Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » आवश्यक खाद्यान्न सामग्री की आपूर्ति के लिए होम डिलीवरी की जारी सेवाओं में आज 2400 लोगों ने फोन किया
    Breaking News झारखंड

    आवश्यक खाद्यान्न सामग्री की आपूर्ति के लिए होम डिलीवरी की जारी सेवाओं में आज 2400 लोगों ने फोन किया

    Nizam KhanBy Nizam KhanMarch 26, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    निजाम खान

    *आवश्यक खाद्यान्न सामग्री की आपूर्ति के लिए होम डिलीवरी की जारी सेवाओं में* *आज 2400 लोगों ने फोन किया*

    *होम डिलीवरी सर्विस के माध्यम से लोगों को मिलेगी हरी सब्जी, दूध और दवाएं*

    *मानगो, साकची और सोनारी में खुलेगा मुख्यमंत्री कैंटीन, ₹5 में उपलब्ध होगा भोजन*

    *जन सुविधा केंद्र के माध्यम से सरकारी दर पर लोगों को उपलब्ध कराया जा रहा है खाद्य* *सामग्री*

    *जिला प्रशासन द्वारा 3 दिनों के अंदर आम जनता को सैनिटाइजर उपलब्ध कराया जाएगा, एनआईटी लैब एवं सिविल सर्जन कार्यालय द्वारा बनाया जा रहा सैनिटाइजर*

    *गैस सिलेंडर की आपूर्ति सुविधा पूर्व की तरह रहेगा बहाल*

    *अवध मेडिकल कॉलेज हॉस्टल में क्वारंटाइन सेंटर तथा संत जोसेफ अस्पताल भिलाईपहाड़ी में* *बनेगा आईसोलेशन सेंटर*

    *जेम्को चौक पर सामाजिक संस्थाओं द्वारा जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति के* *सहयोग से सामाजिक दूरी तय करते हुए जरूरतमंदों को भोजन उपलब्ध कराया गया*

    *आज 7 नए जनसुविधा केन्द्र खोले गए, बुधावर को 8 जनसुविधा केन्द्र एवं 23 जनवितरण* *प्रणाली दुकानों में आवश्यक बुनियादी जरूरतों की आपूर्ति शुरू की गई।*

    राज्य सरकार द्वारा कोरोना वायरस से निपटने के उद्देश्य पूरे राज्य में लॉक डाउन का निर्देश दिया गया है। इस दौरान लोगों को किसी प्रकार की परेशानी ना हो इस को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन द्वारा हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। आवश्यक खाद्यान्न सामग्री की आपूर्ति के लिए होम डिलीवरी की जारी सेवाओं में आज 2400 लोगों का फोन आया, अधिकतर लोगों के सामान की होम डिलिवरी कर दी गई है बाकि बचे लोगों के सामान की डिलिवरी कल की जाएगी। जारी किए गए फोन नंबर को व्हाटसएप नंबर में परिवर्तित किया जा रहा है ताकि समय की बचत हो सके, अधिक कार्य किया जा सके। कंट्रोल रूम भी गठित किया गया है। होम डिलिवरी हेतु अपडेटेड लिस्ट भी जारी किया जा रहा है।

    जिला प्रशासन द्वारा जन सुविधा केंद्र के माध्यम से लोगों को सरकारी दर पर खाद्य सामग्री उपलब्ध कराया जा रहा है, वहीं जिला प्रशासन द्वारा दवा हरी सब्जी और दूध भी डिलीवरी चार्ज के लोगों के घर तक उपलब्ध कराया जाएगा। वहीं असंगठित क्षेत्र में कार्यरत श्रमिकों एवं मजदूरों तथा गरीब लोगों के लिए जिला प्रशासन द्वारा शहर के तीन स्थानों पर मानगो चौक, साकची ऑटो स्टैंड और सोनारी के झाबरी बस्ती में मुख्यमंत्री कैंटीन 27 मार्च से शुरू कर दिया जाएगा जहां मात्र ₹5 में भोजन का पैकेट आम लोगों के लिए उपलब्ध रहेगा। उपायुक्त द्वारा बताया गया कि अवध मेडिकल कॉलेज हॉस्टल में क्वारंटाइन सेंटर बनाया जाएगा तथा संत जोसेफ अस्पताल भिलाईपहाड़ी में आईसोलेशन सेंटर बनाया जा रहा है। 8 जगहों पर जन सुविधा केन्द्र के अतिरिक्त आज 7 और जगहों पर जनसुविधा केन्द्र खोला गया। जिला प्रशासन द्वारा 3 दिनों के अंदर आम जनता को सैनिटाइजर उपलब्ध कराया जाएगा, एनआईटी लैब एवं सिविल सर्जन कार्यालय द्वारा सैनिटाइजर बनाया जा रहा तथा अप्रैल के प्रथम सप्ताह तक पूरे जिले में डिलीवरी कर दी जाएगी। 28 मार्च से दवाओं का जोन वार होम डिलिवरी 25 रूपए के अतिरिक्त शुल्क पर शुरू कर दिया जाएगा।

    1. मैती स्टोर- परसुडीह- 9122198744
    2. स्वदेशी विक्रय केन्द्र- जुगसलाई 9431343440
    3. अशोका एंड‌ कं0- बिष्टुपुर- 9431117464
    4. अरूण स्टोर सीताराम‌‌ महेश्वरी- मानगो 9334778547
    5. महेश भंडार गोलमुरी 9334883441
    6. करतार स्टोर रिफ्यूजी बाजार- साकची 7739338241
    7. एफ.आर स्टोर रिफ्यूजी बाजार 9334868697
    8. राम चंद्र स्टोर/बंटी स्टोर गोलमुरी 933468881
    9. दिशा दिव्या सुविधा केन्द्र, बिरसानगर जोन नं 6- 6203013847
    10. गणेश एजेंसी, राजीव चौक 9308171689
    11. पूजा स्टोर, कुम्हारपाड़ा बाराद्वारी 6299391981
    12. सुशील कुमार अग्रवाल जनसुविधा केन्द्र जादूगोड़ा
    13. सिंह जेनरल स्टोर जनसुविधा केन्द्र, बजरंग चौक बारीडीह बस्ती 7488871325
    14. नरेश स्टोर जनसुविधा केन्द्र सीतारामडेरा 9334624175
    15. मित्तल स्टोर, जुगसलाई 9431117363

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleनाला विस क्षेत्र के लिए स्पीकर ने कोरोनावायरस से बचाव हेतु सामाग्रीयों/ उपकरणों के लिए विधायक निधि से ₹5 लाख की अनुशंसा किया
    Next Article लॉकडाउन की अवधि तक किसी भी प्रकार का खाद्यान्न राज्य के बाहर न जाए:सीएम

    Related Posts

    जमशेदपुर में ओलंपिक दिवस: 37 पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान

    June 23, 2026

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    June 23, 2026

    झारखंड के ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन पद्म भूषण से सम्मानित

    June 23, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में ओलंपिक दिवस: 37 पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    झारखंड के ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन पद्म भूषण से सम्मानित

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: SDPO-SHO पर हत्या का केस

    भारतीय ज्ञान-मीमांसा: मिथिला विवि में व्याख्यान

    लखनऊ अग्निकांड में बुलडोजर न्याय: रत्नाकर की सख्त मांग

    सूचना के अधिकार: सरकार के ‘अधूरे फैसले’ पर गलगली के सवाल

    लखनऊ अग्निकांड: कब जागेगा तंत्र, सुधारों की क्यों दरकार?

    लखनऊ में भीषण अग्निकांड: 15 जिंदगियां राख

    कालिकापुर-बागों सड़क की बदहाली से ग्रामीण परेशान, पक्की सड़क निर्माण की उठी मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.