Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » चारधाम यात्राः छह महीने बाद खुले केदारनाथ धाम के कपाट, उमड़े श्रद्धालु
    Breaking News Headlines राष्ट्रीय

    चारधाम यात्राः छह महीने बाद खुले केदारनाथ धाम के कपाट, उमड़े श्रद्धालु

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 9, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    देहरादून: शीतकाल प्रवास के बाद शुभ लग्नानुसार गुरुवार सुबह हर-हर महादेव और जय केदार के जयकारे के बीच केदारनाथ मंदिर के कपाट खोल दिये गये. अब आने वाले छह महीनो तक भोले बाबा की पूजा यहीं पर होगी. देश विदेश से आने वाले यात्री केदार बाबा का आशीर्वाद ले सकेंगे. कपाट खुलने के मौके पर पांच हजार से अधिक भक्त शुभ अवसर के साक्षी बने. मंदिर के कपाट सुबह 5 बजकर 35 मिनट पर खोले गये और बाबा की पंचमुखी मूर्ति मंदिर में विराजमान कर दी गई.सबसे पहले डोली को मंदिर में प्रवेश कराया गया. इसके बाद पुजारियों और वेदपाठियों ने गर्भगृह में सफाई की गई और मंदिर में पूजा अर्चना की गई. इससे पहले तड़के 4 बजे मंदिर के कपाट खोलने की तैयारी शुरू कर दी गई थी. भक्तों के दर्शन के लिए ठीक 6 बजे मंदिर के कपाट खोले गये. सेना की जम्मू-कश्मीर लाइट इंफेंटरी के बेंड की धुनों ने पूरा केदारनाथ का वातावरण भोले बाबा के जयकारो से गुंजायमान हो गया. इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी सांसद रमेश पोखरियाल निशंक सहित श्री बद्रीनाथ- केदारनाथ टेंपल कमिटी (बीकेटीसी) के सदस्य भी मौजूद रहे.बता दें कि सर्दियों के मौसम में उखीमठ के ओंकारेश्वर मंदिर में विराजमान रहने के बाद केदारनाथ में अधिष्ठापित करने के लिये फूलों से सजी-धजी पालकी में बिठाकर भगवान शिव की प्रतिमा की सोमवार को केदारनाथ तक के लिए यात्रा निकाली गयी थी.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleचीन ने खत्म किया अमेरिका के साथ व्यापार समझौता
    Next Article ओडिशा में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में तीन महिलाओं सहित पांच माओवादी ढेर

    Related Posts

    नीट पेपर लीक के विरोध में युवा कांग्रेस का मशाल जुलूस, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    June 27, 2026

    भाजपा ने मनाया संविधान हत्या दिवस, आपातकाल को बताया लोकतंत्र का काला अध्याय

    June 27, 2026

    धतकीडीह तालाब में अज्ञात शव मिलने से फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

    June 27, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    मारवाड़ी युवा मंच जादूगोड़ा की नई टीम ने संभाली कमान, रक्तदाताओं को हेलमेट देने की अनूठी पहल

    नीट पेपर लीक के विरोध में युवा कांग्रेस का मशाल जुलूस, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    अग्रसेन भवन में पहली बार सजा आनंद उत्सव मेला, सीआरपीएफ डीआईजी ने किया उद्घाटन

    भाजपा ने मनाया संविधान हत्या दिवस, आपातकाल को बताया लोकतंत्र का काला अध्याय

    धतकीडीह तालाब में अज्ञात शव मिलने से फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

    मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण को लेकर नोडल पदाधिकारियों का प्रशिक्षण, जागरूकता अभियान तेज करने के निर्देश

    नशा मुक्ति अभियान का समापन, समाहरणालय से साकची तक निकली मानव श्रृंखला

    दो साल बाद बहरागोड़ा में फिर शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, 28 से 30 जून तक चलेगा विशेष अभियान

    पूर्वी सिंहभूम में स्काउट-गाइड संगठन के विस्तार पर जोर, अगस्त तक जिला चुनाव कराने का फैसला

    मुहर्रम से पहले मुंबई पुलिस संदिग्ध कैप्सूल मामले में बड़ी कार्रवाई, एक गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.