Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » केंद्रीय सरना समिति का अल्टीमेटम: 30 नवंबर तक लागू करें धर्म कोड, नहीं तो करेंगे आंदोलन
    Breaking News Headlines झारखंड

    केंद्रीय सरना समिति का अल्टीमेटम: 30 नवंबर तक लागू करें धर्म कोड, नहीं तो करेंगे आंदोलन

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 25, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    रांची. झारखंड विधानसभा से सरना आदिवासी धर्म कोड पारित होने के बाद अब इसे लागू कराने को लेकर आदिवासी संगठन लामबंद हो रहे हैं. केंद्र सरकार से इसे 30 नवंबर तक लागू करने की मांग कर रहे हैं. ऐसा नहीं करने पर वे आंदोलन का अल्टीमेटम दे रहे हैं. केंद्रीय सरना समिति ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है और पंचायतों का दौरा कर लोगों को एकजुट किया जा रहा है.

    केंद्रीय सरना समिति एवं अखिल भारतीय आदिवासी विकास परिषद के प्रतिनिधिमंडल ने सरना कोड को लेकर रेल रोड चक्का जाम को लेकर अनगड़ा प्रखंड की बोगंई बेड़ा पंचायत का दौरा किया. जिसमें सरना ढिपा, बानपुर, बूढ़ी बेड़ा, बूंगाई बेड़ा आदि गांव का दौरा कर 6 दिसंबर से रेल-रोड चक्का जाम को लेकर जनसंपर्क अभियान चलाया. केंद्रीय सरना समिति के केंद्रीय अध्यक्ष फूलचंद तिर्की ने कहा कि लोग अपने हक व अधिकार के लिए जागरूक हो चुके हैं. आदिवासी समाज आर-पार की लड़ाई लड़ने को तैयार हैं.

    अखिल भारतीय आदिवासी विकास परिषद के महासचिव सत्यनारायण लकड़ा ने कहा कि 2021 में हर हाल में सरना आदिवासी धर्म कोड लागू कराना है. यदि भारत सरकार 30 नवंबर तक सरना धर्म कोड लागू नहीं करती है तो चरणबद्ध तरीके से आंदोलन किया जाएगा. 1 दिसंबर 2020 को मोटरसाइकिल रैली व कार रैली एवं 6 दिसंबर 2020 को राष्ट्रव्यापी रेल-रोड चक्का जाम किया जाएगा.

    केंद्रीय सरना समिति के महासचिव संजय तिर्की ने कहा कि कुछ लोग सरना कोड विधानसभा से पारित होने को ही सरना कोड मिल गया है, समझ रहे हैं, लेकिन अभी वास्तविक लड़ाई बाकी है. जब तक केंद्र सरकार इसको लागू नहीं करती है तब तक हमारा उद्देश्य पूरा नहीं होता.

    मौके पर केंद्रीय समिति के उपाध्यक्ष प्रशांत टोप्पो, रांची महानगर अध्यक्ष विनय उरांव, सदस्य सूरज तिग्गा, प्रमोद एक्का, देव तिर्की, बोंगई बेड़ा पंचायत की मुखिया मालती मुंडा, सवना मुंडा, बानपुर के ग्राम प्रधान सोमरा टोप्पो, गंगा मुंडा, अनूप मुंडा, मनसा मुंडा एवं अन्य ग्रामीण उपस्थित थे.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजम्मू-कश्मीर: रोशनी भूमि घोटाले में बड़ा खुलासा, वन भूमि में बना है फारुक अब्दुल्ला का आलीशान बंगला
    Next Article मेरठ थाने में प्रेमिका के परिजनों को देखते ही प्रेमी ने काट ली अपनी गर्दन, मचा हड़कंप

    Related Posts

    जमशेदपुर में ओलंपिक दिवस: 37 पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान

    June 23, 2026

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    June 23, 2026

    झारखंड के ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन पद्म भूषण से सम्मानित

    June 23, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में ओलंपिक दिवस: 37 पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    झारखंड के ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन पद्म भूषण से सम्मानित

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: SDPO-SHO पर हत्या का केस

    भारतीय ज्ञान-मीमांसा: मिथिला विवि में व्याख्यान

    लखनऊ अग्निकांड में बुलडोजर न्याय: रत्नाकर की सख्त मांग

    सूचना के अधिकार: सरकार के ‘अधूरे फैसले’ पर गलगली के सवाल

    लखनऊ अग्निकांड: कब जागेगा तंत्र, सुधारों की क्यों दरकार?

    लखनऊ में भीषण अग्निकांड: 15 जिंदगियां राख

    कालिकापुर-बागों सड़क की बदहाली से ग्रामीण परेशान, पक्की सड़क निर्माण की उठी मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.