Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » करंट की चपेट में आकर 30 वर्षीय नर हाथी की मौत, पोस्टमार्टम के बाद दफन
    झारखंड सरायकेला-खरसावां

    करंट की चपेट में आकर 30 वर्षीय नर हाथी की मौत, पोस्टमार्टम के बाद दफन

    Aman OjhaBy Aman OjhaMay 6, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

     

    कुकड़ू प्रखंड के तिरुलडीह थाना क्षेत्र स्थित सपारूम वन इलाके में मंगलवार रात एक 30 वर्षीय नर हाथी की करंट लगने से मौत हो गई। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है। सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और मृत हाथी की पूजा-अर्चना करने लगे।

    घटना की जानकारी मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। डीएफओ सबा आलम, रेंजर बी. कुमार, वनपाल मुकेश महतो और राधा रमण की मौजूदगी में पशु चिकित्सक डॉ. हरे लाल महतो ने सहयोगियों के साथ हाथी का पोस्टमार्टम किया। अधिकारियों ने बताया कि हाथी की मौत करंट लगने से हुई प्रतीत होती है, हालांकि वास्तविक कारणों की पुष्टि फॉरेंसिक जांच के बाद ही हो सकेगी।

    बताया जाता है कि मृत हाथी स्वस्थ और विकसित हो रहा गजराज था, जो भविष्य में बड़ा टस्कर बन सकता था। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में लगातार बढ़ रहे हाथी-मानव संघर्ष के चलते कुछ असामाजिक तत्व हाथियों की आवाजाही रोकना चाहते थे। ऐसे में करंट लगने की घटना को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। पूरे प्रकरण में वन पदाधिकारियों की लापरवाही भी कम जिम्मेदार प्रतीत नहीं होती।,

    वन विभाग ने हाथी के आंतरिक अंगों के नमूने सुरक्षित कर रांची स्थित फॉरेंसिक लैब भेज दिए हैं। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा होगा।

    पोस्टमार्टम के बाद जेसीबी की मदद से गड्ढा खोदकर हाथी को दफनाया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। लोगों ने ‘गणपति बप्पा’ के जयकारों के साथ गजराज को भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleरंकणी मंदिर विकास कार्य में अनियमितता के आरोप: 19 करोड़ की योजना अधूरी, घटिया निर्माण पर उठे सवाल
    Next Article झारसुगुड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: हथियार तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, दो कुख्यात आरोपी गिरफ्तार

    Related Posts

    आदित्यपुर में शादी में हर्ष फायरिंग पर बवाल, वायरल वीडियो के बाद पुलिस सख्त

    May 6, 2026

    झारखंड कांग्रेस प्रदेश कमेटी में सुधार नहीं हुआ तो कांग्रेस में भगदड़ तय, 30 वर्षों से जुड़े सरायकेला के कांग्रेसी नेता की हाईकमान को सीधी सलाह

    May 6, 2026

    हाईकेगोड़ा से चांगीरा तक 3 करोड़ की लागत से होगा 3.7 किमी का सड़क निर्माण, विधायक संजीव सरदार ने किया शिलान्यास

    May 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    आदित्यपुर में शादी में हर्ष फायरिंग पर बवाल, वायरल वीडियो के बाद पुलिस सख्त

    झारखंड कांग्रेस प्रदेश कमेटी में सुधार नहीं हुआ तो कांग्रेस में भगदड़ तय, 30 वर्षों से जुड़े सरायकेला के कांग्रेसी नेता की हाईकमान को सीधी सलाह

    हाईकेगोड़ा से चांगीरा तक 3 करोड़ की लागत से होगा 3.7 किमी का सड़क निर्माण, विधायक संजीव सरदार ने किया शिलान्यास

    “Project Device” का असर: नीमडीह पुलिस ने CEIR पोर्टल से 5 गुम मोबाइल खोजकर लौटाए

    इंटर रिजल्ट में पोटका के छात्र छात्राओं ने बेहतर प्रदर्शन किया

    ग्रामसभा की अनदेखी कर लगाया जा रहा स्टोन क्रशर, ग्रामीणों मे आक्रोश खनन विभाग सवालों के घेरे में

    प्लस टू एसएस हाई स्कूल गम्हरिया के बारहवीं कॉमर्स और आर्ट्स का रहा बेहतर परिणाम

    सामाजिक सुरक्षा की सहायक निदेशक ने किया छोटा गम्हरिया स्थित वात्सल्य बालिका भवन का निरीक्षण

    लंबे समय से फरार आरोपी को कांड्रा पुलिस ने किया गिरफ्तार

    झारसुगुड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: हथियार तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, दो कुख्यात आरोपी गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.