Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » गृह मंत्रालय ने राज्यों को निर्देश, सभी प्राइवेट क्लीनिक व नर्सिंग होम्स खोलने दी जाए परमिशन
    Breaking News Headlines राष्ट्रीय

    गृह मंत्रालय ने राज्यों को निर्देश, सभी प्राइवेट क्लीनिक व नर्सिंग होम्स खोलने दी जाए परमिशन

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 12, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने सभी राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों को सभी प्राइवेट क्लीनिकों को खोलने की इजाजत देने का निर्देश देने का निर्देश दिया है. साथ ही, चिकित्सकों, नर्सों और अन्य स्वास्थ्यकर्मियों के निर्बाध आवागमन को सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिये हैं. केन्द्रीय गृह सचिव अजय भल्ला ने सभी राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों को पत्र लिखकर यह निर्देश दिया है.

    अजय भल्ला ने कैबिनेट सचिव की अध्यक्षता में रविवार को हुई बैठक का हवाला देते हुए कहा है कि कुछ राज्यों द्वारा चिकित्सा पेशेवरों के आवागमन तथा उनकी गतिविधियों पर पाबंदियों का मुद्दा उठाया गया था. कैबिनेट सचिव ने इसका संज्ञान लेते हुए राज्यों से इस बारे में जरूरी कदम उठाने को कहा था.

    कैबिनेट सचिव के आदेश के मद्देनजर लिखे गये इस पत्र में राज्यों से कहा है कि लोगों की स्वास्थ्य जरूरतों और उनकी जान बचाने के लिए चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े पेशेवरों की आवाजाही पर किसी तरह की पाबंदी नहीं लगाई जानी चाहिए. चिकित्सा पेशेवरों पर लगायी जाने वाली पाबंदी से कोरोना महामारी के खिलाफ चलाया जा रहा चिकित्सा अभियान प्रभावित हो सकता है और इसके गंभीर परिणाम हो सकते हैं.

    पत्र में कहा गया है कि डाक्टरों, नर्सों, अर्द्धचिकित्सकों, सफाईकर्मियों और एंबुलेंस का सुगम आवागमन सुनिश्चित किया जाना जरूरी है, जिससे की सभी रोगियों तक चिकित्सा सेवाएं पहुंचायी जा सके. राज्यों से कहा है गया कि वे चिकित्सा पेशेवरों के एक से दूसरे राज्य में आवागमन की भी अनुमति दे सकते हैं.

    साथ ही यह भी जोर देकर कहा गया है कि निजी क्लिनिकों, नर्सिंग होम और प्रयोगशालाओं को खोलने की अनुमति दी जाये और उनमें काम करने वाले स्वास्थ्यकर्मियों के आने जाने पर भी पाबंदी नहीं होनी चाहिए. इससे आपात स्थिति में आने वाले गैर कोरोना मरीजों को भी आसानी से उपचार मिल सकेगा.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article30 मई तक लॉकडाउन बढ़ाये जाने के संकेत, प्रधानमंत्री ने मुख्यमंत्रियों से मांगा ब्लूप्रिंट
    Next Article नहीं सुधरे हालात, तो मई-जून में भी रिलीज नहीं होंगी फिल्में

    Related Posts

    मुंबई लोकल ट्रेन में मयंक लोहार की हत्या

    June 24, 2026

    मुंबई लोकल ट्रेन बनी कत्लगाह: मयंक लोहार की हत्या

    June 24, 2026

    केतन हत्याकांड: बहन के संदेह से खुला शोकांकित सच

    June 24, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    बिहार में पांच नए निजी विश्वविद्यालय, शिक्षा क्रांति को बूस्ट!

    भरत तिवारी मुठभेड़ पर न्यायिक जांच की मांग

    मुंबई लोकल ट्रेन में मयंक लोहार की हत्या

    मुंबई लोकल ट्रेन बनी कत्लगाह: मयंक लोहार की हत्या

    केतन हत्याकांड: बहन के संदेह से खुला शोकांकित सच

    झारखंड में 262 चयनित अभ्यर्थियों को मिला नियुक्ति पत्र

    चढ़ावा लूट: मंदिरों का इतिहासिक खजाना

    भरत तिवारी एनकाउंटर: बाबा बागेश्वर की एंट्री, राष्ट्रीय चर्चा में मामला

    केतन हत्याकांड का राज खुला: बहन के शक ने किया खुलासा

    भारत-अमेरिका व्यापार समझौता: अवसरों को साधने की चुनौती

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.