Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अमृतसर से चुनाव लड़ सकते हैं पूर्व पीएम मनमोहन सिंह!
    Breaking News Headlines राजनीति राष्ट्रीय

    अमृतसर से चुनाव लड़ सकते हैं पूर्व पीएम मनमोहन सिंह!

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 12, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    अमृतसर: लोकसभा चुनाव की घोषणा के साथ ही सभी दल इस माथापच्ची में लग चुके हैं कि हर सीट से वे जीत दर्ज करने वाले उम्मीदवार मैदान में उतारें. प्रत्येक सीट पर उम्मीदवार को लेकर हर पार्टी में चर्चा तेज हो गयी है. इसी बीच कांग्रेस से एक बड़ी खबर आ रही है जिसके अनुसार अमृतसर लोकसभा सीट के लिए पार्टी पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के नाम पर विचार कर रही है. इस खबर ने पंजाब भाजपा की टेंशन बढ़ा दी है. खबरों के अनुसार अमृतसर के लिए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मनमोहन सिंह का नाम सामने आने से भाजपा दुविधा में पड़ गयी है. इस खबर के बाद भाजपा अपने पैनल लिस्ट को रिव्यू करने में जुट गयी है. यही नहीं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्वेत मलिक ने मनमोहन सिंह के अमृतसर के लिए योगदान पर सवाल खड़े कर दिये हैं. रविवार को पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ और राज्य मामलों की इंचार्ज आशा कुमार ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से अमृतसर से लोकसभा चुनाव लड़ने का आग्रह किया. हालांकि, तीनों नेताओं के आग्रह के बाद भी मनमोहन सिंह ने हामी नहीं भरी है. अब आगे देखना है कि पूर्व प्रधानमंत्री क्या निर्णय लेते हैं.यहां आपको हम बताते चलें कि प्रसिद्ध अर्थशास्त्री के तौर पर पहचान बनाने वाले पूर्व पीएम मनमोहन सिंह का परिवार विभाजन के समय पाकिस्तान के गाह गांव से अमृतसर आया था और वहीं बस गया था.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकांग्रेस महासचिव प्रियंका लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगी
    Next Article 58 साल बाद गुजरात में  कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक आज 

    Related Posts

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: व्यवस्था सवालों में, राष्ट्रीय बहस

    June 21, 2026

    SIR 2026: किसी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची से नहीं हटाया जाएगा

    June 21, 2026

    राम मंदिर के चढ़ावे पर चुप्पी क्यों? जवाबदेही का सवाल

    June 21, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: व्यवस्था सवालों में, राष्ट्रीय बहस

    SIR 2026: किसी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची से नहीं हटाया जाएगा

    राम मंदिर के चढ़ावे पर चुप्पी क्यों? जवाबदेही का सवाल

    सुप्रीम कोर्ट का फैसला: फुटपाथ पर मौलिक अधिकार और अतिक्रमण की हकीकत

    The Bharat Tiwari Encounter: A National Debate on Justice, Accountability, and Public Trust

    त्रिकोणीय जंग में उत्तराखंड की राजनीति का भविष्य

    स्लम क्षेत्र के बच्चों को योग से जोड़ने की अनूठी पहल, योग दिवस पर सफल आयोजन

    जमशेदपुर महानगर के सभी मंडलों में भाजपा ने पूरे मनोयोग से मनाया 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    भरत तिवारी के कथित फर्जी एनकाउंटर के विरोध में साकची में कैंडल मार्च, निष्पक्ष जांच की मांग

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिले में सामूहिक योगाभ्यास, उपायुक्त राजीव रंजन ने दिया स्वस्थ जीवन का संदेश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.