Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » चरकापहाड़ी मंदिर सड़क का विधायक ने किया शिलान्यास, कहा अब श्रद्धालुओं को नहीं होगी कठिनाई
    Breaking News झारखंड राजनीति

    चरकापहाड़ी मंदिर सड़क का विधायक ने किया शिलान्यास, कहा अब श्रद्धालुओं को नहीं होगी कठिनाई

    Nizam KhanBy Nizam KhanOctober 25, 2019Updated:October 25, 2019No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    चरकापहाड़ी मंदिर सड़क का विधायक ने किया शिलान्यास कहा ‘अब श्रद्धालुओं को नहीं होगी कठिनाई

    विधायक डॉक्टर इरफान अंसारी ने लंबे अरसे से चले आ रहे लोगों की मांग को पूरा करते हुए अति महत्वपूर्ण सड़क चरकापहाड़ी मंदिर से कुलडंगाल भाया गोराईनाला सड़क 4 किलोमीटर का विधिवत शिलान्यास भारी बारिश के बीच किया। मौके पर आसपास के गांव एवं पंचायत से हजारों की संख्या में लोग उमड़ पड़े और विधायक का गर्मजोशी से स्वागत किया और जिंदाबाद के नारे लगाए।
    मौके पर विधायक ने कहा की इस सड़क को लेकर मैं काफी समय से प्रयासरत था और विभाग के सेक्रेटरी को अवगत भी कराया था। विधानसभा सत्र के दौरान इस सड़क को लेकर मैंने सरकार के समक्ष अपनी बातों को रखा था। मैंने कहा था की चरकापहाड़ी मंदिर मे आने वाले श्रद्धालुओं को काफी कठिनाई होती है और खासकर बारिश के दिनों में आवागमन बाधित रहती है। श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी ना हो इसको लेकर मैंने सदन को भी घेरने का काम किया और तब जाकर सरकार ने इस सड़क को मंजूर किया। अब इस सड़क के बन जाने से यहां के आसपास के लोगों को सुचारू ढंग से आवागमन हो पाएगी और लोग मुख्यधारा से भी जुड़ पाएंगे। बाईपास से जुड़े रहने के बावजूद इस सड़क की अनदेखी की गई परंतु मैंने यहां के लोगों को भरोसा दिया था कि जल्द ही सड़क का निर्माण कराऊंगा और आज अपने वादे अनुसार इसका शिलान्यास कर रहा हूं और अब जल्द यह सड़क बनकर तैयार हो जाएगा। यहां के छात्र छात्राओं को भी अब कठिनाइयां नहीं होंगी और व्यवसाई वर्ग, किसान वर्ग को भी काफी लाभ मिलेगा। कहा साथ ही कहना चाहता हूं कि मैंने निर्मल महतो चौक से सतसाल भाया बड़जोड़ा जियाजोरी बगजोरी हाईवे सड़क 20 km भी पास करा दिया हुँ बहुत जल्द इस सड़क का भी शिलान्यास करूंगा। विधायक ने कहा कि अपने कार्यकाल में मैंने जामताड़ा में सड़कों का जाल बिछा दिया हूं। यहां के लोग जिस भी रास्ते से गुजरेंगे वह मुझे जरूर याद करेंगे। मैंने जात पात एवं धर्म संप्रदाय से ऊपर उठकर सभी वर्गों को लेकर चलने का काम किया हूं और विकास में किसी भी प्रकार का भेदभाव नहीं किया हूं। यही कारण है की जामताड़ा की जनता मुझे अपने हर सुख दुख में याद करते हैं। मुझे यहां की जनता पर गर्व है कि वे मेरे साथ कदम से कदम मिलाकर चल रहे हैं। अभी और भी विकास कार्य मुझे करने हैं जिसके लिए मुझे आप सभी का पूरा साथ चाहिये। चुनाव नजदीक है और ऐसे में मैं आप सभी से आग्रह करता हूं कि आप मेरा साथ दें ताकि मैं भाजपा को इस राज से खदेड़ सकूँ।मौके पर मनोरंजन मजूमदार पंचानन सेन विधानमंडल साधन दत्ता सुबोध पहाड़ी राजेश बावरी प्रदीप बावरी गणेश दास साकेत मजूमदार सौरभ मजूमदार परिमल मंडल मानिक मंडल चितरंजन मंडल दाऊद मास्टर मंतोष महतो उज्जवल मजूमदार ताहिर अंसारी रफीक अंसारी सहित अन्य मुख्य रूप से उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
    Next Article मुख्यमंत्री ने होटवार इंडस्ट्रियल एरिया खेलगांव में ओरिएंटल क्राफ्ट की नवनिर्मित आधुनिक वस्त्र उद्योग की इकाई का उद्घाटन किया

    Related Posts

    रणनीतिक कूटनीति: अरुणाचल प्रदेश के 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण और भारत-चीन संबंध

    August 9, 2026

    अरुणाचल प्रदेश: कार्टोग्राफिक कूटनीति और भारत-चीन संबंध में रणनीतिक पहल

    August 9, 2026

    IIT दिल्ली दीक्षांत समारोह में प्रधानमंत्री मोदी का युवाओं को संदेश: भविष्य की कमान Gen Z के हाथों में

    August 9, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    आदिवासी समाज: भारत की आत्मा एवं प्रकृति के संरक्षक – विश्व आदिवासी दिवस विशेष

    रणनीतिक कूटनीति: अरुणाचल प्रदेश के 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण और भारत-चीन संबंध

    विश्व आदिवासी दिवस 2026: भारत की आत्मा और प्रकृति के संरक्षक हैं आदिवासी

    अरुणाचल प्रदेश: कार्टोग्राफिक कूटनीति और भारत-चीन संबंध में रणनीतिक पहल

    IIT दिल्ली दीक्षांत समारोह में प्रधानमंत्री मोदी का युवाओं को संदेश: भविष्य की कमान Gen Z के हाथों में

    विश्व आदिवासी दिवस 2026: भारत की आत्मा और प्रकृति के संरक्षक हैं आदिवासी

    IIT दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में PM मोदी का युवाओं को संदेश

    अरुणाचल प्रदेश: कार्टोग्राफिक कूटनीति से चीन को स्पष्ट संदेश, 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण

    वाढवण बंदरगाह: 76,200 करोड़ के मेगा प्रोजेक्ट से बदलेगी भारत की समुद्री तस्वीर

    Film Expo India 2026: दिल्ली में सजेगा फिल्म इंडस्ट्री का बड़ा मंच, विंदू दारा सिंह ने CM रेखा गुप्ता को दिया न्योता

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.