Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कस्तूरबा गांधी बालिका उच्च विद्यालय छात्रावास, दुलाडीह को क्वारैंटाईन सेंटर सह ट्रांजिट होम बनाया गया:उपायुक्त
    Breaking News झारखंड

    कस्तूरबा गांधी बालिका उच्च विद्यालय छात्रावास, दुलाडीह को क्वारैंटाईन सेंटर सह ट्रांजिट होम बनाया गया:उपायुक्त

    Nizam KhanBy Nizam KhanMay 23, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    निजाम खान

    ■ *कस्तूरबा गांधी बालिका उच्च विद्यालय छात्रावास, दुलाडीह को क्वारैंटाईन सेंटर सह ट्रांजिट होम बनाया गया:-उपायुक्त जामताड़ा श्री गणेश कुमार(भा.प्र.से.)*

    ■ *उपायुक्त जामताड़ा श्री गणेश कुमार(भा.प्र.से.) द्वारा प्रखंड विकास पदाधिकारी, जामताड़ा श्रीमति अमृता प्रियंका एक्का एवं कार्यपालक दण्डाधिकारी, श्री प्रधान मांझी को सेंटर का प्रभारी पदाधिकारी नामित किया गया।*

    ■ *दूसरे जिले के प्रवासी श्रमिकों को तत्काल सुविधा व लाभ मिल सकेगा।*

    ■ *अपर समाहर्ता श्री सुरेन्द्र कुमार वरीय प्रभार में रहेंगे।*

    उपायुक्त जामताड़ा श्री गणेश कुमार (भा. प्र. से.)ने कहा कि वर्तमान में कोविड-19 महामारी को देखते हुए सम्पूर्ण भारत में लाॅकडाउन घोषित है। राज्य सरकार के निदेशानुसार अन्य राज्यों में फॅंसे अप्रवासी मजदूरों/ छात्रों एवं अन्य व्यक्तियों को राज्य के विभिन्न रेलवे स्टेशनों/अन्य स्थलों पर वाहनों के साथ दण्डाधिकारी भेजकर लाया जा रहा है। जामताड़ा जिला के प्रवासी मजदूर को चिकित्सक दल के परामर्शनुसार क्वारैंटाईन /होम क्वारैंटाईन किया जा रहा है।
    इसी क्रम में कतिपय दूसरे जिला के प्रवासी श्रमिक भी जामताड़ा आ रहे है एवं कभी-कभी अधिक रात्रि हो जाने के कारण वे लोग उसी दिन अपने गृह जिला नहीं जा पा रहे है। फँसे व्यक्तियों को तत्काल रूप से आवश्यक सुविधा एवं आश्रय के लिए के रूप में उपयोग किया जाना है।

    इस हेतु उपायुक्त जामताड़ा ने प्रखण्ड विकास पदाधिकारी,जामताड़ा एवं श्री प्रधान मांझी, कार्यपालक दण्डाधिकारी, जामताड़ा को उक्त क्वारैंटाईन सेंटर सह ट्रांजिट होम के प्रभारी पदाधिकारी के रूप में नामित किया एवं निदेश दिया कि उक्त क्वारैंटाईन सेंटर सह ट्रांजिट होम में रहने वाले प्रवासी मजदूरों को सभी आवश्यक सुविधा जैसे खान-पान, पेयजल, बिजली (जेनरेटर सहित), शौचालय आदि उपलब्ध करायेंगें। प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, जामताड़ा उक्त क्वारैंटाईन सेंटर सह ट्रांजिट होम में रूके हुए मजदूरों को कोई असुविधा न हो यह सुनिश्चित करने हेतु 24×7 तीन पालियों में कर्मियों की प्रतिनियुक्ति करेंगे, जो उक्त केन्द्र में मजदूरों के आवागमन की विवरणी पंजी में संधारित भी रखेंगे।
    उपरोक्त नामित प्रभारी पदाधिकारी जिला परिवहन पदाधिकारी, जामताड़ा से समन्वय स्थापित करते हुए उक्त क्वारैंटाईन सेंटर सह ट्रांजिट होम में रूके हुए अन्य जिला के प्रवासी मजदूरों/लोगों उनके गृह जिला पहुँचाने हेतु आवश्यक कार्रवाई करेंगे तथा जामताड़ा जिले के मजदूरों को गन्तव्य स्थान तक पहुँचाने हेतु संबंधित प्रखण्ड विकास पदाधिकारी से समन्वय स्थापित करेंगे।

    उपायुक्त जामताड़ा श्री गणेश कुमार(भा.प्र.से.) ने सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, जामताड़ा को निदेश दिया है कि बाहर से आने वाले मजदूरों को चिकित्सक दल द्वारा स्वास्थ्य जाँच के उपरांत ही उनके परामर्श के अनुसार क्वारैंटाईन/ होम क्वारैंटाईन करेंगे।

    उपायुक्त जामताड़ा ने उक्त सम्पूर्ण कार्य के वरीय प्रभार में श्री सुरेन्द्र कुमार, अपर समाहर्ता, जामताड़ा रहेंगे एवं अपने निगरानी में उक्त क्वारैंटाईन सेंटर सह ट्रांजिट होम का संचालन करायेंगे तथा समय-समय पर उपायुक्त को प्रतिवेदित करना सुनिश्चित करेंगे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभाजयुमो एवं अभाविप ने कॉलेज के चौकीदार व सफाईकर्मियों को भेंट की राशन सामग्री
    Next Article उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला कोरोना कंट्रोल रूम की लंबित शिकायतों के निष्पादन हेतु समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई

    Related Posts

    जमशेदपुर: परमहंस लक्ष्मीनाथ मंदिर परिसर में आरोग्य संस्थान का उद्घाटन, सरयू राय ने की पहल की सराहना

    June 25, 2026

    कोचिंग जाने निकली 16 वर्षीय छात्रा रहस्यमय परिस्थितियों में लापता, परिजनों ने लगाई मदद की गुहार

    June 25, 2026

    सिंहभूम कॉलेज में ‘साहित्यिक मंच’ संपन्न, संताली साहित्य और युवा रचनाधर्मिता पर मंथन

    June 25, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    जमशेदपुर: परमहंस लक्ष्मीनाथ मंदिर परिसर में आरोग्य संस्थान का उद्घाटन, सरयू राय ने की पहल की सराहना

    कोचिंग जाने निकली 16 वर्षीय छात्रा रहस्यमय परिस्थितियों में लापता, परिजनों ने लगाई मदद की गुहार

    सिंहभूम कॉलेज में ‘साहित्यिक मंच’ संपन्न, संताली साहित्य और युवा रचनाधर्मिता पर मंथन

    प्रखंड मुख्यालय में एससीआर को ले बीएलए-2 की बैठक आयोजित

    मवि ऊपरबेड़ा में प्रखंड स्तरीय सुब्रतो कप एवं लिटिल चैम्पस फुटबाल प्रतियोगिता आयोजित

    ट्रंप का दावा: मध्यपूर्व में शांति की ओर बढ़ रहा ईरान, ईरान बड़ी रियायतें दे रहा है

    खनन विभाग ने औचक निरीक्षण में किया एक वाहन जब्त एवं पाटा टोल प्लाजा पर पांच वाहनों से वसूले 23 हजार जुर्माना

    पैतृक जमीन हड़पने से सी ओ से शिकायत 

    यूसील प्रबंधन के द्वारा के के फार्मा को 1 साल में 2 करोड़ से अधिक का भुगतान लेकिन समय पर नहीं मिल रहा है मरीजों को जरूरी दवा

    सरायकेला-खरसावां में अवैध बालू खनन पर जिला प्रशासन की सख्ती, बिना चालान बालू ले जा रहा वाहन जब्त, पांच वाहनों से ₹23 हजार जुर्माना

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.