंत्र का काला अध्याय

    धतकीडीह तालाब में अज्ञात शव मिलने से फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

    मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण को लेकर नोडल पदाधिकारियों का प्रशिक्षण, जागरूकता अभियान तेज करने के निर्देश

    नशा मुक्ति अभियान का समापन, समाहरणालय से साकची तक निकली मानव श्रृंखला

    दो साल बाद बहरागोड़ा में फिर शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, 28 से 30 जून तक चलेगा विशेष अभियान

    पूर्वी सिंहभूम में स्काउट-गाइड संगठन के विस्तार पर जोर, अगस्त तक जिला चुनाव कराने का फैसला

    मुहर्रम से पहले मुंबई पुलिस संदिग्ध कैप्सूल मामले में बड़ी कार्रवाई, एक गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.