राष्ट्र संवाद संवाददाता
कांड्रा और सरायकेला थाना क्षेत्र में हुई कई चोरी की घटनाओं में संलिप्त लंबे समय से फरार चल रहे वारंटी अभियुक्त कृष्णा लोहार को कांड्रा पूलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस बावत कांड्रा थाना प्रभारी विनोद कुमार मुर्मू ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त कृष्णा लोहार, पिता प्रीतम लोहार मूल रूप से कांड्रा का रहने वाला है। उसके विरुद्ध कांड्रा और सरायकेला में हुई चोरी की कई घटना को लेकर मूख्य न्यायिक दंडाधिकारी, सरायकेला-खरसावां की अदालत में जीआर संख्या 129/ 19 दर्ज है। अभियुक्त के खिलाफ धारा 414 भा.द.वि. (चोरी की संपत्ति खपाने) के तहत वारंट जारी हुआ था। पुलिस के अनुसार मामला सरायकेला क्षेत्र से जूड़ा था लेकिन आरोपी कांड्रा में छिपकर रह रहा था। गुप्त सूचना मिलने के बाद थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छापेमारी कर उसे गिरफ्तारी कर लिया। उसके बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। थाना प्रभारी ने कहा कि फरार वारंटियों के खिलाफ पुलिस का आभयान लगातार जारी रहेगा।

