Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » खनिज संशोधन विधेयक के खिलाफ झामुमो ने भरी हुंकार
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां

    खनिज संशोधन विधेयक के खिलाफ झामुमो ने भरी हुंकार

    News DeskBy News DeskSeptember 2, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    *झारखंड के जल, जंगल, जमीन और खनिज संपदा पर राज्यवासियों का अधिकार प्रभावित होने नहीं देंगे : भोंमरा माझी*

     

    राष्ट्र संवाद संवाददाता सरायकेला

     

    केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तावित खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) संशोधन विधेयक, 2026 के विरोध में झारखंड मुक्ति मोर्चा गम्हरिया प्रखंड ने आंदोलन की तैयारी तेज कर दी है। इसको लेकर टायो गेट जाहेर थान सामुदायिक भवन परिसर में प्रखंड अध्यक्ष भोंमरा माझी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रस्तावित विधेयक के विभिन्न प्रावधानों पर विस्तार से चर्चा करते हुए झारखंड के खनिज और प्राकृतिक संसाधनों से जुड़े राज्यहित के मुद्दों पर गंभीर चिंता जताई गई।

     

    बैठक को संबोधित करते हुए भोंमरा माझी ने आरोप लगाया कि प्रस्तावित संशोधन से झारखंड के खनिज एवं प्राकृतिक संसाधनों पर राज्य के अधिकार प्रभावित हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि झारखंड लंबे समय से देश की खनिज संपदा में महत्वपूर्ण योगदान देता रहा है, लेकिन खनिज बहुल क्षेत्रों के स्थानीय लोगों को उसके अनुरूप अधिकार और लाभ मिलना जरूरी है। उन्होंने कहा कि जल, जंगल, जमीन और खनिज संपदा पर झारखंडवासियों के अधिकार की रक्षा के लिए झामुमो लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष जारी रखेगा।

     

    बैठक में गम्हरिया प्रखंड परिसर में प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन को सफल बनाने की रणनीति पर भी चर्चा हुई। निर्णय लिया गया कि प्रखंड क्षेत्र के अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को गांव-गांव तक जाकर विधेयक से जुड़े मुद्दों की जानकारी देने और जनसमर्थन जुटाने की जिम्मेदारी भी सौंपी गई।

     

    माझी ने कार्यकर्ताओं से धरना-प्रदर्शन में बड़ी संख्या में शामिल होने तथा जनहित से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाने का आह्वान किया। बैठक में गणेश चौधरी, गणेश महाली, नगर अध्यक्ष वीरेंद्र प्रधान, अमृत महतो, उदय मार्डी, डब्बा सोरेन, कृष्णा बास्के, बाबलू प्रधान, रामू महतो, राजेश गोप, जगदीश महतो आदि उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleराजनगर में खनन पट्टा के खिलाफ ग्रामीणों का खुला विरोध
    Next Article सरायकेला बाजार में दुकानों की चोरी का खुलासा, एक गिरफ्तार

    Related Posts

    नडीपीएस के मामलों में वांछित शिवाजी गोप गिरफ्तार

    September 2, 2026

    एनआईटी जमशेदपुर में हिंदी माह का शुभारंभ

    September 2, 2026

    सरायकेला बाजार में दुकानों की चोरी का खुलासा, एक गिरफ्तार

    September 2, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    नडीपीएस के मामलों में वांछित शिवाजी गोप गिरफ्तार

    एनआईटी जमशेदपुर में हिंदी माह का शुभारंभ

    सरायकेला बाजार में दुकानों की चोरी का खुलासा, एक गिरफ्तार

    खनिज संशोधन विधेयक के खिलाफ झामुमो ने भरी हुंकार

    राजनगर में खनन पट्टा के खिलाफ ग्रामीणों का खुला विरोध

    मानगो गोलचक्कर पर बस अनियंत्रित, दो बाइकें रौंदी

    पुलिस के दम पर नहीं दबेगी युवाओं की आवाज, आजसू ने फूंका झारखंड सरकार का पुतला

    6 सितंबर के सेमिनार में तीन-तीन वीसी होंगे सम्मिलित

    भारी बारिश से क्षतिग्रस्त सड़क-पुलिया की होगी मरम्मत, विधायक संजीव सरदार ने डीसी को दिए निर्देश

    रोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर वेस्ट ने स्कूलों में चलाया स्वास्थ्य व सुरक्षा जागरूकता अभियान

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.