Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मुख्यमंत्री ने होटवार इंडस्ट्रियल एरिया खेलगांव में ओरिएंटल क्राफ्ट की नवनिर्मित आधुनिक वस्त्र उद्योग की इकाई का उद्घाटन किया
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति

    मुख्यमंत्री ने होटवार इंडस्ट्रियल एरिया खेलगांव में ओरिएंटल क्राफ्ट की नवनिर्मित आधुनिक वस्त्र उद्योग की इकाई का उद्घाटन किया

    Nizam KhanBy Nizam KhanOctober 25, 2019No Comments5 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    *●दिव्यांगों को रोजगार मिलता देख मन भर आया, आप जैसे निवेशक को धन्यवाद…रघुवर दास*

    *●मुख्यमंत्री ने होटवार इंडस्ट्रियल एरिया खेलगांव में ओरिएंटल क्राफ्ट की नवनिर्मित आधुनिक वस्त्र उद्योग की इकाई का उद्घाटन किया*
    ====================
    *●मुख्यमंत्री मूक-बधिर युवती की बात समझ भावुक हुए*
    ===================
    *★वर्तमान सरकार ने रोजगारपरक नीतियां बनाई, जहां अच्छी नीतियां होती हैं निवेश वही होता है*
    *★हमने पहले नीतियां बनाई फिर निवेशकों को आमंत्रित किया, आज सुखद परिणाम सामने है*

    *…रघुवर दास, मुख्यमंत्री झारखण्ड*

    *खेलगांव/रांची*
    अपने जीवन में नई शुरुआत कर रही बेटियों को शुभकामनाएं। आप सभी की दीपावली शुभ हो। झारखण्ड की बच्चियों को यहीं रोजगार मिले। उन्हें रोजगार के लिए अन्य राज्य में पलायन ना करना पड़े। इसके लिए वर्तमान सरकार ने बेहतर नीतियां बनाई। क्योंकि रोजगार के नाम पर राज्य की बच्चियों को बेच दिया जाता था। रोजगार के नाम पर उनका शारीरिक शोषण होता था। मुझे इससे बड़ी पीड़ा होती थी। बच्चियों को यही रोजगार मिले। इस को लक्ष्य बनाकर हमने वस्त्र उद्योग स्थापना हेतु पॉलिसी बनाई और आज धनतेरस के अवसर पर बच्चियों को रोजगार प्राप्त करता देख आंतरिक खुशी हो रही है। सरकार का यही प्रयास था कि जॉब ओरिएंटेड पॉलिसी बने। ताकि यहां के लोगों को रोजगार मिलने में किसी तरह की परेशानी ना हो। ये बातें मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास ने होटवार इंडस्ट्रियल एरिया खेलगांव में ओरिएंटल क्राफ्ट की नवनिर्मित आधुनिक वस्त्र उद्योग इकाई के उद्घाटन समारोह में कही। श्री दास ने कहा कि झारखंड को विकासशील राज्य से विकसित राज्य की श्रेणी में लाना है और वस्त्र उद्योग इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

    *हर सेक्टर में रोजगार का हो रहा है सृजन*

    मुख्यमंत्री ने बताया कि वस्त्र उद्योग में लगातार निवेश हो रहा है। स्टील, पावर, फूड प्रोसेसिंग, फर्नीचर, फुट समेत अन्य सेक्टर में निवेश हो रहा है। आज ही चीन से आए प्रतिनिधि मंडल से हमारी मुलाकात हुई। उन्हें वस्त्र और जूता चप्पल उद्योग में निवेश करना है। उनके लिए 7 एकड़ जमीन की व्यवस्था भी हो गई है। वर्तमान सरकार हर सेक्टर में रोजगार का सृजन कर रही है। अधिक से अधिक निवेश और अधिक से अधिक रोजगार के अवसर सामने आए इसका प्रयास किया जा रहा है। सरकार का मानना है कि निवेश वही होता है जहां नीतियां नियत अच्छी हो और पारदर्शी शासन व्यवस्था के साथ कार्य होता हो। झारखण्ड में पहले नीतियां ही नहीं बनी थी तो निवेश कैसे होता। MoU तक बात आकर रुक जाती थी।

    *दिव्यांग जनों को भी मिल रहा है रोजगार*

    मुख्यमंत्री ने कहा कि ओरिएंटल क्राफ्ट दिव्यांग जनों को हुनरमंद बनाकर रोजगार देने का कार्य कर रहा है। यह एक बहुत ही अच्छा प्रयास है। समाज में इसका सकारात्मक संदेश जाएगा। इस कार्य के लिए ओरिएंट क्राफ्ट को धन्यवाद।

    *दीपावली का उपहार झारखण्ड को मिला*

    रांची सांसद श्री संजय सेठ ने कहा कि आज बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ की बात सरकार हो रही है। झारखंड की बच्चियों को रोजगार के अवसर मिल रहे हैं। दीपावली के अवसर पर झारखंड को इससे बेहतर उपहार और क्या मिल सकता है। वर्तमान सरकार ने झारखंड के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी है। सड़क, बिजली से लेकर अन्य आधारभूत संरचनाओं को विकसित करने का काम किया गया है।

    *पलायन रुका यह मोमेंटम झारखंड की देन*

    कांके विधायक डॉ जीतू चरण राम ने कहा कि झारखंड में ऐतिहासिक परिवर्तन हुआ है। आज एक बार फिर वस्त्र उद्योग में वस्त्र उद्योग का उद्घाटन हो रहा है। यहां की बच्चियों को रोजगार मिला है। यह सब मोमेंटम झारखंड की देन है। झारखंड से पलायन रुक गया है।स्वाभिमान के साथ यहां के लोग काम कर रहे हैं। सरकार लोगों को हुनरमंद बनाकर रोजगार दे रही है। उद्योग के क्षेत्र में सरकार का यह प्रयास विकास की कहानी कह रहा है।

    *अन्य राज्य के लिए हम उदाहरण बनेंगे*

    मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव ने डॉ सुनील कुमार ने कहा कि झारखण्ड अन्य राज्यों के लिए उदाहरण बनेगा। 2 साल में यह यूनिट बनकर तैयार हो गया। आनेवाले दिनों में यहां करीब 10 हजार लोगों को रोजगार मिलेगा। इस इकाई को प्रारंभ करने में कुछ समस्याएं आई लेकिन हमने समय रहते समस्याओं का निदान किया। हमारी सोच टेक्सटाइल पॉलिसी को क्रियान्वित कर उदाहरण पेश करना था। हम इसमें सफल हुए। अब कई भारतीय कंपनियां झारखण्ड में इकाई लगाना चाहती हैं। 15 से 20 कंपनी जमीन लेकर कार्य कर रहीं हैं। दो वर्ष में सिर्फ वस्त्र उद्योग में हजारों रोजगार का सृजन करेंगे, इसके लिए युवाओं को हुनरमंद बनाया जा रहा है।

    *इस सरकार ने हमें थकने नहीं दिया*

    ओरिएण्टल क्राफ्ट के चेयरमैन श्री सुधीर ढींगरा ने कहा कि यह सपना साकार होने जैसा है। 2016 में मैं मुख्यमंत्री से दिल्ली में मिला था। तब उन्होंने कहा था कि झारखण्ड मुझे राज्य की बच्चियों को रोजगार प्रदान करना है। आप झारखण्ड आएं और वस्त्र उद्योग स्थापित करें। हम रांची आये। हमें यहां जमीन मिली। एक माह में हमें यहां काम प्रारम्भ करने की अनुमति मिल गई। इतनी तेजी से काम होते हमने नहीं देखा। आज विश्वस्तरीय उद्योग बन कर तैयार है। सरकार ने हमें कभी थकने नहीं दिया।

    *इस अवसर पर रांची सांसद श्री संजय सेठ, कांके विधायक डॉ जीतू चरण राम, अपर मुख्य सचिव श्री अरुण कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ सुनील कुमार वर्णवाल, उद्योग सचिव के रवि कुमार उपायुक्त रांची श्री महिमापत रे, ओरिएंटल क्राफ्ट के चेयरमैन श्री सुधीर ढींगरा व अन्य उपस्थित थे*

    *उद्योग को लेकर कुछ खास बातें…*
    *●90 दिन के अंदर तीसरे यूनिट का होगा शुभारंभ, जहां 500 दिव्यांग को मिलेगी नौकरी*
    *●2 हजार आधुनिक मशीन और विश्वस्तरीय एम्बोदडरी यूनिट*
    *●6 माह के अंदर 8 से 10 हजार को मिलेगा रोजगार, फिलहाल 3 हजार कर रहें हैं काम*
    *●रोजगार पाने वालों में 99 प्रतिशत झारखण्ड के*
    *●25 एकड़ में स्थापित है इकाई*

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleचरकापहाड़ी मंदिर सड़क का विधायक ने किया शिलान्यास, कहा अब श्रद्धालुओं को नहीं होगी कठिनाई
    Next Article ऐतिहासिक फैसला पटना उच्च न्यायालय की जांच सीबीआई के हवाले

    Related Posts

    जमशेदपुर में ओलंपिक दिवस: 37 पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान

    June 23, 2026

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    June 23, 2026

    झारखंड के ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन पद्म भूषण से सम्मानित

    June 23, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में ओलंपिक दिवस: 37 पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    झारखंड के ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन पद्म भूषण से सम्मानित

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: SDPO-SHO पर हत्या का केस

    भारतीय ज्ञान-मीमांसा: मिथिला विवि में व्याख्यान

    लखनऊ अग्निकांड में बुलडोजर न्याय: रत्नाकर की सख्त मांग

    सूचना के अधिकार: सरकार के ‘अधूरे फैसले’ पर गलगली के सवाल

    लखनऊ अग्निकांड: कब जागेगा तंत्र, सुधारों की क्यों दरकार?

    लखनऊ में भीषण अग्निकांड: 15 जिंदगियां राख

    कालिकापुर-बागों सड़क की बदहाली से ग्रामीण परेशान, पक्की सड़क निर्माण की उठी मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.