Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कश्मीर में सेब की बंपर पैदावार, 8500 मी. टन नैफेड ने खरीदा
    Breaking News Headlines राष्ट्रीय

    कश्मीर में सेब की बंपर पैदावार, 8500 मी. टन नैफेड ने खरीदा

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 11, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    कश्मीर घाटी में इस वर्ष सेब की बंपर पैदावर हुई है. पिछले वर्ष की तुलना में यह 10 फीसदी ज्यादा है. इसके साथ ही सेब की सरकारी खरीद भी अधिक हुई है. पांच अगस्त को अनुच्छेद 370 हटाए जानेे के बाद पैदा हालात के बाद बाहर के व्यापारी घाटी नहीं आ रहे थे. किसान फसल की बिक्री को लेकर परेशान थे. किसानों की मुश्किल का हल निकालते हुए सेब की खरीद की जिम्मेदारी नैफेड को सौंपी गई थी. बाजार हस्तक्षेप योजना के तहत नैफेड ने उत्पादकों को उचित कीमत देकर अब तक 8500 मीट्रिक टन सेब खरीदा है.बागवानी विभाग के निदेशक एजाज अहमद ने बताया कि इस वर्ष 12 लाख मीट्रिक टन से अधिक सेब बाहर भेजा जा चुका है. पिछले साल 21.5 लाख मीट्रिक टन सेब प्रदेश से बाहर गया था. करीब 50 प्रतिशत सेब की फसल अभी भी बागों में मौजूद है. जल्दी ही इसकी भी खरीद की जाएगी. किसान 15 फरवरी, 2020 तक योजना का लाभ उठा सकते हैं.12 सितंबर से शुरू हुई नैफेड की सेब खरीद की योजना से 1700 से अधिक किसान लाभान्वित हुए हैं. किसानों को सबसे अच्छे उच्च क्वालिटी के सेब की कीमत 70 रुपये, बी ग्रेड 60 रुपये और 44 रुपये और सी ग्रेड के सेब की कीमत 24 रुपये किलो के औसत से दी गई. अभी तक 40 करोड़ से ऊपर का कारोबार हो चुका है.आंकड़ों के अनुसार सेब के 8000 करोड़ रुपये के कारोबार को कश्मीर की अर्थव्यवस्था की रीढ़ माना जाता है. यह जम्मू-कश्मीर की कुल जीडीपी का लगभग आठ प्रतिशत है. यह व्यवसाय 8.73 करोड़ लोगों को रोजगार प्रदान करता है. कश्मीर में दो लाख 13 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में सेब की फसल होती है. नवंबर में बारिश और बर्फबारी से किसानों को नुकसान हुआ है. इससे किसी भी किसान को घबराने की जरूरत नहीं है. सरकार की ओर से इन्हें मुआवजा दिया जाएगा. हॉर्टिकल्चर और रेेवेन्यू विभाग के शुरुआती सर्वे में पता चला है कि करीब 35 प्रतिशत फसल का नुकसान हुआ है, जिसका मूल्यांकन 2257 करोड़ रुपये है

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहेडलाइंस राष्ट्र संवाद जमशेदपुर
    Next Article डेढ़ करोड़ रुपये खर्च करके रेलवे मार पाया मात्र 5,457 चूहे

    Related Posts

    14 सूत्री मांगों को लेकर गैलेक्सी एक्सपोर्ट्स के गेट पर ग्रामीणों का हंगामा

    June 22, 2026

    मतदाता सूची पुनरीक्षण 2026 का आगाज, 30 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ

    June 22, 2026

    गोविंदपुर में भीषण सड़क हादसा: हाइवा की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक गंभीर घायल

    June 22, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    14 सूत्री मांगों को लेकर गैलेक्सी एक्सपोर्ट्स के गेट पर ग्रामीणों का हंगामा

    मतदाता सूची पुनरीक्षण 2026 का आगाज, 30 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ

    गोविंदपुर में भीषण सड़क हादसा: हाइवा की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक गंभीर घायल

    पानी की समस्या: चैनत में आंदोलन, जातिवाद की चुनौती

    NEET UG पुनर्परीक्षा फर्जीवाड़ा: 30+ गिरफ्तार, बड़ा खुलासा

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: निष्पक्ष जांच की मांग तेज

    काले ने “काया ग्रीन्स” का किया उद्घाटन, ताज़ी सब्ज़ियों और स्वस्थ जीवनशैली को मिलेगा नया आयाम

    एकल व्याख्यान: भारतीय ज्ञान मीमांसा के विविध आयाम

    अंबरनाथ पुलिस मानवीय चेहरा: NEET छात्रा का भविष्य संवारा

    पेट्रोल की गुणवत्ता जांच की मांग को लेकर जदयू ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.