Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मॉब-लिंचिंग से सम्बद्ध प्रतिवेदित काण्डों की समीक्षा के दौरान पुलिस महानिदेशक, झारखण्ड ने लम्बित काण्डों में तत्परतापूर्ण कार्रवाई करते हुए उनका अनुसंधान शीघ्रातिशीघ्र पूर्ण कर त्वरित विचारण के अन्तर्गत सुनवाई कराने का निर्देश
    Breaking News Headlines अपराध झारखंड

    मॉब-लिंचिंग से सम्बद्ध प्रतिवेदित काण्डों की समीक्षा के दौरान पुलिस महानिदेशक, झारखण्ड ने लम्बित काण्डों में तत्परतापूर्ण कार्रवाई करते हुए उनका अनुसंधान शीघ्रातिशीघ्र पूर्ण कर त्वरित विचारण के अन्तर्गत सुनवाई कराने का निर्देश

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 7, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    आज दिनांकः-07.08. 2019 को पुलिस महानिदेशक, झारखण्ड की अध्यक्षता में पुलिस मुख्यालय, राँची स्थित सभागार में मॉब-लिंचिग से सम्बंधित माननीय सर्वोच्च न्यायालय, नई दिल्ली द्वारा पारित न्यायादेश में निहित बिन्दुओं के अनुपालन सहित मॉब-लिंचिग से सम्बद्ध राज्य अन्तर्गत प्रतिवेदित सभी काण्डों के अनुसंधान की अधतन स्थिति सहित निष्पादित काण्डों में सुनवाई (ट्रायल) की अधतन स्थिति की समीक्षा वीडियो कांफ्र्रेंसिंग के माध्यम से सभी जिला के वरीय पुलिस अधीक्षकों/पुलिस अधीक्षकों (रेल सहित) एवं क्षेत्रीय पुलिस उप-महानिरीक्षकों के साथ की गयी, जिसमें पुलिस मुख्यालय के स्तर से महानिदेशक (मुख्यालय, झारखण्ड), अपर पुलिस महानिदेशक (अपराध अनुसंधान विभाग, झारखण्ड), अपर पुलिस महानिदेशक (अभियान, झारखण्ड), पुलिस महानिरीक्षक (मानवाधिकार, झारखण्ड), पुलिस महानिरीक्षक (अभियान झारखण्ड), पुलिस महानिरीक्षक (प्रोविजन झारखण्ड), क्षेत्रीय पुलिस उप-महानिरीक्षक (द0छो0क्षेत्र, राँची), ए0आई0जी0-टू-डी0जी0पी0 एवं पुलिस अधीक्षक (एस0आई0बी0, विशेष शाखा, झारखण्ड) सम्मिलित हुए।

    मॉब-लिंचिंग से सम्बद्ध प्रतिवेदित काण्डों की समीक्षा के दौरान पुलिस महानिदेशक, झारखण्ड ने लम्बित काण्डों में तत्परतापूर्ण कार्रवाई करते हुए उनका अनुसंधान शीघ्रातिशीघ्र पूर्ण कर त्वरित विचारण के अन्तर्गत सुनवाई कराने का निर्देश दिया। इन काण्डों की जिलावार समीक्षा निरन्तर क्षेत्रीय स्तर पर क्षेत्रीय पुलिस उप-महानिरीक्षकों के स्तर से की जाती रहेगी। साथ ही अपराध अनुसंधान विभाग, झारखण्ड के स्तर से सम्पूर्ण जिला के मामलों की मॉनिटरिंग पूर्ववत् जारी रहेगी। उल्लेखनीय है कि त्वरित विचारण के पश्चात् विगत तीन वर्षों में कुल-04 कांडों में कुल-51 अभियुक्तों को सम्बन्धित माननीय न्यायालयों द्वारा सजा सुनाई जा चुकी है, जो इस प्रकार है : कैरो (लोहरदगा) थाना काण्ड संख्या-09/16 में कुल-22, रामगढ़ थाना काण्ड संख्या-198/17 में कुल-11, बालूमाथ (लातेहार) थाना काण्ड संख्या-42/16 में कुल-08 तथा चन्द्रपुरा (बोकारो) थाना काण्ड संख्या-46/17 में कुल-10 अभियुक्तों को सजा सुनाई गयी है।

    समीक्षा के दौरान जिलों में बनाये गये नोडल पदाधिकारियों सहित सम्बन्धित जिला के वरीय पुलिस अधीक्षकों/पुलिस अधीक्षकों द्वारा मॉब-लिंचिग के संभावित स्थानों/क्षेत्रों को चिन्हित करते हुए उसके रोकथाम हेतु निरोधात्मक एवं एहतियाती कदम उठाने तथा जिलावार प्रत्येक माह में अपने स्तर से मामलों एवं हालात की निरन्तर मॉनिटरिंग करने सहित मॉब-लिंचिग की घटना पर अंकुश लगाने हेतु रेडियो, टेलीविजन, अन्य इलेक्ट्रोनिक मीडिया एवं बैनर/पोस्टर के माध्यम से प्रचार-प्रसार कराने का विशेष निर्देश भी पुलिस महानिदेशक, झारखण्ड के स्तर से दिया गया।

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअज्ञात चोरों ने एक पोल को क्षतिग्रस्त करके 6 पोलों को तोड़कर तार चोरी करने में रहा विफल
    Next Article धारा 370 हटाने के बाद उम्मीद की किरण बने अमित शाह

    Related Posts

    लोकसभा में हिरोशिमा और नागासाकी के पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी गई

    August 6, 2026

    बंबई उच्च न्यायालय ने 2013 के यौन उत्पीड़न मामले में तरुण तेजपाल को दोषी ठहराया

    August 6, 2026

    रेल कर्मचारियों के 21 साल से बड़े बच्चों को भी मुफ्त चिकित्सा का मिलेगा लाभ, बोर्ड ने जारी किये आदेश

    August 6, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    लोकसभा में हिरोशिमा और नागासाकी के पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी गई

    बंबई उच्च न्यायालय ने 2013 के यौन उत्पीड़न मामले में तरुण तेजपाल को दोषी ठहराया

    रेल कर्मचारियों के 21 साल से बड़े बच्चों को भी मुफ्त चिकित्सा का मिलेगा लाभ, बोर्ड ने जारी किये आदेश

    यूपी में बड़ा हादसा : प्रतापगढ़ में बारिश के दौरान ढहा घर, एक ही परिवार के छह सदस्यों की मौत

    दिल्ली में झमाझम बारिश, उमस से राहत; ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी

    झारखंड में छात्रों का विरोध-प्रदर्शन तेज, मुख्यमंत्री सोरेन ने बातचीत की पेशकश की

    रुपया शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले नौ पैसे टूटकर 95.17 पर

    उत्तराखंड में लगातार बारिश से नदियां उफान पर, खतरे के निशान पर पहुंचीं

    सिद्धिविनायक मंदिर दान घोटाले पर बड़ा एक्शन, 5 साल के चढ़ावे का होगा ऑडिट, 9 गिरफ्तार, 46 कर्मचारी निलंबित

    Meta ने पीएम मोदी का वीडियो डिलीट करने के लिए मांगी माफी, संसदीय समिति ने दिया था 48 घंटे का अल्टीमेटम

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.