Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » एनआईटी जमशेदपुर में हिंदी माह का शुभारंभ
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां

    एनआईटी जमशेदपुर में हिंदी माह का शुभारंभ

    News DeskBy News DeskSeptember 2, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    *एक माह तक होंगी विविध प्रतियोगिताएं, निदेशक ने एआई और तकनीक में हिंदी के प्रयोग पर दिया जोर*

     

    राष्ट्र संवाद संवाददाता सरायकेला

     

    राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) जमशेदपुर में हिंदी माह–2026 का शुभारंभ हुआ। संस्थान में हिंदी माह 30 सितंबर तक विभिन्न प्रतियोगिताओं और रचनात्मक गतिविधियों के साथ मनाया जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य राजभाषा हिंदी के प्रयोग को बढ़ावा देने के साथ विद्यार्थियों में हिंदी के प्रति रुचि विकसित करना है। उद्घाटन समारोह में ख्यात कवयित्री डॉ. (श्रीमती) लता मानकर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं।

     

    कक्ष संख्या 112 में आयोजित उद्घाटन समारोह में अतिथियों का स्वागत, दीप प्रज्ज्वलन और सरस्वती वंदना के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। इस अवसर पर सभी अतिथियों को स्मृति-चिह्न देकर सम्मानित किया गया।

     

    हिंदी माह के दौरान संस्थान के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए टिप्पण एवं आलेखन, टंकण सहित विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। विद्यार्थियों के लिए भी हिंदी के प्रति रुचि बढ़ाने वाली रचनात्मक गतिविधियां एवं प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी।

     

    समारोह को संबोधित करते हुए संस्थान के निदेशक प्रो. गौतम सूत्रधर ने कहा कि भारत की भाषाई विविधता में हिंदी संपर्क भाषा के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने हिंदी को केवल भाषा नहीं, बल्कि आत्मा बताते हुए तकनीक के साथ इसके समन्वय पर जोर दिया। उन्होंने विद्यार्थियों से कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) सहित तकनीकी क्षेत्र में हिंदी के प्रयोग और तकनीकी संसाधनों के रचनात्मक उपयोग का आह्वान किया।

     

    मुख्य अतिथि डॉ. लता मानकर ने हिंदी को संवाद के साथ वैज्ञानिक अभिव्यक्ति की भाषा बताते हुए साहित्य और तकनीक के रचनात्मक समन्वय की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने विद्यार्थियों को एआई और अन्य तकनीकी साधनों में हिंदी को अपनाने के लिए प्रेरित किया। अंत में राष्ट्रगीत एवं राष्ट्रगान हुआ। हिंदी समिति के अध्यक्ष प्रो. निरंजन कुमार ने राजभाषा हिंदी के व्यापक प्रयोग और जागरूकता की महत्ता पर प्रकाश डाला।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसरायकेला बाजार में दुकानों की चोरी का खुलासा, एक गिरफ्तार
    Next Article नडीपीएस के मामलों में वांछित शिवाजी गोप गिरफ्तार

    Related Posts

    सांसद बनाम सफेदपोश कारोबारी: आदित्यपुर में बढ़ते सवाल, पर्दे के पीछे कौन?

    September 2, 2026

    नडीपीएस के मामलों में वांछित शिवाजी गोप गिरफ्तार

    September 2, 2026

    सरायकेला बाजार में दुकानों की चोरी का खुलासा, एक गिरफ्तार

    September 2, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सांसद बनाम सफेदपोश कारोबारी: आदित्यपुर में बढ़ते सवाल, पर्दे के पीछे कौन?

    नडीपीएस के मामलों में वांछित शिवाजी गोप गिरफ्तार

    एनआईटी जमशेदपुर में हिंदी माह का शुभारंभ

    सरायकेला बाजार में दुकानों की चोरी का खुलासा, एक गिरफ्तार

    खनिज संशोधन विधेयक के खिलाफ झामुमो ने भरी हुंकार

    राजनगर में खनन पट्टा के खिलाफ ग्रामीणों का खुला विरोध

    मानगो गोलचक्कर पर बस अनियंत्रित, दो बाइकें रौंदी

    पुलिस के दम पर नहीं दबेगी युवाओं की आवाज, आजसू ने फूंका झारखंड सरकार का पुतला

    6 सितंबर के सेमिनार में तीन-तीन वीसी होंगे सम्मिलित

    भारी बारिश से क्षतिग्रस्त सड़क-पुलिया की होगी मरम्मत, विधायक संजीव सरदार ने डीसी को दिए निर्देश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.