Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मरते दम तक अनिल अंबानी से गले नहीं मिलूंगा: राहुल गांधी
    Breaking News राजनीति राष्ट्रीय

    मरते दम तक अनिल अंबानी से गले नहीं मिलूंगा: राहुल गांधी

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 9, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मुरैना: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने स्वयं को अमीरों के बजाए किसान, गरीब और बेरोजगार युवाओं का हिमायती बताते हुए दावा किया कि उनकी फोटो अनिल अंबानी जैसे किसी अमीर से गले मिलते हुए कभी दिखाई नहीं देगी. बुधवार को मध्य प्रदेश के मुरैना में उन्होंने कहा कि वह मरते दम तक कभी भी अनिल अंबानी से गले नहीं मिलेंगे. गौरतलब है कि राफेल घोटाले को लेकर राहुल गांधी ने अनिल अंबानी और बीजेपी सरकार पर जमकर आरोप लगाए हैं. एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा, ‘बात समझ में आई. हम आपके हैं. हम, उन चोर अनिल अंबानी, नीरव मोदी जैसे लोगों के नहीं हैं. मेरी फोटो आपको उनसे गले मिलते हुए कभी नहीं दिखेगी. मरते दम तक मैं अनिल अंबानी से गले नहीं मिलूंगा.’ मुरैना से कांग्रेस प्रत्याशी रामनिवास रावत के लिए प्रचार करने पहुंचे राहुल ने यह भी कहा कि ‘चौकीदार’ दोबारा प्रधानमंत्री नहीं बन रहा है. राहुल ने सभा को संबोधित करते हुए कहा, ‘आधे से ज्यादा चुनाव खत्म हो गया है. एक बात तो तय है कि चौकीदार प्रधानमंत्री नहीं बन रहा है.’ उन्होंने कहा कि एक आटोरिक्शा वाले ने मुझे बताया, ‘राहुल जी घबराइये मत, काम चालू है. चौकीदार को हटाएंगे. अब नरेंद्र मोदी जी अब कुछ भी कहें, लोगों का भरोसा उन पर से टूट गया है.’ उन्होंने कहा कि मोदी ने वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव के दौरान वादा किया था कि केन्द्र में बीजेपी की सरकार आने पर दो करोड़ लोगों को रोजगार देंगे, विदेशों से कालाधन लाकर 15 लाख रुपये देश के प्रत्येक व्यक्ति के खाते में डालेंगे और किसानों को उनकी उपज का सही दाम दिलाएंगे लेकिन अपने इन वादों को पूरा नहीं किया और अब इनकी बात नहीं करते हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleज़िला कोर्ट में वकीलों से मिलकर विद्युत वरण महतो ने माँगा समर्थन
    Next Article चीन ने खत्म किया अमेरिका के साथ व्यापार समझौता

    Related Posts

    निर्वाचन साक्षरता क्लब: युवा मतदाताओं तक पहुंच और लोकतंत्र के भविष्य की तैयारी

    August 26, 2026

    रक्षाबंधन 2026: राखी कोरा रक्षा कवच नहीं, नारी-सम्मान का संकल्प बने

    August 26, 2026

    नेपाल में बाढ़ से तबाही, बिहार में हाई अलर्ट; गंडक बराज के सभी 36 गेट खोले गए

    August 26, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    झारखंड अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष सह तंजीम के कार्यकारी अध्यक्ष हाजी हिदायतुल्लाह खान की उपस्थिति में संपन्न हुई अहम बैठकें

    निर्वाचन साक्षरता क्लब: युवा मतदाताओं तक पहुंच और लोकतंत्र के भविष्य की तैयारी

    रक्षाबंधन 2026: राखी कोरा रक्षा कवच नहीं, नारी-सम्मान का संकल्प बने

    नेपाल में बाढ़ से तबाही, बिहार में हाई अलर्ट; गंडक बराज के सभी 36 गेट खोले गए

    नेपाल में बाढ़ से तबाही, बिहार में हाई अलर्ट; गंडक बराज के सभी 36 गेट खोले गए

    सर दोराबजी टाटा: राष्ट्र निर्माण और खेलों के दूरदर्शी प्रणेता

    जमीन विवाद और वर्चस्व की जंग में गई निखार की जान!

    किताडीह में ईद मिलादुन्न नबी के मौके पर हुआ लंगर वितरण, विधायक संजीव सरदार हुए शामिल

    गम्हरिया एसएफसी गोदाम अग्निकांड: जांच रिपोर्ट का इंतजार,*

    टाटा स्टील के रॉ मटेरियल्स डिवीजन ने आयोजित की त्रिपक्षीय सुरक्षा समिति की बैठक

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.