Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मेरठ थाने में प्रेमिका के परिजनों को देखते ही प्रेमी ने काट ली अपनी गर्दन, मचा हड़कंप
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश

    मेरठ थाने में प्रेमिका के परिजनों को देखते ही प्रेमी ने काट ली अपनी गर्दन, मचा हड़कंप

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 25, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मेरठ. प्रेमिका से बिछडऩे के डर से युवक ने मेरठ कोतवाली थाने में धारदार हथियार से गर्दन काटकर खुद को लहूलुहान कर लिया. पुलिस ने उसे तुरंत निजी अस्पताल में भर्ती कराया. युवती को आशा ज्योति केंद्र भेजा गया है.

    पुलिस के अनुसार सूरजकुंड निवासी दीपक का कोतवाली के मोरीपाड़ा निवासी युवती से प्रेम प्रसंग चला आ रहा था. 20 नवंबर को दोनों घर से चले गए थे. युवती के परिजनों ने युवक पर अपहरण का आरोप लगाते हुए कोतवाली थाने में मुकदमा पंजीकृत करा दिया.

    युवक के परिजनों पर लगातार दबाव बनाया जा रहा था. सोमवार को मौका पाकर युवक अपनी प्रेमिका को लेकर मेरठ आ गया और कोतवाली थाने जाने लगा. दोनों कोतवाली थाने में पहुंच गए. तभी अचानक सामने युवती के परिजनों को देख युवक आक्रोशित हो गया. उसने पुलिस पर भी झूठा मुकदमा दर्ज कर दबाव बनाने का आरोप लगाया. जैसे ही युवती के परिजनों ने युवती को खींचने का प्रयास किया. युवक ने खुद के गले पर धारदार हथियार से वार कर खुद को लहूलुहान कर लिया.

    लहूलुहान स्थिति में युवक जमीन पर गिर गया और तड़पने लगा. यह देख वहां मौजूद पुलिसकर्मी और युवती के परिजनों के हाथ पांव फूल गए.

    इंस्पेक्टर कोतवाली आशुतोष कुमार ने युवक को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया. युवक द्वारा यह कदम उठाए जाने के बाद युवती के परिजनों में भी हड़कंप मच गया. वह भी बेटी को बिना साथ लिए वहां से निकल गए.

    अस्पताल में युवक का उपचार चल रहा है. सीओ कोतवाली अरविंद चौरसिया का कहना है कि घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराकर युवती को आशा ज्योति केंद्र भेज दिया गया है. मंगलवार को युवती के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

    युवती के परिजन थाने से भागे

    युवक ने खुद की गर्दन पर धारदार हथियार से वार किया था. युवती के परिजन वहां से भाग खड़े हुए. उन्होंने पुलिस से भी पल्ला झाड़ दिया है कि युवक से उनका कोई विवाद नहीं हुआ. कोर्ट में युवती जो भी बयान देगी, उसको मान लिया जाएगा. पुलिस ने बताया कि युवक की हालत में सुधार है. अब वह खतरे से बाहर है पुलिस उसके भी बयान दर्ज करेगी.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकेंद्रीय सरना समिति का अल्टीमेटम: 30 नवंबर तक लागू करें धर्म कोड, नहीं तो करेंगे आंदोलन
    Next Article कोरोना के बढ़े मामले तो रेलवे ने देशभर में फिर बंद किए रिटायरिंग रूम

    Related Posts

    सैन्य मातृशक्ति ने धूमधाम से मनाया मिलन-सह-सावन महोत्सव

    August 9, 2026

    भाजपा की तिरंगा यात्रा में शामिल हुआ जदयू, कार्यकर्ताओं ने दिया राष्ट्रभक्ति और एकता का संदेश

    August 9, 2026

    रणनीतिक कूटनीति: अरुणाचल प्रदेश के 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण और भारत-चीन संबंध

    August 9, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    सैन्य मातृशक्ति ने धूमधाम से मनाया मिलन-सह-सावन महोत्सव

    भाजपा की तिरंगा यात्रा में शामिल हुआ जदयू, कार्यकर्ताओं ने दिया राष्ट्रभक्ति और एकता का संदेश

    आदिवासी समाज: भारत की आत्मा एवं प्रकृति के संरक्षक – विश्व आदिवासी दिवस विशेष

    रणनीतिक कूटनीति: अरुणाचल प्रदेश के 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण और भारत-चीन संबंध

    विश्व आदिवासी दिवस 2026: भारत की आत्मा और प्रकृति के संरक्षक हैं आदिवासी

    अरुणाचल प्रदेश: कार्टोग्राफिक कूटनीति और भारत-चीन संबंध में रणनीतिक पहल

    IIT दिल्ली दीक्षांत समारोह में प्रधानमंत्री मोदी का युवाओं को संदेश: भविष्य की कमान Gen Z के हाथों में

    विश्व आदिवासी दिवस 2026: भारत की आत्मा और प्रकृति के संरक्षक हैं आदिवासी

    IIT दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में PM मोदी का युवाओं को संदेश

    अरुणाचल प्रदेश: कार्टोग्राफिक कूटनीति से चीन को स्पष्ट संदेश, 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.