Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अज्ञात चोरों ने एक पोल को क्षतिग्रस्त करके 6 पोलों को तोड़कर तार चोरी करने में रहा विफल
    Breaking News झारखंड

    अज्ञात चोरों ने एक पोल को क्षतिग्रस्त करके 6 पोलों को तोड़कर तार चोरी करने में रहा विफल

    Nizam KhanBy Nizam KhanAugust 7, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मोहन मंडल

    कुंडहित/जामताड़ा:बीते सोमवार रात 9 बजे की करीब बिजली के 7 पोलो को तोड़ दिया गया जिसके बाद कुंडहित तथा फतेहपुर प्रखंड की बिजली आपूर्ति ठप हो गई।बीती रात 9 बजे से ठप हुई बिजली मंगलवार शाम तक बहाल नही हो पाई।उमस भरी भयंकर गर्मी में बिजली के गायब होने से पूरे क्षेत्र के लोग हकलान और परेशान हो रहे है।जानकारी के अनुसार अज्ञात लोगो ने चोरी करने के नियत से बिंदापाथर थाना क्षेत्र के झाड़ूडंगाल गाँव के निकट बिजली के 6 पोलो को तोड़कर गिरा दिया इस दौरान एक पोल क्षतिग्रस्त हो गया।पोल गिराने के बाद तार को लपेटने का प्रयास किया जा रहा था। हालांकि तार ले जाने का उनका प्रयास सफल नही हो पाया और पूरा तार मौके पर छोड़कर वे लोग फरार हो गए।मामले की जानकारी मिलने के बाद बिजली विभाग द्वारा मंगलवार की सुबह से मरम्मती का काम शुरू कराया। जो अभी भी जारी है।इधर विभाग द्वारा पुरे मामले का की जानकारी बिंदापाथर थाना को देकर अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराने की बात कही जा रही है।काफी प्रयास के बाबजूद भी कनीय अभियंता फोन रिसीव नही कर रहे है।पिछले कुछ समय से लगातार बाधित हो रहे बिजली को लेकर क्षेत्र के लोग खासे आक्रोशित है।सोमवार के रात से कुंडहित तथा फतेहपुर प्रखंड क्षेत्र में शूरु हुए बिजली संकट की जानकारी मिलने पर भाजपा के वरीय नेता माधव चंद्र महतो ने बिजली अधिकारियो से बातचित कर मामले की जानकारी ली और जल्द से जल्द आपूर्ति बहाल करने की मांग की।इस बारे में श्री महतो ने कहा कि बार बार और लगातार कुंडहित और फतेहपुर की बिजली बाधित हो रही है।ऐसे में सवाल उठता है कि सिर्फ इसी क्षेत्र में बार बार ऐसा होने के पीछे कही कई विशेष कारण तो नहीं है।या फिर ऐसा करके सरकार को बदनाम करने का साजिश तो नहीं क्या जा रहा है।उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग से गहन छान बीन कर जल्द से जल्द जिम्मेवार लोगो को पकडने की मांग की गई है।ताकि क्षेत्र के लोगो को पता चले की बार बार कुंडहित लाईन के पोल को तोड़कर आपूर्ति बाधित करने वाले चोर ही है या कोई और।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसीडीपीओ कार्यालय में विश्व स्तन पान सप्ताह कार्यक्रम का हुआ आयोजन
    Next Article मॉब-लिंचिंग से सम्बद्ध प्रतिवेदित काण्डों की समीक्षा के दौरान पुलिस महानिदेशक, झारखण्ड ने लम्बित काण्डों में तत्परतापूर्ण कार्रवाई करते हुए उनका अनुसंधान शीघ्रातिशीघ्र पूर्ण कर त्वरित विचारण के अन्तर्गत सुनवाई कराने का निर्देश

    Related Posts

    लोकसभा में हिरोशिमा और नागासाकी के पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी गई

    August 6, 2026

    बंबई उच्च न्यायालय ने 2013 के यौन उत्पीड़न मामले में तरुण तेजपाल को दोषी ठहराया

    August 6, 2026

    रेल कर्मचारियों के 21 साल से बड़े बच्चों को भी मुफ्त चिकित्सा का मिलेगा लाभ, बोर्ड ने जारी किये आदेश

    August 6, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    लोकसभा में हिरोशिमा और नागासाकी के पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी गई

    बंबई उच्च न्यायालय ने 2013 के यौन उत्पीड़न मामले में तरुण तेजपाल को दोषी ठहराया

    रेल कर्मचारियों के 21 साल से बड़े बच्चों को भी मुफ्त चिकित्सा का मिलेगा लाभ, बोर्ड ने जारी किये आदेश

    यूपी में बड़ा हादसा : प्रतापगढ़ में बारिश के दौरान ढहा घर, एक ही परिवार के छह सदस्यों की मौत

    दिल्ली में झमाझम बारिश, उमस से राहत; ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी

    झारखंड में छात्रों का विरोध-प्रदर्शन तेज, मुख्यमंत्री सोरेन ने बातचीत की पेशकश की

    रुपया शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले नौ पैसे टूटकर 95.17 पर

    उत्तराखंड में लगातार बारिश से नदियां उफान पर, खतरे के निशान पर पहुंचीं

    सिद्धिविनायक मंदिर दान घोटाले पर बड़ा एक्शन, 5 साल के चढ़ावे का होगा ऑडिट, 9 गिरफ्तार, 46 कर्मचारी निलंबित

    Meta ने पीएम मोदी का वीडियो डिलीट करने के लिए मांगी माफी, संसदीय समिति ने दिया था 48 घंटे का अल्टीमेटम

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.