Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कोरोना के बढ़े मामले तो रेलवे ने देशभर में फिर बंद किए रिटायरिंग रूम
    Breaking News Headlines राष्ट्रीय

    कोरोना के बढ़े मामले तो रेलवे ने देशभर में फिर बंद किए रिटायरिंग रूम

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 25, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    देश भर में कोरोना संक्रमण के मामलों में लगातार इजाफा हो रही है, जिससे निपटने के लिए रेलवे ने देश भर के स्टेशनों पर यात्रियों की ठहरने की सुविधा के लिए बने रिटायरिंग रूमों को दोबारा बंद कर दिया है.

    रेलवे ने मार्च में लॉकडाउन के साथ ही इन्हें बंद कर दिया था. कोरोना संक्रमण का असर कम हआ तो नवंबर 2020 के पहले सप्ताह में इन्हें चालू किया था. यात्रियों को इससे मदद मिल रही थी, क्योंकि किसी भी रेलवे स्टेशन पर रात में उतरने वाले जरूरतमंद यात्री रिटायरिंग रूमों में बुकिंग कर ठहर सकते थे. इससे उन्हें होटलों में ज्यादा शुल्क नहीं चुकाना पड़ता था. अब फिर से मप्र, दिल्ली समेत अन्य राज्यों में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है. इसे देखते हुए रेलवे विभाग ने रिटायरिंग रूम्स की बुकिंग बंद कर दी है. ऐसे में यात्रियों को रेलवे स्टेशनों पर ठहरने की सुविधा नहीं मिलेगी. यात्रियों को प्लेटफॉर्म और वेटिंग रूम में रात गुजार सकते हैं.

    उल्लेखनीय है कि रेलवे के देश भर के लगभग सभी प्रमुख स्टेशनों पर रिटायरिंग रूम की सुविधा है. ये रूम उन्हीं यात्रियों के मिलते हैं, जिनके पास यात्रा का वैध टिकट होता है. यात्री इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन आइआरसीटीसी की वेबसाइट पर जाकर इन रूमों को बुक करा सकते हैं. वे यात्री इनका उपयोग अधिक करते हैं, जो किसी भी शहर के स्टेशन पर पहली बार आते हैं और उस शहर में संबंधित यात्रियों के कोई परिचित या रिश्तेदार नहीं रहते. कुछ यात्री होटलों के महंगे किराए से बचने के लिए भी रिटायरिंग रूम बुक करा लेते हैं. कोरोना संक्रमण के चलते अब इन्हें दूसरी बार बंद करना पड़ा है. रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि रिटायरिंग रूम्स को तभी चालू किया जाएगा, जब कोरोना संक्रमण का प्रकोप पूरी तरह खत्म हो जाए.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमेरठ थाने में प्रेमिका के परिजनों को देखते ही प्रेमी ने काट ली अपनी गर्दन, मचा हड़कंप
    Next Article निर्भया गैंगरेप पर बनी वेबसीरीज को मिला बेस्ट ड्रामा सीरीज का अवार्ड

    Related Posts

    भाजपा की तिरंगा यात्रा में शामिल हुआ जदयू, कार्यकर्ताओं ने दिया राष्ट्रभक्ति और एकता का संदेश

    August 9, 2026

    आदिवासी समाज: भारत की आत्मा एवं प्रकृति के संरक्षक – विश्व आदिवासी दिवस विशेष

    August 9, 2026

    रणनीतिक कूटनीति: अरुणाचल प्रदेश के 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण और भारत-चीन संबंध

    August 9, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    भाजपा की तिरंगा यात्रा में शामिल हुआ जदयू, कार्यकर्ताओं ने दिया राष्ट्रभक्ति और एकता का संदेश

    आदिवासी समाज: भारत की आत्मा एवं प्रकृति के संरक्षक – विश्व आदिवासी दिवस विशेष

    रणनीतिक कूटनीति: अरुणाचल प्रदेश के 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण और भारत-चीन संबंध

    विश्व आदिवासी दिवस 2026: भारत की आत्मा और प्रकृति के संरक्षक हैं आदिवासी

    अरुणाचल प्रदेश: कार्टोग्राफिक कूटनीति और भारत-चीन संबंध में रणनीतिक पहल

    IIT दिल्ली दीक्षांत समारोह में प्रधानमंत्री मोदी का युवाओं को संदेश: भविष्य की कमान Gen Z के हाथों में

    विश्व आदिवासी दिवस 2026: भारत की आत्मा और प्रकृति के संरक्षक हैं आदिवासी

    IIT दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में PM मोदी का युवाओं को संदेश

    अरुणाचल प्रदेश: कार्टोग्राफिक कूटनीति से चीन को स्पष्ट संदेश, 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण

    वाढवण बंदरगाह: 76,200 करोड़ के मेगा प्रोजेक्ट से बदलेगी भारत की समुद्री तस्वीर

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.