Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अदरक 1000 रुपये किलो पहुंचा, पाकिस्तान में महंगाई डायन की मार से अवाम हलकान
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय

    अदरक 1000 रुपये किलो पहुंचा, पाकिस्तान में महंगाई डायन की मार से अवाम हलकान

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 16, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    इस्लामाबाद. पाकिस्तान में सब्जियों की कीमत में आई अप्रत्याशित तेजी से अवाम हलकान है. वहीं, प्रधानमंत्री इमरान खान चीनी के दाम को कम करने का दावा कर अपनी पीठ थपथपा रहे हैं. इमरान खान की पूर्व पत्नी रेहम खान ने एक पाकिस्तानी न्यूज चैनल का वीडियो ट्वीट कर बताया कि रावलपिंडी में एक किलो अदरक 1000 रुपये का बिक रहा है. शिमला मिर्च की कीमत भी 200 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई है. एक महीने पहले ही पाकिस्तान में आटे को लेकर हाहाकार मचा हुआ था.

    दो दिन पहले ही इमरान खान ने ट्वीट कर दावा किया था कि उनके देश में चीनी अब 81 रुपये प्रति किलो बिक रही है. उन्होंने खुद की प्रशंशा करते हुए कहा कि उनकी सरकार की नीतियों के कारण ही पिछले महीने 102 रुपये किलो बिक रहे चीनी की कीमत अब 81 रुपए तक आ गई है. उन्होंने कीमत को कम करने के लिए बनाई गई अपनी टीम की भी तारीफ की थी.

    खाद्यान की कमी से जूझ रहा पाकिस्तान

    पाकिस्तान इन दिनों खाद्यान की कमी से जूझ रहा है. जो पाकिस्तान पहले दुनियाभर को प्याज का निर्यात करता था. उसे अब अपने देश में प्याज की कीमतों को कम करने के लिए इसका आयात करना पड़ रहा है. आटे और चीनी के दाम को कम करने के लिए इमरान खान लगातार कैबिनेट और अधिकारियों के साथ मीटिंग कर रहे हैं.

    गेहूं की कीमत ने तोड़ा रेकॉर्ड

    पाकिस्तान में इस साल गेहूं की कीमत ने रेकॉर्ड तोड़ दिया है. यह इतिहास में अब तक की सबसे ज्यादा 2400 रुपये प्रति 40 किलो की कीमत यानी 60 रुपये में एक किलो पर पहुंच गई. इसके साथ ही देश की सरकार के महंगाई काबू में करने और खाद्य सुरक्षा मुहैया कराने की कोशिशों के असफल होने के इशारे मिलने लगे हैं. पिछले दिसंबर में देश में हालात बेहद खराब दिखने लगे थे जब गेहूं की कीमत 2000 रुपये प्रति 40 किलो पर पहुंच गई थी. इस साल अक्टूबर में ही यह रेकॉर्ड टूट गया.

    विपक्ष से जंग के बीच जनता को भूले इमरान

    इमरान खान इन दिनों विपक्षी पार्टियों के गठबंधन पाकिस्तान डेमोक्रेटिक मूवमेंट (पीडीएम) को संभालने में जुटे हुए हैं. विपक्ष की सरकार विरोधी रैलियों में उमड़ती भीड़ देख उनकी नींद उड़ी हुई है. वहीं एकजुट हुआ विपक्ष हर कीमत पर इमरान खान को सत्ता से बाहर करने पर तुला हुआ है. खुद पाकिस्तानी सेना भी हवा का रूख भांपकर इमरान खान का साथ छोड़ चुकी है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअच्छी खबर, कोरोना के एक और टीके के लिए क्लीनिकल ट्रायल को मिली मंजूरी
    Next Article पंचायत चुनाव जीत कर योगी प्रदेश के किसानों से नये कृषि कानून पर लगवाएंगे ‘मोहर’

    Related Posts

    केदार कंस्ट्रक्शन के नए कार्यालय का उद्घाटन

    June 24, 2026

    पाकुड़ विद्यालयों में पाकुड़ पुलिस का जागरूकता अभियान, छात्रों को किया जागरूक

    June 24, 2026

    मुहर्रम को लेकर बोकारो में हाई अलर्ट, सिवनडीह में प्रशासन-पुलिस की मॉक ड्रिल

    June 24, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    केदार कंस्ट्रक्शन के नए कार्यालय का उद्घाटन

    पाकुड़ विद्यालयों में पाकुड़ पुलिस का जागरूकता अभियान, छात्रों को किया जागरूक

    मुहर्रम को लेकर बोकारो में हाई अलर्ट, सिवनडीह में प्रशासन-पुलिस की मॉक ड्रिल

    1 करोड़ रुपये की कथित धोखाधड़ी के आरोपियों को कोर्ट से फिर झटका

    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने टीएमएच में विधायक पूर्णिमा से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल

    गिरिडीह मकतपुर में बिजली संकट पर फूटा लोगों का गुस्सा, सड़क जाम कर किया प्रदर्शन

    मोहर्रम पर शास्त्री नगर में इंसानियत का पैगाम, 8 हजार लोगों ने ग्रहण किया विशाल लंगर

    मुहर्रम को लेकर उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब के साथ एक गिरफ्तार

    डीसी ऑफिस के पास सड़क हादसे में महिला की मौत, चालक वाहन समेत फरार

    भरत तिवारी मुठभेड़ प्रकरण: उसके गांव पहुंचे प्रशांत किशोर, न्यायिक जांच की निगरानी की मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.