Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कोरोना से न्यूयॉर्क में लगा लाशों का ढेर, 24 घंटे में 884 मौतें
    Breaking News अन्तर्राष्ट्रीय

    कोरोना से न्यूयॉर्क में लगा लाशों का ढेर, 24 घंटे में 884 मौतें

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 2, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    न्‍यूयॉर्क: कोरोना वायरस एक अदृश्‍य दुश्‍मन की तरह विश्‍व के सामने आ खड़ा हुुुुआ है और डॉक्‍टर और नर्सें फ्रंट लाइन पर यह लड़ाई लड़ रहे हैं. इनको इस बात का एहसास है कि इनकी जरा-सी लापरवाही इन्‍हें भी इस वायरस का शिकार बना देगी. जहां चीन में 3,300, स्‍पेन में 12 हजार, इटली में 5 हजार से ज्‍यादा मेडिकल स्‍टाफ इस बीमारी की चपेट में आ चुका है. वहीं दुनिया भर में 300 से ज्‍यादा डॉक्‍टरों की मौत इस बीमारी की वजह से हो चुकी है.इस बाबत मेडिकल स्‍टाफ ने कोरोना के खिलाफ अपनी इस लड़ाई के बारे में बताया कि वे किस तरह इससे लड़ रहे हैं. नर्स क्रिश्चियन फेल्‍डरन बताती हैं, मैं दिन ढलते ही पूरी रात ड्यूटी के लिए घर से निकल पड़ती हूं. बेटे को अलविदा कह कर और मास्‍क से अपने चेहरे को पूरी तरह ढक कर. अपने इस मास्‍क के सामने मैंने वॉरियर्स यानी योद्धा लिख लिया है. क्‍योंकि हम एक युद्ध ही तो लड़ रहे हैं.वह कहती हैं, हम एक अनजाने, अदृश्‍य और अप्रत्‍याशित दुश्‍मन से लड़ रहे हैं. मैं 15 साल से न्‍यूयॉर्क के एक हॉस्पिटल के आईसीयू में काम कर रही हूं. मगर ऐसा डर का माहौल पहले कभी नहीं देखा. ऐसा लग रहा है कि जैसे मैं किसी अन्‍य देश में हूं. इस वायरस से लड़ाई ने हमें शारीरिक और भावनात्‍मक दोनों ही तरह से तोड़ दिया है. मेरी यूनिट में हर रोज लोग दम तोड़ रहे हैं. रोज सैकड़ों मौतें हो रही हैं. यहां क्षमता से ज्‍यादा मरीज हैं. इनमें कई लोगों को वेंटिलेटर की जरूरत है. मगर उन्‍हें नहीं मिल पा रहे हैं. हालात बहुत खराब हैं.ब्रोंक्‍स के जैकोबी मेडिकल सेंटर की नर्स थॉमस रिले कोविड-19 वायरस के संक्रमण से ग्रसित हैं. इस दौरान आ रही उपकरणों की कमी पर वह कहती हैं, मुझे ऐसा लगता है कि हम सभी को मरने के लिए स्‍लाटर हाउस भेजा जा रहा है. इसी सेंटर में एक अन्‍य नर्स केली कैबरेरा कहती हैं कि मुझे ऐसा लग रहा है कि किसी सुसाइड मिशन के लिए भेजे गए हैं. वह बताती हैं कि हमारे साथ काम करने वाली एक नर्स की मौत पिछले हफ्ते हो चुकी है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअपील सरकारी निर्देशों का करें पालन
    Next Article लॉकडाउन के दौरान प्रसारित हो रहे फेक न्यूज पर सुप्रीम कोर्ट स़ख्त

    Related Posts

    PVUNL की बड़ी उपलब्धि: 800 मेगावाट यूनिट-2 का वाणिज्यिक संचालन शुरू, 7 माह में 1600 मेगावाट राष्ट्र को समर्पित

    June 25, 2026

    राज रंग: एक तस्वीर और सियासी गलियारों में बढ़ी हलचल

    June 25, 2026

    गुजरात में मजदूर की संदिग्ध मौत पर बवाल, शव लेकर कंपनी गेट पर धरने पर बैठे परिजन

    June 25, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    PVUNL की बड़ी उपलब्धि: 800 मेगावाट यूनिट-2 का वाणिज्यिक संचालन शुरू, 7 माह में 1600 मेगावाट राष्ट्र को समर्पित

    राज रंग: एक तस्वीर और सियासी गलियारों में बढ़ी हलचल

    गुजरात में मजदूर की संदिग्ध मौत पर बवाल, शव लेकर कंपनी गेट पर धरने पर बैठे परिजन

    मार्शल साहब: जिनकी विरासत में आज भी सांस लेता है जमशेदपुर

    जमशेदपुर: क्लासरूम में कट्टा और कारतूस लेकर पहुंचा 12वीं का छात्र, वीडियो वायरल होने पर कॉलेज ने की बड़ी कार्रवाई

    सोनारी में महिला से पर्स छीनने वाले दो स्नैचर गिरफ्तार, स्कूटी और लूटा गया सामान बरामद

    जमशेदपुर राज्य के पूर्व उपमुख्यमंत्री स्वर्गीय सुधीर महतो की 70 वो जन्मदिन के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई

    मुजफ्फरपुर में कबाड़ गोदाम में भीषण आग, चार जिलों से मंगानी पड़ी दमकल की गाड़ियां

    भारतीय क्रिकेटर आकाशदीप ने रचाई शादी, अक्षिता राज संग लिए सात फेरे

    जामताड़ा में वज्रपात का कहर, शादी समारोह में गिरी आकाशीय बिजली; दो की मौत, दो गंभीर

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.