Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » आज का दिन- सोमवार 18 जनवरी 2021, स्कन्द षष्ठी देती है…सुख-संतान-सफलता!
    Headlines धर्म

    आज का दिन- सोमवार 18 जनवरी 2021, स्कन्द षष्ठी देती है…सुख-संतान-सफलता!

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 18, 2021No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    प्रदीप लक्ष्मीनारायण द्विवेदी

    भगवान कार्तिकेय की पूजा स्कन्द षष्ठी के दिन की जाती है. कार्तिकेय के पूजन से रोग-दोष, दु:ख-दारिद्र का निवारण होता है. धर्मग्रथों के अनुसार नारद-नारायण संवाद के दौरान संतान प्राप्ति और संतान की पीड़ाओं का शमन करने के लिए इस व्रत का विधान बताया गया है. धर्मग्रथों के अनुसार भगवान शिव के तेज से उत्पन्न बालक स्कन्द की छह कृतिकाओं ने स्तनपान करा कर रक्षा की थी. इनके छह मुख हैं और उन्हें कार्तिकेय नाम से पुकारा जाने लगा. भोलेनाथ और माता पार्वती के पुत्र कार्तिकेय की पूजा मुख्यत: दक्षिण भारत, खासतौर पर तमिलनाडु में होती है. भगवान कार्तिकेय के प्रमुख मंदिर तमिलनाडू में ही हैं.

    धर्मधारणा है कि… स्कंद षष्ठी की उपासना से च्यवन ऋषि को आंखों की ज्योति प्राप्त हुई… स्कंद षष्ठी के पाठ से प्रियव्रत का मृत शिशु जीवित हो गया.

    ब्रह्मपुराण में उल्लेख है कि… स्कन्द की उत्पत्ति अमावास्या को अग्नि से हुई थी, वे चैत्र शुक्ल पक्ष की षष्ठी को प्रत्यक्ष हुए थे, देवों के द्वारा सेनानायक बनाये गये थे तथा तारकासुर का वध किया था, अत: उनकी पूजा, दीपों, वस्त्रों, अलंकरणों, आदि से की जाती है. साथ ही, स्कंद षष्ठी पर भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा की जाती है. कार्तिकेय की स्थापना कर अखंड दीपक जलाए जाते हैं. विशेष कार्य की सिद्धि के लिए इस समय की गई पूजा-अर्चना विशेष फलदायी होती है.

    – आज का राशिफल –

    मेष राशि:- आज धन का आवक बना रहेगा. हर दृष्टिकोण से अच्‍छा समय है. कोई जोखिम नहीं है. स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम अच्‍छा है. व्‍यापारिक दृष्टिकोण से भी रुपए-पैसे आते रहेंगे. आप अच्‍छी स्थिति में दिखाई पड़ रहे हैं. लेकिन एहतियात बरतें. हनुमान चालीसा का पाठ करें.

    वृष राशि:- आज शासन सत्‍ता पक्ष का सहयोग मिलेगा. उच्‍चाधिकारी प्रसन्‍न होंगे. पिता के स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें. बाकी सब ठीक है. स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम ठीक, व्‍यापारिक दृष्टिकोण से ठीक चलने लगे हैं. लाल वस्‍तु दान करें.

    मिथुन राशि:- आज भाग्‍यवश कोई काम बनेगा. कुछ अच्‍छी स्थिति की ओर आप जा रहे हैं. कोई रिस्‍क न लें. स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम अभी भी मध्‍यम है. पहले से बेहतर स्थिति में जरूर हैं आप. हरी वस्‍तु पास रखें.

    कर्क राशि:- आज स्थिति थोड़ी खराब है. लग्‍नेश अष्‍टम भाव में हैं. चोट लग सकती है. किसी परेशानी में पड़ सकते हैं. अचानक परिस्थितियां प्रतिकूल हो सकती हैं. प्रेम में तू-तू, मैं-मैं की स्थिति आ सकती है. व्‍यापार भी मध्‍यम जैसा ही है. हनुमान जी को प्रणाम करें.

    सिंह राशि:- आज जीवनसाथी के साथ अच्‍छा समय गुजरेगा. नौकरी-चाकरी में बढ़ोत्‍तरी होगी. व्‍यवसायिक लाभ होगा. स्‍वास्‍थ्‍य भी अच्‍छा है. प्रेम की स्थिति थोड़ी मध्‍यम है. लाल वस्‍तु पास रखें.

    कन्‍या राशि:- आज शत्रु उपद्रव सम्‍भव है. लेकिन कोई कुछ बिगाड़ नहीं पाएगा. शत्रु शमन भी हो जाएगा. स्‍वास्‍थ्‍य थोड़ा डिस्‍टर्ब करेगा. प्रेम ठीक-ठाक, व्‍यापार मध्‍यम रहेगा. लाल वस्‍तु दान करें.

    तुला राशि:- आज क्रोध पर नियंत्रण रखें. स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम है. प्रेम में तू-तू, मैं-मैं या क्रोध के शिकार होंगे. व्‍यापार की स्थिति मध्‍यम चल रही है. लाल वस्‍तु दान करें.

    वृश्चिक राशि:- आज घरेलू तापमान बढ़ा रहेगा. लक्ष्‍मी योग का निर्माण हो रहा है जो बहुत काम का है. भूमि,भवन,वाहन की खरीदारी पर विचार हो सकता है. स्‍वास्‍थ्‍य, व्‍यापार ठीक, प्रेम अच्‍छा है. बजरंग बाण का पाठ करें.

    धनु राशि:- आज पराक्रमी बने रहेंगे. जो चाहते हैं कर डालेंगे. सोची हुई बात को लागू करें. सब ठीक होगा. स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम ठीक ठाक, व्‍यापारिक दृष्टिकोण से अच्‍छा समय कहा जा सकता है.

    मकर राशि:- आज स्थिति अच्‍छी है. धन का आवक बना रहेगा. लेकिन निवेश न करें. कटु भाषा के प्रयोग से बचें. स्‍वास्‍थ्‍य,प्रेम मध्‍यम, व्‍यापार ठीक ठाक रहेगा. लाल वस्‍तु दान करें.

    कुम्भ राशि:- आज सौम्‍यता बढ़ेगी. स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम मध्‍यम, व्‍यापारिक दृष्टिकोण से अच्‍छे समाचार की प्राप्ति हो सकती है. बजरंग बाण का पाठ करें.

    मीन राशि:- आज खर्च की अधिकता से परेशान हो सकते हैं. मानसिक स्थिति क्षीण हो सकती है. आत्‍मविश्‍वास की कमी रहेगी. स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम मध्‍यम है. व्‍यापारिक दृष्टिकोण से भी मध्‍यम कहा जा सकता है. लाल वस्‍तु पास रखें. अच्‍छा होगा.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleचिराग पासवान ने नीतीश कुमार का तो नुकसान किया, परन्तु इससे कई ज्यादा बड़ा नुकसान उन्होंने अपनी पार्टी का कर लिया है
    Next Article देश में दो प्रतिशत से नीचे आई कोरोना के एक्टिव मामलों की संख्या, अब तक 1.02 करोड़ लोग हुये स्वस्थ

    Related Posts

    पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने स्व. काशीनाथ सिंह के परिजनों से मिलकर जताई शोक संवेदना

    June 27, 2026

    जमशेदपुर में कांग्रेस का केंद्र पर हमला, शिक्षा-रोजगार और पेपर लीक को लेकर सरकार को घेरा

    June 27, 2026

    सरायकेला झुंड से बिछड़े टस्कर हाथी का आतंक, चांडिल वन कार्यालय पहुंचे ग्रामीण, पदाधिकारी नदारद।

    June 27, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने स्व. काशीनाथ सिंह के परिजनों से मिलकर जताई शोक संवेदना

    जमशेदपुर में कांग्रेस का केंद्र पर हमला, शिक्षा-रोजगार और पेपर लीक को लेकर सरकार को घेरा

    सरायकेला झुंड से बिछड़े टस्कर हाथी का आतंक, चांडिल वन कार्यालय पहुंचे ग्रामीण, पदाधिकारी नदारद।

    धतकीडीह तालाब में अज्ञात शव मिलने से फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

    जमशेदपुर: मादक पदार्थों के विरुद्ध जागरूकता अभियान का मानव श्रृंखला के साथ समापन

    चतरा: मुहर्रम जुलूस संपन्न होने के कुछ ही देर बाद चतरा जिले में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई।

    जमशेदपुर में शांतिपूर्ण माहौल में निकला मोहर्रम का जुलूस, सुरक्षा के रहे पुख्ता इंतजाम

    गिरिडीह महेशमुंडा-गिरिडीह मार्ग पर दौड़ती टाटा मैजिक में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान

    मऊ बाजार में स्वर्ण व्यवसायी की दुकान पर पथराव – तोड़फोड़ फायरिंग और लूटपाट का आरोप, इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुआ बवाल का वीडियो; पुलिस जांच में जुटी

    मऊ बाजार में स्वर्ण व्यवसायी की दुकान पर पथराव – तोड़फोड़ फायरिंग और लूटपाट का आरोप, इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुआ बवाल का वीडियो; पुलिस जांच में जुटी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.