Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » चिराग पासवान ने नीतीश कुमार का तो नुकसान किया, परन्तु इससे कई ज्यादा बड़ा नुकसान उन्होंने अपनी पार्टी का कर लिया है
    Breaking News Headlines राजनीति संवाद विशेष

    चिराग पासवान ने नीतीश कुमार का तो नुकसान किया, परन्तु इससे कई ज्यादा बड़ा नुकसान उन्होंने अपनी पार्टी का कर लिया है

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 18, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जैसी कि आशंका थी, बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान चिराग पासवान ने बीजेपी का फायदा तो करवा दिया, लेकिन अब उनकी राजनीतिक राह ही मुश्किल होती जा रही है.

    खबरें हैं कि एलजेपी के बागी नेताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के खिलाफ मोर्चेबंदी की है. बिहार की राजधानी पटना में हुई बैठक के बाद प्रेस से बागी नेताओं ने कहा कि वे एनडीए के समर्थक हैं और इसी से जुड़े किसी दल में जायेंगे, मतलब- बीजेपी, जेडीयू आदि. इसके लिए बाक़ायदा एनडीए के घटक दलों से सम्पर्क साधने के लिए पांच-पांच नेताओं की दो अलग-अलग टीमें भी बनाई गई. खबरों पर भरोसा करें तो एलजेपी के पूर्व प्रदेश महासचिव केशव सिंह की अध्यक्षता में पटना में हुई बैठक में दलित सेना के प्रदेश महासचिव सुभाष पासवान, पूर्व प्रदेश महासचिव रामनाथ रमण, विश्वनाथ कुशवाहा, दीनानाथ क्रांति, पारसनाथ गुप्ता, अशोक पासवान, प्रो. एजाज उस्मानी, पारसनाथ गुप्ता, श्रम प्रकोष्ठ के अध्यक्ष कौशल किशोर सिंह कुशवाहा, प्रदेश सचिव ई. विजय कुमार सिंह सहित दो दर्जन से अधिक नेताओं ने एलजेपी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया तथा केशव सिंह के नेतृत्व में आस्था व्यक्त की है.

    दरअसल, बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान भी चिराग पासवान से कई नेता सहमत नहीं थे, किन्तु अब सियासी तस्वीर साफ हो चुकी है, लिहाजा, ये नेता आरोप लगा रहे हैं कि चिराग पासवान ने दिवंगत रामविलास पासवान के सपने को चकनाचूर किया है और पार्टी को गर्त में ले जाने का काम किया है.

    उधर, सोमवार को एलजेपी की महत्वपूर्ण बैठक होगी. एलजेपी के प्रदेश प्रवक्ता श्रवण अग्रवाल के हवाले से खबरों में बताया गया है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान द्वारा जिला अध्यक्षों के चयन एवं संगठन विस्तार के लिए गठित 15 सदस्यीय कमेटी की बैठक 18 जनवरी को एलजेपी कार्यालय में होगी. बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष सांसद प्रिंस राज करेंगे. इस बैठक में बिहार में एलजेपी के भविष्य की रणनीति पर चर्चा होगी.

    सियासी सयानों का मानना है कि जिस तरह की राजनीति चिराग पासवान ने बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान की थी, उसने नीतीश कुमार का तो नुकसान किया, परन्तु इससे कई ज्यादा बड़ा नुकसान उन्होंने अपनी पार्टी का कर लिया है.

    यही नहीं, बीजेपी के जिन नेताओं पर चिराग पासवान अंधा सियासी भरोसा दिखा रहे थे, अब चिराग के चुनाव में एक्सपोज हो जाने के बाद, वे भी उन्हें शायद ही महत्व दें!

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकोरोना वायरस के खिलाफ जानें किस राज्य में कब-कब होगा टीकाकरण
    Next Article आज का दिन- सोमवार 18 जनवरी 2021, स्कन्द षष्ठी देती है…सुख-संतान-सफलता!

    Related Posts

    पोटका में मलेरिया पर विधायक संजीव सरदार का एक्शन , सीएचसी और प्रभावित गांवों का किया दौरा

    June 27, 2026

    उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय भरत तिवारी के परिजनों से मिलने पहुंचे

    June 27, 2026

    मानसून से पहले रेलवे की बड़ी तैयारी, कोल्हान के स्टेशनों पर जलजमाव रोकने के लिए ड्रेनेज व्यवस्था मजबूत

    June 27, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    पोटका में मलेरिया पर विधायक संजीव सरदार का एक्शन , सीएचसी और प्रभावित गांवों का किया दौरा

    उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय भरत तिवारी के परिजनों से मिलने पहुंचे

    मानसून से पहले रेलवे की बड़ी तैयारी, कोल्हान के स्टेशनों पर जलजमाव रोकने के लिए ड्रेनेज व्यवस्था मजबूत

    प्रमोद कुमार तिवारी को असेंबली ऑफ ह्यूमन राइट्स एंड जस्टिस का कोल्हान क्षेत्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया

    आईटीसी ग्रैंड भारत में मीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट का राष्ट्रीय अधिवेशन, जिम्मेदार पत्रकारिता पर जोर

    पूर्वांचल की बंद पड़ी गणेश शुगर मिल को पुनर्जीवित करने की मांग तेज

    आज फिर आठ छात्रा हुई बीमार परिजनों ने किया हंगामा

    पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने स्व. काशीनाथ सिंह के परिजनों से मिलकर जताई शोक संवेदना

    जमशेदपुर में कांग्रेस का केंद्र पर हमला, शिक्षा-रोजगार और पेपर लीक को लेकर सरकार को घेरा

    सरायकेला झुंड से बिछड़े टस्कर हाथी का आतंक, चांडिल वन कार्यालय पहुंचे ग्रामीण, पदाधिकारी नदारद।

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.