Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कोविड-19: स्कूल वापस करेंगे 2 महीने की फीस
    Breaking News राष्ट्रीय

    कोविड-19: स्कूल वापस करेंगे 2 महीने की फीस

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 28, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    कोरोनावायरस संक्रमण के खिलाफ लड़ाई में लॉकडाउन की वजह से व्यापारी वर्ग, मध्य वर्ग और गरीब पर आर्थिक बोझ बढ़ गया है. ऐसे में शहर के स्कूल उनको राहत देने पर गौर कर रहे हैं. गुजरात स्टेट स्कूल मैनेजमेंट फेडरेशन इस संभावना पर गौर कर रहा है कि क्या वे पैरंट्स की दो महीने की फीस लौटा सकते हैं. अगर ऐसा होता है तो यह वाकई में एक मिसाल होगी.गुजरात में फेडरेशन के तहत 3,700 से ज्यादा स्कूल रजिस्टर्ड हैं. इनमें से 70 फीसदी स्कूलों को सरकारी सहायता मिलती है. बाकी सेल्फ फाइनैंस्ड खुद पर निर्भर हैं. फेडरेशन के प्रेसिडेंट भास्कर पटेल ने बताया, जो पैरंट्स अपने बच्चों का दाखिला सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों में कराते हैं, उनकी आय बहुत सीमित होती है.चूंकि दो महीने क्लास नहीं चलेंगी और स्कूल परीक्षाओं का आयोजन नहीं करेंगे तो इस पर पैसा खर्च नहीं होगा. स्कूल बंद रहने की वजह से बिजली बिल कम होगा और रखरखाव का चार्ज भी कम होगा.स्कूल के पास स्टाफ का वेतन देने के लिए फंड्स है. इसलिए हमने अप्रैल और मई की फीस लौटाने का प्रस्ताव रखा है. पटेल उस्मानपुरा स्थित अरोमा स्कूल के ट्रस्टी हैं. सेल्फ फाइनैंस्ड स्कूलों की फीस हजारों में होती है जबकि सहायता प्राप्त स्कूलों की फीस कम होती है.शिक्षाविद किरित जोशी ने कहा, यह अच्छा विचार है लेकिन हम सिर्फ ऊपरी खर्च ही बचा पाएंगे. स्कूलों को बंद रहने की स्थिति में भी टीचर्स और स्टाफ की सैलरी देनी पड़ेगी. मेरे ख्याल से काफी फीस वसूलने वाले सेल्फ फाइनैंस्ड स्कूलों के पैरंट्स को फीस को दान कर देना चाहिए ताकि वायरस के खिलाफ लड़ाई मजबूती से लड़ी जा सके. उनके लिए दो महीने की फीस कुछ मायने नहीं रखती है.एक स्कूल के ट्रस्टी ने बताया कि कोई भी ऐलान करने से पहले इस आइडिया पर अहमदाबाद स्कूल मैनेजमेंट कमिटी के साथ चर्चा करना होगा. उन्होंने नाम न छापने की शर्त पर बताया, हमारे स्कूल में करीब 15,00 से 1,600 छात्र पढ़ते हैं जो लोअर मिड्ल क्लास और गरीब वर्ग से हैं.

    हमारी फीस 500 रुपये महीने है. अगर हम पैरंट्स को एक हजार रुपये वापस दे देंगे तो इससे उनको काफी मदद मिलेगी. लेकिन कोई भी फैसला लेने से पहले हमें इसके सारे पहलुओं पर गौर करना होगा.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleइटली में एक ही दिन में 1000 मौतें- अमेरिका में मरीजों की संख्या एक लाख से पार
    Next Article पास बैठने पर लगेगा लाखों का जुर्माना, यहां हुआ नियम लागू

    Related Posts

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    June 23, 2026

    झारखंड के ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन पद्म भूषण से सम्मानित

    June 23, 2026

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: SDPO-SHO पर हत्या का केस

    June 23, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में ओलंपिक दिवस: 37 पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    झारखंड के ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन पद्म भूषण से सम्मानित

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: SDPO-SHO पर हत्या का केस

    भारतीय ज्ञान-मीमांसा: मिथिला विवि में व्याख्यान

    लखनऊ अग्निकांड में बुलडोजर न्याय: रत्नाकर की सख्त मांग

    सूचना के अधिकार: सरकार के ‘अधूरे फैसले’ पर गलगली के सवाल

    लखनऊ अग्निकांड: कब जागेगा तंत्र, सुधारों की क्यों दरकार?

    लखनऊ में भीषण अग्निकांड: 15 जिंदगियां राख

    कालिकापुर-बागों सड़क की बदहाली से ग्रामीण परेशान, पक्की सड़क निर्माण की उठी मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.