Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » एचएएल का कर्मचारी पाकिस्तान को दे रहा था युद्धक विमानों की गोपनीय जानकारी
    Breaking News Headlines

    एचएएल का कर्मचारी पाकिस्तान को दे रहा था युद्धक विमानों की गोपनीय जानकारी

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 10, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मुंबई. महाराष्ट्र एटीएस ने हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड के एक कर्मचारी को गोपनीय सूचना लीक करने के मामले में गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा है कि 41 वर्षीय दीपक श्रीसथ पर आरोप है कि वो एचएएल के एयरक्राफ्ट से संबंधित गोपनीय जानकारी पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई को दे रहा था. उसे एचएएल की नासिक यूनिट से गिरफ्तार किया गया है.

    एटीएस के सूत्रों के अनुसार दीपक द्वारा सूचनाएं लीक करने की जानकारी मिली थी. वो भारतीय युद्धक विमानों से संबंधित जानकारी एक विदेशी व्यक्ति को दे रहा था. गिरफ्तारी के बाद लंबी पूछताछ के दौरान दीपक ने खुलासा किया कि वो लगातार पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी के संपर्क में था और उसे संवेदनशील जानकारियां दे रहा था.

    इसके अलावा एचएएल से संबंधित अन्य जानकारियां भी वो पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई को दे रहा था. दीपक नासिक के ओजार स्थित एचएएल की मैन्यूफैक्चरिंग यूनिट और इसके प्रतिबंधित इलाकों की जानकारी भी लीक कर रहा था.

    दीपक के खिलाफ ऑफिशियल सीक्रेट एक्ट 1923 के सेक्शन 3,4 और 5 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है. इसके अलावा दीपक से पांच सिम, तीन मोबाइल और दो मेमोरी कार्ड भी उससे बरामद किए गए हैं. इन्हें फॉरेंसिक लैब भेज दिया गया है. माना जा रहा है कि इनके जरिए और सूचनाएं भविष्य में सामने आ सकती हैं. महाराष्ट्र एटीएस ने दीपक श्रीसथ को शुक्रवार को कोर्ट के समक्ष पेश कर दिया, जहां से उसे दस दिन की एटीएस की कस्टडी में भेज दिया गया है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपराली जलाने पर उप्र के पीलीभीत में पांच किसानों पर हुई कार्यवाही
    Next Article गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च हो रही ये बोल्ड एक्ट्रेस, जानें इनके बारे में सबकुछ

    Related Posts

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    July 22, 2026

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    July 22, 2026

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    July 22, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया पीछे हटने का दावा

    राहुल गांधी ने छात्रों को आतंकवादी नहीं बताया, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    JPSC पीटी परीक्षा रद्द करने की मांग पर भाजयुमो का जोरदार प्रदर्शन, CBI जांच की मांग उठी

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह के ‘पीछे हटने’ के दावे को खारिज किया, कहा- ‘वह अप्रासंगिक व्यक्ति’

    छत्तीसगढ़ में भाजपा ने कांग्रेस कार्यालय का घेराव करने की कोशिश, पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े

    राहुल गांधी ने बुधवार को प्रदर्शन कर रहे छात्रों को अपना पूरा समर्थन देते हुए कहा – शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    छत्तीसगढ़ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय का घेराव, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.