Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अब तक देश में 3 लाख 81 हजार लोगों को लगा टीका, साइड इफेक्ट के 580 केस सामने आए
    Breaking News राष्ट्रीय

    अब तक देश में 3 लाख 81 हजार लोगों को लगा टीका, साइड इफेक्ट के 580 केस सामने आए

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 19, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. देश में 16 जनवरी से शुरू हुए कोविड-19 टीकाकरण अभियान के तहत अब तक 3 लाख 81 हजार से ज्यादा लोगों को कोरोना वायरस की वैक्सीन लगाई जा चुकी है. स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को बताया कि देश में अब तक कुल 3 लाख 81 हजार 305 लोगों को कोरोना वायरस का टीका लगाया जा चुका है.

    इनमें से 1 लाख 48 हजार 266 लोगों को सोमवार को शाम पांच बजे तक टीका लगाया गया. स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि कोविड-19 वैक्सीन दिए जाने के बाद उत्तर प्रदेश और कर्नाटक में दो लोगों की मौत के मामले सामने आए हैं.

    मंत्रालय ने कहा कि उत्तर प्रदेश में रहने वाले व्यक्ति की मौत टीकाकरण से नहीं हुई है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इस बात का खुलासा हुआ है. वहीं कर्नाटक के रहने वाले व्यक्ति का पोस्टमार्टम आज किया जाएगा. मंत्रालय की ओर से बताया गया कि उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद के रहने वाले व्यक्ति को 16 जनवरी को टीका लगाया गया था और उसकी मृत्यु 17 जनवरी को हुई. तीन डॉक्टरों के बोर्ड द्वारा किए गए पोस्टमार्टम में पता चला है कि इस शख्स की मृत्यु ह्रदय और फेफड़ों से संबंधित रोग के चलते हुई. इसका वैक्सीन से संबंध नहीं है.

    इसके अलावा कर्नाटक के रहने वाले एक शख्स को 16 जनवरी को टीका लगाया गया था और इस शख्स की मृत्यु 18 जनवरी को हुई.

    स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बताया गया कि देश में अब तक टीकाकरण के बाद प्रतिकूल घटनाओं के 580 मामले सामने आए हैं जिसमें से 7 लोगों को अस्पताल में भर्ती किया गया है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअरुणाचल में घुसा चीन, बसा लिया गांव, बनाये 101 घर
    Next Article ममता बनर्जी का बड़ा दांव, नंदीग्राम से भी चुनाव लड़ेंगी, होगा सुवेंदू अधिकारी से मुकाबला

    Related Posts

    गणिनाथ सेवा संस्थान ने आयोजित की विभिन्न प्रतियोगिताएं, सैकड़ों बच्चों व महिलाओं ने लिया हिस्सा

    August 31, 2026

    टाटा संस की एजीएम पर दिसंबर तक फैसला टला*

    August 30, 2026

    सरकारी भूमि मामले में कार्रवाई नहीं हुई तो 15 से भूख हड़ताल*

    August 30, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    गणिनाथ सेवा संस्थान ने आयोजित की विभिन्न प्रतियोगिताएं, सैकड़ों बच्चों व महिलाओं ने लिया हिस्सा

    टाटा संस की एजीएम पर दिसंबर तक फैसला टला*

    सरकारी भूमि मामले में कार्रवाई नहीं हुई तो 15 से भूख हड़ताल*

    खरकई खतरे के निशान से 21 सेंटीमीटर ऊपर, आदित्यपुर में बाढ़ का खतरा बरकरार*

    दुर्गा पूजा का नोटिस लगाने पहुंचे मंदिर समिति के कैशियर पर हमला, एक गिरफ्तार

    सर्पदंश को लेकर गम्हरिया स्टेशन पर चलाया गया जागरूकता अभियान

    दिनेश कुमार महतो का चयन अस्सिस्टेंट प्रोफेस्सर के लिए चयन

    संस्कार प्ले स्कूल में बच्चों के बीच क्विज व चित्रांकन प्रतियोगिता आयोजित

    तेज रफ्तार ट्रेलर ने खड़े ट्रक में मारी टक्कर, मजदूर की मौत

    फिटनेस के जोश से गूंजा जादूगोड़ा, WALKATHON 2.0 में उमड़ा जनसैलाब

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.