Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कोरोना से निपटने के लिए सबसे बड़े दानवीर बने रतन टाटा को लेकर गुरुचरण महतो ने लिखा कविता
    खबरें राज्य से झारखंड राष्ट्रीय साहित्य

    कोरोना से निपटने के लिए सबसे बड़े दानवीर बने रतन टाटा को लेकर गुरुचरण महतो ने लिखा कविता

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 5, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    कोरोना से निपटने के लिए सबसे बड़े दानवीर बने रतन टाटा को लेकर गुरुचरण महतो ने लिखा कविता:-

    जमशेदपुर:शहर के बारीडीह निवासी युवा कवि व गीतकार गुरुचरण महतो ने वैश्विक महामारी कोरोना से निपटने के लिए भारत सरकार के प्रधानमंत्री आपातकालीन राहत कोष में 1500करोड़ रुपए दान देने वाले टाटा संस के मानद चेयरमैन,पद्मभूषण और पद्मविभूषण से सम्मानित श्री रतन नवल टाटा के ऊपर एक कविता लिखा है।टाटा स्टील एल.डी.3 टी.एस.सी.आर.(LD#3TSCR) विभाग में स्थायी कर्मचारी के रूप में कार्यरत गुरुचरण महतो ने बताया कि नैतिक मूल्यों के धनी तथा भारत के सबसे पुराने औद्योगिक घरानों के दिग्गज लीडर श्री टाटा ने जब जब देश में संकट आया है,दिल खोलकर दौलत लुटाया है तथा धनराशि से पहले देशवासी का परिचय देते हुए परोपकारी और मानवता का विशाल रूप दिखाया है।चाहे पुलवामा एटैक के बाद सैकड़ों की संख्या में भारतीय जवानों को बुलेटप्रूफ-मिसाईल प्रूफ बम निरोधक चार पहिया वाहन मुहैया कराना हो,पांच राज्यों में कैंसर हॉस्पिटल के लिए 1000करोड़ रु.का आर्थिक सहायता हो या फिर अभी-अभी कोरोनावायरस से निपटने के लिए 1500करोड़ रु.का महादान हो।गुरुचरण महतो ने आगे बताते हुए कहा कि सादगी से भरपूर और झूठी चमक-दमक से दूर श्री रतन टाटा उनके आदर्श और पसंदीदा उद्योगपति हैं तथा अतिशीघ्र भारत रत्न पुरस्कार से सम्मानित किए जाने को लेकर आशान्वित भी है।
    देश के रत्न:रतन टाटा
    झूठी चमक-दमक से दूर
    सफलता से हुए ना मगरूर,
    शांत शर्मीले स्वभाव हैं आपकी
    सादगी आप में भरा है भरपूर;
    नैतिक मूल्यों से आपकी पहचान
    भारत में बसती आपकी जान
    आप हैं बुलंदी के रतन महान।

    दिए सदैव कमाई के दान
    ताकि हो सके समाज उत्थान,
    ऐसा भारत है उनका सपना
    मिले अवसर सभी का समान;
    विरले ही मिलते ऐसा इंसान
    भारत में बसती जिनकी जान
    आप हैं भारत के रतन महान।

    देश में जब जब संकट आया
    दिल खोलकर दौलत लुटाया,
    दौलत से पहले देश है कह के
    मानवता का विशाल रूप दिखाया;
    देश ना भूलें कतई एहसान
    भारत में बसती जिनकी जान,
    आप हैं दानवीर रतन महान
    आपको मिले भारत रत्न सम्मान।
    *कवि:गुरुचरण महतो,जमशेदपुर*

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहेडलाइंस राष्ट्र संवाद
    Next Article उपायुक्त ने कोरोना वायरस के इलाज में जुटे डॉक्टरों, नर्सों और अन्य मेडिकल स्टाफ की तारीफ की

    Related Posts

    भागलपुर विक्रमशिला सेतु का हिस्सा ध्वस्त, यातायात ठप | राष्ट्र संवाद

    May 4, 2026

    गंगोत्री से गंगासागर तक खिला कमल: पीएम मोदी का संबोधन | राष्ट्र संवाद

    May 4, 2026

    गंगोत्री से गंगासागर तक खिला कमल: बंगाल विजय के मायने | राष्ट्र संवाद

    May 4, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    भागलपुर विक्रमशिला सेतु का हिस्सा ध्वस्त, यातायात ठप | राष्ट्र संवाद

    गंगोत्री से गंगासागर तक खिला कमल: पीएम मोदी का संबोधन | राष्ट्र संवाद

    गंगोत्री से गंगासागर तक खिला कमल: बंगाल विजय के मायने | राष्ट्र संवाद

    डालसा का 90 दिवसीय कानूनी जागरूकता अभियान शुरू, न्याय रथ पहुंचेगा गांव-गांव

    कोल्हान छात्र संघर्ष मोर्चा ने सोनू ठाकुर को किया सम्मानित, विश्वविद्यालय के मुद्दों पर उठाई आवाज

    धातकीडीह फायरिंग मामले का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

    जमशेदपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न, ‘झाल मुड़ी’ बांटकर साझा की खुशियां

    टिनप्लेट कंपनी गेट पर मजदूरों का प्रदर्शन, बकाया भुगतान और पुनर्नियुक्ति की मांग

    बिलासपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस में नवविवाहित दंपत्ति से 30 लाख के गहनों की चोरी

    जमशेदपुर में भीषण सड़क हादसा: मारुति और ट्रक भिड़े, 5 घायल

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.